{"_id":"6a7cd680f055a407ce0d2239","slug":"snake-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-156913-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सर्प दंश से छात्रा की मौत, दो अन्य को भी डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सर्प दंश से छात्रा की मौत, दो अन्य को भी डसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सलावतपुर खेड़ी गांव में मंगलवार देर रात घर में अपनी मां आसिफा के साथ सो रही यूकेजी की छात्रा हुदा (5) के माथे पर कॉमन करैत सांप ने डस लिया, जिसकी दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा नंगलाबड़ी गांव के मंदिर में सो रहे कांवड़िये आशीष की गर्दन और बरनावा गांव में घर में सो रहे राशिद के हाथ में सांप ने डस लिया। जिला अस्पताल में वैक्सीन लगाने के बाद उन्हें मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। सलावतपुर खेड़ी निवासी अजीम ने बताया कि उसकी भतीजी हुदा बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में यूकेजी की छात्रा थी, जो मंगलवार रात घर में बेड पर अपनी मां आसिफा के साथ सो रही थी। उन्होंने बताया कि रात में काले रंग का सफेद पट्टी वाला सांप उनके घर में घुस गया और रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच में बेड पर चढ़कर उसकी भतीजी हुदा के माथे पर डस लिया। सांप के डसते ही हुदा चिल्लाने लगी तो उसकी मां आसिफा और परिवार के अन्य सदस्य नींद से जाग गए, जिन्होंने सांप को देखा। इसके बाद सांप को मार दिया और उसका फोटो खींचकर भतीजी हुदा को कार में लेकर सवा दो बजे जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम की 10 वैक्सीन लगाई, लेकिन हुदा की हालत में सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने दिल्ली जीटीबी रेफर कर दिया। परिवार वाले हुदा को लेकर निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां उपचार के दौरान बुधवार की सुबह करीब पांच बजे हुदा की मौत हो गई। खेकड़ा में मंदिर में सो रहे कांवड़िये की गर्दन में सांप ने डसा : नंगलाबड़ी गांव निवासी आशीष कांवड़ लेकर आए थे, जो मंगलवार रात गांव के शिव मंदिर में सो गए थे। बताया कि बुधवार की सुबह करीब चार बजे सांप ने आशीष की गर्दन में डस लिया। परिवार वाले आशीष को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां एंटी स्नेक वेनम की वैक्सीन लगाने के बाद मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। जहां उपचार के बाद आशीष की हालत में सुधार हो गया।
इसके अलावा बरनावा निवासी राशिद ने बताया कि वह मंगलवार रात में अपने कमरे में सो रहा था। तभी किसी जहरीले जीव ने उसके हाथ पर काट लिया, जिससे खून निकलने लगा। उसने मोबाइल से उसकी फोटो खींच ली और बुधवार की सुबह परिजनों के साथ बिनौली सीएचसी पहुंचा। चिकित्सकों ने फोटो देखकर सांप के डसने की बात कही और जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम की 10 वैक्सीन लगाकर राशिद को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
ये सावधानी बरतें : चिकित्सकों के अनुसार सांप के डसने पर झाड़फूंक से उपचार नहीं होता है। झाड़फूंक के चक्कर में पड़कर लोग अपनी जिंदगी खतरे में डालते हैं। सांप के डसने पर नजदीकी सीएचसी या जिला अस्पताल में पहुंचकर एंटी स्नेक वेनम की वैक्सीन लगवाकर उपचार कराएं। इसके साथ घरों के आसपास उगी झाड़ियां कटवाकर सफाई कराएं।