फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   pib fact checks ai video nirmala sitharaman 22000 investment 30 lakh fake claim

'₹22 हजार लगाओ, हर महीने ₹30 लाख कमाओ': वित्त मंत्री के AI वीडियो की खुली पोल, PIB ने बताया पूरा सच

Wed, 05 Aug 2026 08:20 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 05 Aug 2026 08:20 AM IST
सार

PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कम निवेश पर लाखों रुपये कमाने का दावा किया गया है। PIB Fact Check ने इसकी जांच कर बड़ा खुलासा किया है और लोगों को ऐसे निवेश जाल से सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
pib fact checks ai video nirmala sitharaman 22000 investment 30 lakh fake claim
निर्मला सितारमण का फर्जी एआई वीडियो वायरल - फोटो : PIB Fact Check

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कथित तौर पर एक ऐसी निवेश योजना का समर्थन करती दिखाई दे रही हैं, जो महज 22 हजार रुपये लगाकर हर महीने 30 लाख रुपये तक कमाने का दावा करती है। वीडियो को देखकर कई लोग इसे सरकारी योजना समझ रहे हैं, लेकिन इसकी हकीकत कुछ और ही है। सरकार की आधिकारिक फैक्ट-चेक एजेंसी PIB Fact Check ने इस वीडियो की सच्चाई सामने लाते हुए इसे पूरी तरह फर्जी करार दिया है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति शुरुआती तौर पर 22 हजार रुपये निवेश करता है तो वह रोजाना 1 लाख रुपये और महीने में करीब 30 लाख रुपये तक कमा सकता है। वीडियो में यह भी कहा गया है कि यह कोई विज्ञापन नहीं बल्कि सरकार की ओर से दी गई गारंटी है और देश का कोई भी बैंक इस योजना के तहत भुगतान करेगा। दावा विश्वसनीय बनाने के लिए वीडियो में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस कथित योजना का समर्थन करते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन


एआई से बनाया गया वीडियो
हालांकि, PIB Fact Check ने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया फर्जी कंटेंट है। एजेंसी ने साफ कहा कि न तो केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और न ही भारत सरकार ने ऐसी किसी निवेश योजना या प्लेटफॉर्म को मंजूरी दी है, उसका पंजीकरण किया है या उसका प्रचार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




PIB ने दी सतर्क रहने की चेतावनी
PIB के अनुसार, साइबर ठग अब AI तकनीक का इस्तेमाल कर नकली वीडियो और फर्जी बयान तैयार कर रहे हैं। इन वीडियो में कम समय में भारी मुनाफे का लालच देकर लोगों को निवेश के लिए उकसाया जाता है। चूंकि ऐसे वीडियो पहली नजर में असली जैसे दिखाई देते हैं, इसलिए कई लोग आसानी से इनके झांसे में आ जाते हैं।

PIB फैक्ट चेक ने लोगों से अपील की है कि किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी जानकारी आधिकारिक स्रोतों से जरूर सत्यापित करें। केवल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो या पोस्ट के आधार पर निवेश का फैसला न लें और किसी भी अनजान वेबसाइट या प्लेटफॉर्म पर अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें।


फर्जी वीडियो दिखे तो करें ये काम
यदि आपके सामने भी इस तरह का कोई AI से तैयार फर्जी वीडियो या भ्रामक निवेश संबंधी पोस्ट आता है, तो उसकी शिकायत PIB Fact Check को की जा सकती है। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 8799711259 या ईमेल factcheck@pib.gov.in पर जानकारी भेजी जा सकती है। PIB का कहना है कि समय रहते ऐसी फर्जी सामग्री की रिपोर्ट करने से ऑनलाइन ठगी और गलत जानकारी के प्रसार पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed