फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   Google Dreambeans App Launches in India with Multilingual Support

गूगल ने भारत में लॉन्च किया 'ड्रीमबीन्स': जानें क्या है यह AI ऐप और कैसे करता है काम?

Tue, 03 Nov 2026 04:31 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Tue, 03 Nov 2026 04:31 PM IST
सार

जीमेल, फोटोज और यूट्यूब जैसे गूगल अकाउंट्स के डेटा से अनोखी और सुंदर कहानियां बनाने वाला नया एआई ऐप भारत आ गया है। आखिर यह एक्सपैरिमेंटल ऐप कैसे बिना किसी प्रॉम्प्ट के आपकी यादों को जीवंत करेगा? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Google Dreambeans App Launches in India with Multilingual Support
गूगल ड्रीमबीन्स - फोटो : google play store

विस्तार

गूगल ने भारत में अपना नया और अनोखा एक्सपेरिमेंटल AI ऐप 'Google Dreambeans' आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। अमेरिका के बाहर भारत पहला ऐसा देश है जहां इस ऐप को पेश किया गया है। यह ऐप आपकी रोजमर्रा की डिजिटल गतिविधियों और पसंद के आधार पर खुद ब खुद सुंदर तस्वीरों और इलस्ट्रेशन वाली कहानियां तैयार करता है।

विज्ञापन

गूगल ड्रीमबीन्स क्या है?

गूगल ड्रीमबीन्स एक एआई-पावर्ड ऐप है, जो आपके गूगल अकाउंट की जानकारी का इस्तेमाल करके हर दिन आपके लिए पर्सनलाइज्ड कहानियां और सुझाव बनाता है। यह आपकी पसंद, योजनाओं और गतिविधियों को ध्यान में रखकर हर दिन नई स्टोरीज, घूमने की जगहें, लोकल इवेंट्स या क्रिएटिव आइडियाज तैयार करता है। यह ऐप 'गूगल लैब्स' का हिस्सा है, इसलिए इसे अभी एक एक्सपेरिमेंटल प्लेटफॉर्म माना जा रहा है।

विज्ञापन

कैसे काम करता है ये एप?

पारंपरिक चैटबॉट्स से अलग, ड्रीमबीन्स को चलाने के लिए आपको कोई टेक्स्ट या प्रॉम्प्ट टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसका प्रोसेस बेहद सरल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • अकाउंट कनेक्ट करें: आप अपने पर्सनल गूगल अकाउंट की सर्विसेज- जैसे Gmail, Google Photos, Calendar, Search, YouTube या Gemini को ऐप से जोड़ सकते हैं।
  • पर्सनल इंटेलिजेंस: ऐप की टेक्नोलॉजी इन जुड़ी हुई सर्विसेज से आपकी पसंद और डेटा को समझती है।
  • डेली स्टोरीज: डेटा लिंक होने के बाद ऐप रोजाना नई इलस्ट्रेटेड कहानियां तैयार करता है।
  • एआई आर्टवर्क और एनीमेशन: कहानियों को सजाने के लिए एआई विजुअल्स का इस्तेमाल होता है। कुछ स्टोरीज में इमेजेस को एनिमेट करने के लिए गूगल के Veo वीडियो मॉडल का इस्तेमाल भी किया जाता है।
  • डायरेक्ट एक्शन: कहानियों के साथ एक-टैप वाले बटन भी मिलते हैं, जिनसे आप सीधे टिकट बुक कर सकते हैं या किसी इवेंट का ट्रेलर देख सकते हैं।

भारत को क्यों चुना गया?

गूगल के अनुसार, भारत में उन यूजर्स की संख्या बहुत ज्यादा है जो एक साथ जेमिनी, जीमेल और गूगल फोटोज का इस्तेमाल करते हैं। इसी बड़े यूजर बेस और जुड़ाव को देखते हुए कंपनी ने भारत में इसे रोलआउट किया है।

क्या-क्या फीचर्स हैं इस एप में?

  • 13 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट: यह ऐप हिंदी, तेलुगु, तमिल, गुजराती, मलयालम, पंजाबी, बंगाली, मराठी, कन्नड़, उड़िया, असमिया, नेपाली और उर्दू के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा को भी सपोर्ट करता है। हालांकि यूजर एक समय में एक ही भाषा चुन सकते हैं।
  • उम्र और अकाउंट सीमा: यह ऐप सिर्फ 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के यूजर्स के लिए एंड्रॉइड और आईओएस पर उपलब्ध है। इसे केवल पर्सनल गूगल अकाउंट से ही चलाया जा सकता है।
  • प्राइवेसी और कंट्रोल: यूजर्स अपनी मर्जी से तय कर सकते हैं कि उन्हें कौन सी सर्विसेज कनेक्ट करनी हैं। ऐप के अंदर किसी खास टॉपिक जैसे बिजनेस या काम की बातें को फिल्टर करने और अपना डेटा डिलीट करने का पूरा कंट्रोल मिलता है।

क्या आपके लिए है सही?

अगर आप गूगल की जीमेल, फोटोज और कैलेंडर जैसी सेवाओं का रोज इस्तेमाल करते हैं और अपनी डिजिटल लाइफ को एक नए विजुअल अंदाज में देखना चाहते हैं, तो Google Dreambeans एक दिलचस्प अनुभव साबित हो सकता है। चूंकि यह अभी एक प्रायोगिक ऐप है, इसलिए इसमें कभी-कभी कुछ कहानियां या विजुअल्स आपकी पसंद से थोड़े अलग भी हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed