फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   Smart YouTube Upgrade, Create Your Own Custom Video Feed Simple Text Prompts

यूट्यूब में आए कमाल के फीचर्स: अब जैसी मर्जी वैसी बनाएं अपनी वीडियो कस्टम फीड, क्या है इस्तेमाल का तरीका?

Sat, 24 Oct 2026 05:22 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 24 Oct 2026 05:22 PM IST
सार

यूट्यूब ने मोबाइल और डेस्कटॉप पर वीडियो देखने का अनुभव बेहतर बनाने के लिए कस्टम फीड्स समेत कई नए फीचर्स पेश किए हैं। अब यूजर्स अपनी पसंद लिखकर मनपसंद वीडियो की अलग फीड बना सकते हैं।आइए जानते हैं इस कस्टम फीड फीचर के बारे में विस्तार से...
 

विज्ञापन
Smart YouTube Upgrade, Create Your Own Custom Video Feed Simple Text Prompts
यूट्यूब कस्टम फीड फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

यूट्यूब ने मोबाइल और डेस्कटॉप पर वीडियो देखने का अनुभव और बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स पेश किए हैं। अब यूजर्स अपनी पसंद को शब्दों में लिखकर अगल से एक अपनी कस्टम वीडियो फीड तैयार कर सकेंगे। इसके साथ ही कंपनी ने माेबाइल एप के होम टैब में भी बदलाव किए हैं। लाइव, म्यूजिक और मूवीज और टीवी जैसे कंटेंट के लिए अलग फीड मिलेंगी, जबकि सब्सक्रिप्शन फीड को होम टैब के टॉप बार में जगह दी गई है। हालांकि यह फीचर अभी केवल अमेरिका में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में इसे दूसरे देशों के यूजर्स तक भी पहुंचाया जा सकता है।

विज्ञापन


यूट्यूब कस्टम फीड्स फीचर क्या है?

  • यूट्यूब के नए कस्टम फीड्स फीचर की मदद से यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार वीडियो देखने के लिए अलग फीड बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल यह लिखना होगा कि वे किस तरह का कंटेंट देखना पसंद करते हैं या चाहते हैं। यूट्यूब उस जानकारी के आधार पर एक पर्सनलाइज्ड वीडियो फीड तैयार कर सकता है। 
  • विज्ञापन
  • वहीं, कंपनी ने एक पोस्ट में यह भी कि इस फीचर का मकसद वीडियो खोजने की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाना है। यूजर्स को केवल सामान्य रिकमेंडेशन्स पर निर्भर रहने के बजाय अपनी जरूरत के हिसाब से कंटेंट देखने का विकल्प मिलेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जैसे मान लीजिए, कोई यूजर दस मिनट से कम के गाइडेड मेडिटेशन या योगा क्लासेस लिखकर अपनी पसंद की फीड बना सकता है। इसके बाद यूट्यूब उसी डिस्क्रिप्शन के आधार पर वीडियो दिखाएगा।
Trending Videos

Smart YouTube Upgrade, Create Your Own Custom Video Feed Simple Text Prompts
यूट्यूब कस्टम फीड फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड

कैसे बनाएं यूट्यूब पर अपनी कस्टम फीड?

  • कस्टम फीड बनाने के लिए सबसे पहले यूजर्स को यूट्यूब के होम फीड के टॉप पर दिए गए प्लस बटन पर टैप करना होगा। इसके बाद अपनी पसंद के वीडियो के बारे में लिखना होगा। यूट्यूब उस प्रॉम्प्ट के आधार पर एक अलग फीड तैयार कर देगा।
  • इस फीचर की एक खास बात है कि यह बनाई गई फीड स्क्रीन के टॉप पर सेव रहती हैं। इससे यूजर्स को हर बार नई फीड बनाने की जरूरत नहीं होगी। वे अपनी अलग-अलग पसंद के हिसाब से पहले से तैयार फीड्स के बीच स्विच कर सकेंगे।
  • अगर किसी फीड में बदलाव करना हो, तो उसके टॉप पर मौजूद प्रॉम्प्ट बॉक्स पर टैप करके लिखे गए टेक्स्ट को एडिट किया जा सकता है। हालांकि, यूट्यूब ने यह भी कहा कि अगर कोई कस्टम फीड 30 दिनों तक इस्तेमाल नहीं होती, तो उससे जुड़ा प्रॉम्प्ट एक्सपायर हो सकता है।


फ्री और प्रीमियम यूजर्स कितनी फीड सेव कर सकेंगे?
यूट्यूब ने कस्टम फीड सेव करने की सीमा यूजर्स की सब्सक्रिप्शन के हिसाब से तय की है।

  • फ्रीयूजर्स: अधिकतम तीन एक्टिव कस्टम फीड सेव कर सकेंगे।
  • यूट्यूब प्रीमियम यूजर्स: अधिकतम आठ कस्टम फीड सेव कर सकेंगे।
  • इसका मतलब है कि प्रीमियम सब्सक्राइबर्स को अपनी पसंद के हिसाब से ज्यादा अलग-अलग फीड तैयार करके रखने का विकल्प मिलेगा।


क्या सिर्फ स्मार्टफोन पर मिलेगी एक जैसी फीड?
नहीं...यूट्यूब के कस्टम फीड फीचर को मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर कोई यूजर मोबाइल पर अपनी पसंद की फीड बनाता है, तो वह डेस्कटॉप पर भी उपलब्ध होगी।
इसके लिए जरूरी है कि यूजर दोनों डिवाइस पर एक ही गूगल अकाउंट से साइन-इन हो। इससे अलग-अलग डिवाइस पर वीडियो देखने के दौरान अपनी पसंद की फीड तक पहुंचना आसान होगा।

Smart YouTube Upgrade, Create Your Own Custom Video Feed Simple Text Prompts
यूट्यूब पर आए कमाल के फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड

किन यूजर्स को होगा उपलब्ध?
यूट्यूब का नया कस्टम फीड्स फीचर फिलहाल मोबाइल और डेस्कटॉप पर अंग्रेजी भाषा में रोलआउट किया जा रहा है। यह अमेरिका में उन यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जो अपने अकाउंट में साइन-इन हैं, जिनकी उम्र 13 साल या उससे ज्यादा है या जिनके अकाउंट में सर्च हिस्ट्री का विकल्प चालू है। अभी भारत समेत दूसरे देशों में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यूट्यूब के होम टैब का डिजाइन भी बदला
कस्टम फीड के अलावा, यूट्यूब ने अपने मोबाइल एप के होम पेज के टॉप बार को भी नया रूप दिया है। इसका मकसद यूजर्स को अलग-अलग कंटेंट कैटेगरी और पर्सनलाइज्ड फीचर्स तक जल्दी पहुंच देना है।
अब होम टैब के टॉप पर लाइव, म्यूजिक और मूवीज और टीवी जैसी फीड्स दिखाई देंगी। ये विकल्प उन यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं, जिनके पास एक्टिव सब्सक्रिप्शन है।

सब्सक्रिप्शन फीड को मिली नई जगह

  • यूट्यूब ने सब्सक्रिप्शन फीड की जगह में भी बदलाव किया है। पहले यह फीड नीचे अलग से दिखाई देती थी, लेकिन अब इसे सीधे होम टैब के टॉप बार में शामिल कर दिया गया है।
  • इस बदलाव से यूजर्स को अपने सब्सक्राइब किए गए चैनल्स के कंटेंट तक पहुंचने के लिए अलग से फीड तलाशने की जरूरत नहीं होगी।
  • साथ ही नए सिस्टम में अलग-अलग तरह के वीडियो और सब्सक्रिप्शन से जुड़ा कंटेंट होम टैब से ही आसानी से एक्सेस किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed