फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Google New Launches Today Pixel 11 series in market now know price speciality and key features hindi news

Google New Launches: गूगल की नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च हुई; कीमत और खास फीचर्स में किन बातों ने खींचा ध्यान?

Thu, 13 Aug 2026 12:20 AM IST
ज्योति भास्कर टेक / वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
टेक / वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 13 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Google New Launches Today Pixel 11 series in market now know price speciality and key features hindi news
गूगल ने कई सेवाओं का शुभारंभ किया (सांकेतिक) - फोटो : एआई जनरेटेड

गगूल ने बुधवार को अपनी अगली पीढ़ी की Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL स्मार्टफोन पेश किए हैं। ये नए स्मार्टफोन कई दिलचस्प फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ आते हैं। Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL में पीछे की तरफ नया HiLight फीचर दिया गया है। सभी मॉडल लेटेस्ट Tensor G6 प्रोसेसर से लैस हैं।

विज्ञापन


Pixel 11 की भारत में शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसके टॉप-एंड विकल्प (12GB रैम, 512GB स्टोरेज) की कीमत 1,04,999 रुपये है। यह फोन Pistachio, Hibiscus, Frost और Obsidian कलर में उपलब्ध है। Pixel 11 Pro की शुरुआती कीमत 1,19,999 रुपये है, जबकि Pixel 11 Pro XL 1,34,999 रुपये से शुरू होता है। दोनों प्रो मॉडल Canyon, Fog, Olive और ऑल-मैट Obsidian कलर में आते हैं। सभी तीनों स्मार्टफोन 20 अगस्त से Google Store, Flipkart और अन्य रिटेल पार्टनर्स पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


आकर्षक ऑफर्स और एक्सेसरीज
Google HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI खरीद पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। ग्राहक 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं। इन फोन के साथ छह महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। कंपनी ने नए Pixelsnap Case (4,900 रुपये), Pixelsnap Charger (4,500 रुपये) और Pixelsnap Ring Stand (2,979 रुपये) भी पेश किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Pixel 11 के खास फीचर्स
Pixel 11 में एज-टू-एज ग्लास कैमरा बार है, जिसकी मोटाई पिछली पीढ़ी के मॉडल से 40 फीसदी कम है। इसमें 6.3 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120 Hz तक की स्क्रीन रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 3,000 nits की पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलता है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Google Tensor G6 प्रोसेसर और Titan M3 सिक्योरिटी चिपसेट से चलता है। फोन में 12GB LPDDR5X रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed