{"_id":"6ad09681c1c50d58d30edf36","slug":"whatsapp-guest-calling-feature-to-add-users-without-account-free-calls-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर कॉल करने का बदला तरीका: अब बिना अकाउंट भी जुड़ सकेंगे लोग, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
व्हाट्सएप पर कॉल करने का बदला तरीका: अब बिना अकाउंट भी जुड़ सकेंगे लोग, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर
Thu, 15 Oct 2026 02:34 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:34 PM IST
सार
व्हाट्सएप (WhatsApp) ने एक बेहद शानदार 'गेस्ट कॉलिंग' (Guest Calling) फीचर रोलआउट किया है। अब आप उन लोगों को भी अपनी ऑडियो या वीडियो कॉल में जोड़ सकते हैं, जिनका व्हाट्सएप पर अकाउंट नहीं है। बिना किसी टाइम लिमिट के और बिल्कुल फ्री में अब 32 लोग एक कॉल का हिस्सा बन सकते हैं। इस फीचर में प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
व्हाट्सएप ने रोलआउट किया नया कॉलिंग फीचर।
- फोटो : Adobe stock
विस्तार
दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) ने वीडियो और ऑडियो कॉलिंग के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है। अगर आप ऑफिस मीटिंग, ऑनलाइन क्लास या दोस्तों के साथ ग्रुप कॉल के लिए Zoom या Google Meet का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको इन एप्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। व्हाट्सएप ने अपना नया 'गेस्ट कॉलिंग' (Guest Calling) फीचर लॉन्च कर दिया है, जो कॉलिंग को पहले से कहीं ज्यादा ओपन, फ्री और आसान बनाता है।
बिना व्हाट्सएप अकाउंट के भी जुड़ेंगे लोग
इस नए अपडेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब आप किसी भी व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल पर इनवाइट कर सकते हैं, फिर चाहे उसके पास व्हाट्सएप अकाउंट हो या न हो। इसके लिए न तो कोई पैसे देने होंगे और न ही कोई टाइम लिमिट होगी। यानी अब बीच में कॉल कटने और दोबारा लिंक बनाकर भेजने की कोई झंझट नहीं रहेगी। इसके अलावा, यह कॉल पूरी तरह से 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड' होगी, जिससे आपकी बातचीत एकदम सुरक्षित रहेगी।
प्राइवेसी का रखा गया है पूरा ख्याल
गेस्ट कॉलिंग में प्राइवेसी और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है:
होस्ट का कंट्रोल: कॉल में जुड़ने वाले किसी भी गेस्ट को पहले 'वेटिंग रूम' में रखा जाएगा। जब कॉल का होस्ट (जिसने लिंक बनाया है) उसे अप्रूवल देगा, तभी वह कॉल में शामिल हो सकेगा। होस्ट किसी भी गेस्ट को कभी भी कॉल से बाहर (Remove) कर सकता है।
विज्ञापन
नंबर रहेंगे छिपे: सबसे अच्छी बात यह है कि गेस्ट को कॉल में मौजूद अन्य लोगों के फोन नंबर नहीं दिखेंगे।
सीमित एक्सेस: गेस्ट न तो कॉल के दौरान मैसेज भेज सकते हैं और न ही किसी अन्य व्यक्ति को अपनी तरफ से कॉल में जोड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: वीडियो खोजना हुआ और भी आसान: यूट्यूब ने मोबाइल यूजर्स के लिए रोलआउट किया एआई-पावर्ड 'आस्क यूट्यूब' फीचर
कैसे काम करेगा यह नया फीचर?
इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:
1. अपने व्हाट्सएप के 'Calls' टैब में जाएं।
2. स्क्रीन पर मौजूद "+" आइकन पर टैप करें और "Create a call link" (कॉल लिंक बनाएं) चुनें।
3. अब इस लिंक को अपने सहकर्मियों, दोस्तों या किसी के साथ भी शेयर करें। ध्यान रहे कि लिंक सिर्फ व्हाट्सएप अकाउंट वाला यूजर ही बना सकता है।
4. जिनके पास व्हाट्सएप नहीं है, वे इस लिंक को अपने कंप्यूटर या मोबाइल ब्राउजर में खोलकर, अपना नाम दर्ज करके सीधे कॉल में जुड़ सकते हैं।
5. इस फीचर के जरिए एक बार में कम से कम 2 लोगों के अलावा 32 लोगों तक की ग्रुप कॉल की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: ट्रूकॉलर का बड़ा अपडेट: अब कॉल आने पर दिखेगा लिंक्डइन प्रोफेशनल, दिखा सकेंगे कंपनी और जॉब की जानकारी
गेस्ट को मिलेंगे शानदार फीचर्स
अकाउंट न होने के बावजूद, गेस्ट को वीडियो कॉलिंग के दौरान कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। वे मीटिंग के दौरान अपना कंप्यूटर 'स्क्रीन शेयर' कर सकते हैं, थम्स-अप या हार्ट जैसे इमोजी (Emoji) से रिएक्ट कर सकते हैं और बात कहने के लिए 'रेज हैंड' फीचर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
जल्द आ रहा है कैलेंडर इंटीग्रेशन
व्हाट्सएप ने यह भी घोषणा की है कि इस साल के अंत तक वह 'कैलेंडर इंटीग्रेशन' फीचर भी रोलआउट करेगा। इसके तहत यूजर्स Google या Outlook कैलेंडर से सीधे व्हाट्सएप कॉल शेड्यूल कर सकेंगे। आपको बस व्हाट्सएप प्लगइन इंस्टॉल करना होगा और आप अपने मीटिंग इनवाइट में व्हाट्सएप कॉल का लिंक जोड़ सकेंगे।