फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Apple Maps, Google Maps या Waze: लंबी ड्राइव पर कौन-सा नेविगेशन एप बनेगा आपका सबसे भरोसेमंद साथी

Mon, 03 Aug 2026 03:50 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 03 Aug 2026 03:50 PM IST
सार

Navigation Apps: सफर के दौरान सही रास्ता दिखाने से लेकर ट्रैफिक, टोल और ऑफलाइन मैप तक, हर नेविगेशन एप की अपनी अलग ताकत है। अगर आप भी Apple Maps, Google Maps और Waze में उलझे हैं, तो जानिए आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सा ऐप सबसे बेहतर साबित होगा।

विज्ञापन
apple maps vs google maps vs waze best navigation app for car drivers
कार ड्राइवर्स के लिए कौन सा मैप सही? - फोटो : Freepik
आज के समय में कार चलाते वक्त नेविगेशन एप सिर्फ रास्ता बताने का साधन नहीं रह गए हैं, बल्कि ट्रैफिक से बचाने, यात्रा का समय कम करने और बेहतर ड्राइविंग अनुभव देने में भी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। खासकर Apple CarPlay या Android Auto इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के सामने Apple Maps, Google Maps और Waze जैसे कई विकल्प मौजूद हैं।


हालांकि तीनों एप नेविगेशन की सुविधा देते हैं, लेकिन इनके फीचर्स और उपयोग का तरीका अलग-अलग है। ऐसे में सवाल उठता है कि ड्राइविंग के लिए आखिर कौन-सा एप सबसे ज्यादा उपयोगी है।
apple maps vs google maps vs waze best navigation app for car drivers
एपल मैप्स - फोटो : Apple

Apple यूजर्स के लिए शानदार है Apple Maps

पिछले कुछ वर्षों में Apple Maps काफी बेहतर हुआ है। यह सटीक नेविगेशन के साथ साफ-सुथरा इंटरफेस देता है और iPhone व Apple Watch के साथ बेहतरीन तरीके से काम करता है। इसमें एस्टिमेटेड अराइवल टाइम (ETA) शेयर करने, पार्किंग लोकेशन याद रखने और अलग-अलग Apple डिवाइस पर रूट सिंक करने जैसी सुविधाएं मिलती हैं। हालांकि, रूट कस्टमाइजेशन और ऑफलाइन मैप सेटअप के मामले में यह थोड़ा सीमित है।
apple maps vs google maps vs waze best navigation app for car drivers
Waze में गूगल मैप्स से मिलते हैं कुछ ज्यादा फीचर्स - फोटो : Waze

लाइव ट्रैफिक अपडेट चाहिए तो Waze

अगर आप ट्रैफिक जाम, एक्सीडेंट, रोड ब्लॉक या पुलिस चेकिंग जैसी जानकारी पहले से चाहते हैं, तो Waze अच्छा विकल्प है। इसकी खास बात यह है कि अपडेट सीधे यूजर्स से मिलते हैं, जिससे ड्राइवर समय रहते अपना रास्ता बदल सकते हैं। हालांकि, जिन इलाकों में Waze का इस्तेमाल कम होता है, वहां इसकी जानकारी हमेशा सटीक नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
apple maps vs google maps vs waze best navigation app for car drivers
गूगल मैप्स - फोटो : एआई जनरेटेड

हर जरूरत का साथी Google Maps

Google Maps दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेविगेशन एप माना जाता है। इसमें ऑफलाइन मैप डाउनलोड करने, टोल रोड से बचने, कम ईंधन खर्च वाले रूट चुनने और लाइव स्पीडोमीटर जैसी सुविधाएं मिलती हैं। कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों और लंबे सफर में इसका ऑफलाइन मोड काफी उपयोगी साबित होता है।

आखिर किस एप को चुनना चाहिए?

अगर आप Apple इकोसिस्टम का हिस्सा हैं तो Apple Maps बेहतर रहेगा। सड़क की लाइव स्थिति जानना चाहते हैं तो Waze काम आएगा। वहीं, ऑफलाइन नेविगेशन, ज्यादा फीचर्स और भरोसेमंद रूटिंग के लिए Google Maps सबसे संतुलित विकल्प माना जाता है। सही एप का चुनाव आपकी जरूरत और ड्राइविंग स्टाइल पर निर्भर करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed