{"_id":"6ac869a7a212914a9c03cf14","slug":"whatsapp-status-2x-video-playback-speed-feature-android-users-rollout-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप ला रहा कमाल का फीचर: आधे समय में देख पाएंगे स्टेटस, बस स्क्रीन पर करना होगा ये काम","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
व्हाट्सएप ला रहा कमाल का फीचर: आधे समय में देख पाएंगे स्टेटस, बस स्क्रीन पर करना होगा ये काम
Fri, 09 Oct 2026 09:42 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 09 Oct 2026 09:42 AM IST
सार
व्हाट्सएप स्टेटस देखने में ज्यादा समय लगने से परेशान हैं तो जल्द राहत मिलने वाली है। कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रही है, जिससे स्टेटस वीडियो को 2x स्पीड पर देखा जा सकेगा। खास जेस्चर की मदद से यूजर पलभर में स्पीड बढ़ा पाएंगे और उंगली हटाते ही वीडियो सामान्य गति पर लौट आएगा। फिलहाल यह फीचर बीटा टेस्टिंग में है।
विज्ञापन
व्हाट्सएप यूजर्स के लिए जल्द आएगा नया फीचर
- फोटो : Adobe stock
विस्तार
WhatsApp पर रोजाना कई Status देखने वाले यूजर्स के लिए जल्द एक काम का फीचर आने वाला है। अभी किसी Status को तेज स्पीड में देखने का कोई सीधा विकल्प नहीं है, लेकिन नए अपडेट के बाद यह बदल सकता है। WhatsApp ऐसा फीचर तैयार कर रहा है, जिससे यूजर किसी Status वीडियो को 2x स्पीड पर चला सकेंगे। खास बात यह है कि इसके लिए किसी सेटिंग में जाने की जरूरत नहीं होगी।
ऐसे काम करेगा 2x स्पीड फीचर
नए अपडेट में WhatsApp स्पीड कंट्रोल के लिए एक आसान जेस्चर फीचर लाने वाला है। यूजर को Status देखते समय स्क्रीन के दाईं तरफ टच करके दबाए रखना होगा। ऐसा करते ही वीडियो सामान्य गति के बजाय 2x स्पीड पर चलने लगेगा।
जैसे ही यूजर स्क्रीन से अपनी उंगली हटा देंगे, वीडियो फिर से सामान्य स्पीड पर आ जाएगा। यानी 2x स्पीड को हमेशा के लिए ऑन रखने की जरूरत नहीं होगी। जरूरत के हिसाब से यूजर एक ही Status के दौरान कई बार इस जेस्चर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
पहले iPhone यूजर्स को मिलेगा यह फीचर
WhatsApp ने इस सुविधा को पहले iPhone यूजर्स के लिए रोलआउट करने की प्लानिंग की है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, iOS के बीटा अपडेट 26.36.10.70 में Status वीडियो के लिए प्लेबैक स्पीड कंट्रोल देखा गया था।
अब यही फीचर Android यूजर्स के लिए भी तैयार किया जा रहा है। Android के WhatsApp बीटा 2.26.40.4 अपडेट में यह सुविधा कुछ टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराई गई है। हालांकि, फिलहाल इसे सभी बीटा यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है।
लंबे Status देखने में आएगा काम
यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो WhatsApp पर कई लोगों के Status देखते हैं। कंपनी ने Status में म्यूजिक क्लिप की अधिकतम अवधि 15 सेकंड से बढ़ाकर 30 सेकंड कर दी है। ऐसे में लंबे वीडियो को 2x स्पीड पर देखने से उन्हें कम समय में पूरा किया जा सकेगा।
मसलन, 30 सेकंड का कोई Status 2x स्पीड पर करीब 15 सेकंड में देखा जा सकता है। इससे कई Contacts के Status चेक करने में लगने वाला समय कम हो सकता है।
Instagram और TikTok जैसा जेस्चर
WhatsApp का यह तरीका नया जरूर है, लेकिन जेस्चर यूजर्स के लिए जाना-पहचाना है। Instagram, TikTok और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर भी प्रेस-एंड-होल्ड जेस्चर के जरिए वीडियो को तेज गति से चलाने की सुविधा मिलती है।
WhatsApp भी अब इसी तरह का अनुभव Status में जोड़ने जा रहा है। इसके अलावा यही जेस्चर चैट, ग्रुप और चैनल में वीडियो कंटेंट देखते समय भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
सभी यूजर्स को कब मिलेगा फीचर?
फिलहाल 2x प्लेबैक फीचर टेस्टिंग फेज में है और कुछ Android बीटा टेस्टर्स तक ही पहुंचा है। WhatsApp इसे धीरे-धीरे ज्यादा यूजर्स के लिए जारी कर रहा है। अगर लेटेस्ट बीटा अपडेट इंस्टॉल करने के बाद भी यह विकल्प नहीं दिख रहा है, तो आने वाले अपडेट में इसे मिल सकता है।
कंपनी ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि 2x वीडियो प्लेबैक फीचर को सभी Android और iOS यूजर्स के लिए कब उपलब्ध कराया जाएगा।