फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   ChatGPT to Reddit, Users Report Issues Across Popular Platforms

कैनवा से चैटजीपीटी तक कई एप्स यूज करने में आई परेशानी: अमेरिका में आउटेज की बढ़ीं रिपोर्ट्स, जानें भारत का हाल

Sat, 24 Oct 2026 12:51 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 24 Oct 2026 12:51 PM IST
सार

-अमेरिका में कई सेवाओं की शिकायतें बढ़ीं।
-कैनवा, चैटजीपीटी और रेडिट भी सूची में।
-जूम और माइक्रोसाॅफ्ट 365 पर भी रिपोट्स
-भारत में बड़े आउटेज की पुष्टि नहीं
-समस्या का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं

विज्ञापन
ChatGPT to Reddit, Users Report Issues Across Popular Platforms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अमेरिका में कई लोकप्रिय ऐप्स और ऑनलाइन सेवाओं को लेकर यूजर्स की शिकायतें बढ़ी हैं। डाउनडिटेक्टर (Downdetector) पर Canva, ChatGPT, Reddit, Zoom और Microsoft 365 समेत कई प्लेटफॉर्म्स के काम न करने की रिपोर्टें सामने आई हैं। Discord और Cloudflare जैसी सेवाओं के नाम भी इस सूची में शामिल हैं। गेमिंग, ऑनलाइन मीटिंग, डिजाइनिंग और ऑफिस के काम के लिए इन प्लेटफॉर्म्स पर निर्भर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


कैनवा, चैटजीपीटी और रेडिट समेत कई एप्स पर शिकायतें
  • डाउनडिटेक्टर के डैशबोर्ड के अनुसार, कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को लेकर यूजर्स की रिपोर्ट्स में अचानक बढ़ोतरी देखी गई। इनमें कैनवा, चैटजीपीटी, रेडिट, जूम, माइक्रोसॉफ्ट 365, डिस्कॉर्ड और क्लाउडफ्लेयर शामिल हैं।
  • विज्ञापन
  • इसके अलावा एट्सी, फोर्टनाइट, स्क्वायर, क्रंचरोल, माइक्रोसॉफ्ट स्टोर और एपिक गेम्स स्टोर जैसी सेवाओं के बारे में भी शिकायतें दर्ज की गई हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल अलग-अलग कामों के लिए होता है। कैनवा पर डिजाइन तैयार किए जाते हैं, जबकि चैटजीपीटी का इस्तेमाल एआई से जवाब पाने और दूसरे कामों में किया जाता है। रेडिट पर यूजर्स पोस्ट, कमेंट और अलग-अलग समुदायों की सामग्री देखते हैं। वहीं, जूम और माइक्रोसॉफ्ट 365 ऑनलाइन मीटिंग और ऑफिस के काम में भूमिका निभाते हैं।
यूजर्स को किस तरह की दिक्कतें आ सकती हैं?
आउटेज की रिपोट्स के दौरान हर प्लेटफॉर्म पर परेशानी एक जैसी हो, यह जरूरी नहीं है। कुछ यूजर्स को वेबसाइट खोलने में दिक्कत आ सकती है, जबकि दूसरे लोगों के लिए किसी खास फीचर का काम करना बंद हो सकता है। कुछ ऐसी समस्याएं होती है...
  • कैनवा: डिजाइन बनाने, इमेज एडिट करने या तैयार काम डाउनलोड करने में परेशानी हो सकती है।
  • चैटजीपीटी: एआई चैटबॉट तक पहुंचने या जवाब पाने में दिक्कत आ सकती है।
  • रेडिट: पोस्ट, कमेंट या फीड लोड होने में समस्या आ सकती है।
  • जूम और माइक्रोसॉफ्ट 365: ऑनलाइन मीटिंग और ऑफिस से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं।
  • ध्यान रहे यह समस्याएं संभावित हैं। केवल आउटेज रिपोर्ट के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि हर यूजर को इन्हीं दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed