फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   zoho launches ai tool zia chat and seven new vertical saas products in india tech

माइक्रोसॉफ्ट और गूगल को सीधी टक्कर: जोहो ने लॉन्च किया स्मार्ट 'जिया चैट', कंपनियों के एआई पर खर्च को करेगा कम

Thu, 24 Sep 2026 02:09 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 24 Sep 2026 02:09 PM IST
सार

स्वदेशी टेक दिग्गज जोहो ने बिजनेस को आसान बनाने के लिए एआई टूल 'जिया चैट' और 7 नए इंडस्ट्री-स्पेसिफिक सास (SaaS) प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। यह स्मार्ट इंटरफेस कंपनियों के समय और खर्च दोनों की बचत करेगा। जानिए इसके सभी जबरदस्त फीचर्स।

विज्ञापन
zoho launches ai tool zia chat and seven new vertical saas products in india tech
जोहो ने लॉन्च किया जिया चैट - फोटो : जोहो

विस्तार

भारतीय टेक दिग्गज जोहो (Zoho) ने बिजनेस की दुनिया को और आसान बनाने के लिए अपना नया स्मार्ट एआई इंटरफेस 'जिया चैट' (Zia Chat) लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने सात अलग-अलग इंडस्ट्रीज की जरूरतों को पूरा करने के लिए नए सास (SaaS) प्रोडक्ट्स भी पेश किए हैं। इसका सीधा मुकाबला गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी ग्लोबल कंपनियों से माना जा रहा है।
विज्ञापन


क्या है जिया चैट और कैसे करेगा काम?
जिया चैट एक बेहद स्मार्ट और यूनिफाइड एआई इंटरफेस है, जो कर्मचारियों को अलग-अलग एप्स के झंझट से पूरी तरह मुक्ति दिलाएगा। जोहो के को-फाउंडर श्रीधर वेम्बू के मुताबिक, यह टूल कंपनियों के कीमती समय और एआई टोकन पर होने वाले भारी खर्च को काफी कम करेगा। यह एआई इंटरफेस डेटा एनालाइज करने, ईमेल्स ड्राफ्ट करने और रिपोर्ट्स व चार्ट्स तैयार करने जैसे दर्जनों काम एक सिंगल चैट विंडो के जरिए कर सकता है। यूजर्स की प्राइवेसी को सबसे ऊपर रखते हुए कंपनी ने साफ किया है कि इस डेटा का इस्तेमाल जोहो के एआई मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए बिल्कुल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


7 नए स्मार्ट SaaS प्रोडक्ट्स भी लॉन्च
जोहो ने रिटेल, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, एजुकेशन, फाइनेंस, रियल एस्टेट और रेस्टोरेंट सेक्टर्स के लिए खास कस्टमाइज्ड एप्लिकेशन भी उतारे हैं। फिजिकल रिटेल के कारोबारियों के लिए 'जोहो रिटेलआईक्यू' और ऑटोमोबाइल डीलरशिप के आसान मैनेजमेंट के लिए 'जोहो ऑटोडीएमएस' लॉन्च किया गया है। वहीं, फाइनेंस कंपनियों और बैंकों की मदद के लिए 'जोहो एलओएस' पेश किया गया है, जो ग्राहकों की लोन प्रक्रिया को बेहद आसान बना देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्थकेयर और एजुकेशन सेक्टर पर विशेष फोकस
भारत सरकार के 'आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन' को ध्यान में रखते हुए जोहो ने हेल्थकेयर के लिए 'मेडस्क्राइब' (MedScribe) पेश किया है। यह एक एआई-आधारित टूल है जो डॉक्टर और मरीज की बातचीत को सुनकर उसे तुरंत एक स्ट्रक्चर्ड मेडिकल रिकॉर्ड में बदल देता है। एजुकेशन सेक्टर के लिए कंपनी खास 'जोहो कैंपस' लेकर आई है, जहां स्टूडेंट्स के एडमिशन, फीस और टाइमटेबल का सारा मैनेजमेंट एक ही प्लेटफॉर्म पर हो सकेगा।

छोटे रेस्टोरेंट्स को कंपनी का बड़ा तोहफा
जोहो ने रियल एस्टेट ब्रोकर्स के साथ-साथ छोटे रेस्टोरेंट कारोबारियों का भी खास ध्यान रखा है। 'जोहो पीओएस' (Zoho POS) नाम का नया प्लेटफॉर्म उन रेस्टोरेंट्स के लिए पूरी तरह से मुफ्त रहेगा, जिनकी सालाना बिलिंग 12 लाख रुपये तक है।


लगातार शानदार ग्रोथ दर्ज कर रहा जोहो
भारत के 'स्वदेशी' सॉफ्टवेयर अभियान का प्रमुख चेहरा बन चुके जोहो ने साल 2025 में 47 प्रतिशत की दमदार रेवेन्यू ग्रोथ हासिल की है। आज दुनियाभर में 15 करोड़ से अधिक यूजर्स जोहो के शानदार एप्स और सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed