{"_id":"6a7c405144ef3947b60a8821","slug":"ai-influencers-women-68-percent-earnings-lil-miquela-aitana-lopez-india-virtual-creators-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"AI Influencers: करोड़ों की कमाई और इंसानों से ज्यादा जलवा! सोशल मीडिया पर राज कर रही हैं ये 'AI हसीनाएं'","category":{"title":"Social Network","title_hn":"सोशल नेटवर्क","slug":"social-network"}}
AI Influencers: करोड़ों की कमाई और इंसानों से ज्यादा जलवा! सोशल मीडिया पर राज कर रही हैं ये 'AI हसीनाएं'
Wed, 12 Aug 2026 03:13 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 12 Aug 2026 03:13 PM IST
सार
AI Influencers: सोशल मीडिया पर अब हर लोकप्रिय चेहरा इंसान का नहीं है। आजकल एआई से बनाए गए वर्चुअल इन्फ्लुएंसर्स करोड़ों फॉलोअर्स जुटाने के साथ बड़े ब्रांड्स से डील भी कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस तेजी से बढ़ते बाजार में महिला अवतार सबसे आगे निकल चुके हैं।
विज्ञापन
एआई इन्फ्लुएंसर नैना
- फोटो : naina_avtr/Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिजिटल दुनिया में इन दिनों एक ऐसा ट्रेंड तेजी से उभर रहा है, जिसने असली और नकली के बीच की लकीर को लगभग मिटा दिया है। सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हुए आपको अक्सर ऐसी मॉडल्स और इन्फ्लुएंसर्स नजर आती होंगी, जिनका स्टाइल, खूबसूरती और लाइफस्टाइल किसी भी बड़े हॉलीवुड या बॉलीवुड स्टार को मात दे दे। लेकिन हकीकत यह है कि इनमें से कई असल में इंसान हैं ही नहीं! आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से रचे गए ये 'वर्चुअल अवतार' आज न सिर्फ इंसानों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं, बल्कि कमाई के मामले में उन्हें बहुत पीछे छोड़ चुके हैं।
लिल मिक्वेला: यह एआई दुनिया की सबसे बड़ी सुपरस्टार्स में से एक है। इसकी कुल नेटवर्थ लगभग 150 करोड़ रुपये (16 मिलियन डॉलर) आंकी गई है। इंस्टाग्राम पर 22 लाख से ज्यादा फैंस वाली मिक्वेला ने प्राडा (Prada) और कैल्विन क्लेन (Calvin Klein) जैसे ग्लोबल फैशन हाउस के साथ बड़ी डील्स साइन की हैं।
लू डो मैगलू: ब्राजील की एक मैगजीन द्वारा तैयार की गई इस वर्चुअल स्टार की सालाना कमाई ही करीब 25 करोड़ रुपये है। टिक-टॉक और इंस्टाग्राम पर इसके करोड़ों चाहने वाले हैं।
ऐताना लोपेज: गुलाबी बालों वाली इस स्पेनिश एआई मॉडल का जलवा भी कम नहीं है। अमेजॉन स्पेन जैसे बड़े ब्रांड्स इसे स्पॉन्सर करते हैं और इसकी सालाना कमाई 1 करोड़ रुपये के पार है।
आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि जब ये एआई इन्फ्लुएंसर्स हर दिन और ज्यादा 'इंसानी' होते जा रहे हैं, तो असली क्रिएटर्स इस डिजिटल चुनौती का सामना कैसे करेंगे।
विज्ञापन
वर्चुअल दुनिया में महिलाओं का दबदबा
- हालिया रिसर्च और ग्रांड व्यू की रिपोर्ट एक बेहद चौंकाने वाला आंकड़ा पेश करती है। एआई इन्फ्लुएंसर्स के पूरे मार्केट की कुल कमाई में 68 फीसदी हिस्सा सिर्फ महिला अवतारों के खाते में जा रहा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि ये वर्चुअल मॉडल्स किसी औसत इंसानी क्रिएटर के मुकाबले करीब 40 गुना ज्यादा पैसे छाप रही हैं।
- एंगेजमेंट के मामले में भी ये इंसानों से तीन गुना आगे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन्हें फॉलो करने वालों में 18 से 34 साल की युवतियों की संख्या सबसे ज्यादा (करीब 45%) है, जो आम इन्फ्लुएंसर्स के मुकाबले दोगुनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लोबल मार्केट पर राज कर रहे ये टॉप AI चेहरे
दुनिया के बड़े-बड़े लग्जरी ब्रांड्स अब इंसानी मॉडल्स के नखरे उठाने के बजाय इन डिजिटल अवतारों पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ मशहूर चेहरों के बारे में...लिल मिक्वेला: यह एआई दुनिया की सबसे बड़ी सुपरस्टार्स में से एक है। इसकी कुल नेटवर्थ लगभग 150 करोड़ रुपये (16 मिलियन डॉलर) आंकी गई है। इंस्टाग्राम पर 22 लाख से ज्यादा फैंस वाली मिक्वेला ने प्राडा (Prada) और कैल्विन क्लेन (Calvin Klein) जैसे ग्लोबल फैशन हाउस के साथ बड़ी डील्स साइन की हैं।
लू डो मैगलू: ब्राजील की एक मैगजीन द्वारा तैयार की गई इस वर्चुअल स्टार की सालाना कमाई ही करीब 25 करोड़ रुपये है। टिक-टॉक और इंस्टाग्राम पर इसके करोड़ों चाहने वाले हैं।
ऐताना लोपेज: गुलाबी बालों वाली इस स्पेनिश एआई मॉडल का जलवा भी कम नहीं है। अमेजॉन स्पेन जैसे बड़े ब्रांड्स इसे स्पॉन्सर करते हैं और इसकी सालाना कमाई 1 करोड़ रुपये के पार है।
भारत में भी तेजी से छा रहा है यह नया ट्रेंड
- ऐसा नहीं है कि यह ट्रेंड सिर्फ विदेशों तक सीमित है। भारत में भी इन एआई अवतारों का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। करीब 55% के शानदार एंगेजमेंट रेट के साथ भारतीय बाजार इस नई लहर को तेजी से अपना रहा है। देसी ब्रांड्स भी अब अपने विज्ञापनों में इन एआई जनरेटेड मॉडल्स को तरजीह दे रहे हैं।
- भारत की बात करें तो एआई जनरेटेड मॉडल नैना के 3.7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं, कायरा 2.4 लाख फैंस के साथ लोगों के दिलों पर राज कर रही है। इसके अलावा वृत्तिका पटेल नाम की एआई मॉडल भी एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है।
आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि जब ये एआई इन्फ्लुएंसर्स हर दिन और ज्यादा 'इंसानी' होते जा रहे हैं, तो असली क्रिएटर्स इस डिजिटल चुनौती का सामना कैसे करेंगे।