फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   whatsapp plus pin 20 chats subscription price 79 rupees exclusive features

WhatsApp Plus: व्हाट्सएप पर अब 3 नहीं, 20 चैट्स कर सकेंगे पिन; जानिए कैसे मिलेगा नया फीचर

Tue, 04 Aug 2026 03:25 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 04 Aug 2026 03:25 PM IST
सार

अगर WhatsApp पर बार-बार जरूरी चैट खोजनी पड़ती है, तो नया WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन आपके काम आ सकता है। अब यूजर्स एक-दो नहीं, बल्कि 20 चैट तक पिन कर सकेंगे। इसके साथ कई एक्सक्लूसिव कस्टमाइजेशन फीचर्स भी मिलेंगे।

विज्ञापन
whatsapp plus pin 20 chats subscription price 79 rupees exclusive features
व्हाट्सएप में अब 20 चैट करें पिन - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

WhatsApp पर लंबे समय से सिर्फ 3 चैट पिन करने की सीमा कई यूजर्स के लिए परेशानी का कारण रही है। खासकर उन लोगों के लिए, जिन्हें रोजाना कई पर्सनल और ऑफिस ग्रुप चैट संभालनी पड़ती हैं। अब कंपनी ने इस सीमा को बढ़ाने का विकल्प दिया है, लेकिन इसके लिए WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
विज्ञापन


WhatsApp Plus के साथ यूजर्स अब एक साथ 20 चैट तक पिन कर सकेंगे। यानी आपकी सबसे जरूरी व्यक्तिगत और ग्रुप चैट हमेशा चैट लिस्ट में सबसे ऊपर दिखाई देंगी और उन्हें ढूंढने के लिए बार-बार स्क्रॉल या सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

कैसे करें चैट पिन?

20 चैट पिन करने की सुविधा मिलने के बावजूद चैट पिन करने का तरीका पहले जैसा ही रहेगा। इसके लिए चैट लिस्ट में जिस चैट को पिन करना चाहते हैं, उस पर कुछ सेकंड तक दबाकर रखें। इसके बाद ऊपर दिखाई देने वाले Pin आइकन पर टैप करें। पिन की गई चैट हमेशा इनबॉक्स में ऊपर दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्री यूजर्स और Plus यूजर्स में क्या अंतर है?

सामान्य WhatsApp इस्तेमाल करने वाले यूजर्स पहले की तरह अधिकतम 3 चैट ही पिन कर पाएंगे। वहीं, WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए यह सीमा बढ़ाकर 20 चैट कर दी गई है। यह फीचर उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी हो सकता है, जिनके पास रोजाना बड़ी संख्या में जरूरी बातचीत होती है।

79 रुपये में मिलेंगे कई एक्सक्लूसिव फीचर्स

WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन की कीमत 79 रुपये रखी गई है। इसमें सिर्फ ज्यादा चैट पिन करने की सुविधा ही नहीं, बल्कि कई अतिरिक्त फीचर्स भी शामिल हैं। सब्सक्राइबर स्पेशल इफेक्ट वाले एक्सक्लूसिव स्टिकर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को कस्टम थीम और यूनिक एप आइकन चुनने का विकल्प भी मिलता है, जिससे WhatsApp का इंटरफेस अपनी पसंद के अनुसार बदला जा सकता है। कंपनी का उद्देश्य इन फीचर्स के जरिए यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइज्ड अनुभव देना है।

किन यूजर्स को मिलेगा यह फीचर?

20 चैट पिन करने, एक्सक्लूसिव स्टिकर्स, कस्टम थीम और नए ऐप आइकन जैसे सभी फीचर्स केवल WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। फ्री वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को पहले की तरह केवल 3 चैट पिन करने की सुविधा मिलेगी और वे इन प्रीमियम फीचर्स का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed