फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   WhatsApp Introduces 4 New Group Chat Features Whats Changing for Users

वॉट्सएप में आए 4 नए फीचर्स: अब ग्रुप चैट में लोगों को होगी ये आसानी, जानें कैसे करेंगे काम?

Fri, 30 Oct 2026 01:56 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Fri, 30 Oct 2026 01:56 PM IST
सार

WhatsApp ग्रुप में जरूरी मैसेज ढूंढने और पुरानी बातचीत समझने की परेशानी जल्द कम हो सकती है। कंपनी ने चार नए फीचर्स पेश किए हैं, लेकिन इनमें ऐसा क्या खास है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
WhatsApp Introduces 4 New Group Chat Features Whats Changing for Users
प्रतीकात्म इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

WhatsApp का इस्तेमाल आजकल परिवार, दोस्तों, ऑफिस और पढ़ाई से जुड़े ग्रुप में बातचीत करने के लिए खूब होता है। लेकिन जैसे-जैसे ग्रुप में मैसेज बढ़ते हैं, जरूरी जानकारी ढूंढना मुश्किल हो जाता है। कई बार काम की बात पुराने मैसेज के बीच दब जाती है, तो नए सदस्य को बातचीत का पिछला संदर्भ समझने में भी परेशानी होती है। यूजर्स की इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए चार नए फीचर्स जोड़े हैं। 

विज्ञापन

मैसेज को हमेशा के लिए कर सकेंगे पिन

WhatsApp अब ग्रुप में जरूरी मैसेज को बिना समय सीमा के पिन करने की सुविधा दे रहा है। इससे ग्रुप के नियम, मीटिंग का लिंक, पता या जरूरी फोन नंबर आसानी से उपलब्ध रह सकते हैं। पहले मैसेज को 24 घंटे, 7 दिन या 30 दिन के लिए ही पिन किया जा सकता था। नई सुविधा में पिन किए गए मैसेज को हटाने तक ऊपर रखा जा सकेगा।

विज्ञापन

ग्रुप में जुड़ने के बाद भी मिलेगी पुरानी चैट

कई बार कोई सदस्य ग्रुप में देर से जुड़ता है और उसे पहले हुई बातचीत की जानकारी नहीं मिल पाती। नए फीचर के जरिए ग्रुप में पहले से शामिल सदस्य के साथ भी हाल के मैसेज शेयर किए जा सकेंगे। इससे उसे जरूरी चर्चाओं और फैसलों को समझने में मदद मिलेगी। हालांकि, कितने पुराने मैसेज शेयर किए जा सकते हैं, यह मौजूद विकल्पों पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप के लिए अलग से लगा सकेंगे स्टेटस

अब किसी खास ग्रुप के सदस्यों के लिए स्टेटस शेयर करने की सुविधा भी दी जा रही है। उदाहरण के लिए, कॉलेज के दोस्तों के साथ कोई फोटो या ऑफिस टीम के साथ कोई अपडेट शेयर करना हो, तो उसे उसी ग्रुप तक सीमित रखा जा सकता है। सामान्य WhatsApp Status की तरह यह अपडेट भी 24 घंटे बाद गायब हो जाएगा।

जरूरी मैसेज ढूंढने के लिए नया फिल्टर

कई ग्रुप में शामिल रहने वाले यूजर्स के लिए हर मैसेज पढ़ना मुश्किल होता है। नया फिल्टर उन ग्रुप चैट को ढूंढने में मदद करेगा, जहां यूजर को मेंशन किया गया है या उसके मैसेज का जवाब आया है। इससे जरूरी बातचीत तक पहुंचने के लिए बार-बार पूरी चैट स्क्रॉल करने की जरूरत कम होगी।

WhatsApp के पुराने फीचर्स, जो अब भी हैं काम के

नए अपडेट के अलावा WhatsApp में पहले से मौजूद कुछ सुविधाएं भी ग्रुप मैनेज करने में मदद करती हैं।

  • प्राइवेट रिप्लाई: ग्रुप में किसी सदस्य के मैसेज का प्राइवेटली जवाब देने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है, ताकि हर बात ग्रुप में दिखाई न दे।
  • पोल: किसी सवाल पर ग्रुप के सदस्यों की राय जानने के लिए पोल बनाया जा सकता है। सिंगल-वोट विकल्प में हर सदस्य केवल एक जवाब चुन सकता है।
  • मेंबर टैग: सदस्य अपने नाम के साथ अपनी भूमिका, जैसे कोच, कोषाध्यक्ष या अभिभावक, बता सकते हैं। इससे ग्रुप में उनकी जिम्मेदारी समझना आसान होता है।

यूजर्स को क्या फायदा होगा?

इन फीचर का मकसद ग्रुप में जरूरी जानकारी को आसानी से उपलब्ध कराना और बातचीत को व्यवस्थित रखना है। पिन किए गए मैसेज से महत्वपूर्ण जानकारी जल्दी मिलेगी, जबकि चैट हिस्ट्री शेयर करने से नए सदस्यों को पिछली बातचीत समझने में मदद मिलेगी। स्टेटस और मैसेज फिल्टर से भीड़भाड़ वाले ग्रुप को संभालना आसान हो सकता है। हालांकि, इन फीचर्स की उपलब्धता यूजर्स और ऐप के वर्जन के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। इसलिए सभी सुविधाएं पाने के लिए WhatsApp को अपडेट रखना उपयोगी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed