फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   confused about what to wear meta style sketch app can create excellent style combination from wardrobe

'आज क्या पहनूं' की टेंशन खत्म: मेटा का नया एप आपकी अलमारी में पड़े कपड़ों से बनाएगा नया आउटफिट, ऐसे करें यूज

Sun, 01 Nov 2026 04:15 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 01 Nov 2026 04:15 PM IST
सार

मेटा ने Style Sketch नाम का नया AI फैशन एप पेश किया है, जो अलमारी में मौजूद कपड़ों से नए आउटफिट तैयार करने में मदद करेगा। यह यूजर के बॉडी शेप और स्किन टोन के हिसाब से वर्चुअल लुक भी दिखा सकता है। यह एप फिलहाल चुनिंदा देशों में रोलआउट हो चुका है। आइए इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
confused about what to wear meta style sketch app can create excellent style combination from wardrobe
एआई बताएगा क्या पहनें आज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमारे अलमारी में कपड़ों, जैकेट और फुटवियर का अंबार लगा रहता है, लेकिन जब कहीं बाहर जाने की बारी आती है, तो मन में सबसे पहले सवाल यही उठता है कि किसके साथ क्या पहना जाए। इसी रोजमर्रा की उलझन को दूर करने के लिए टेक दिग्गज मेटा (Meta) ने एक शानदार एआई-पावर्ड फैशन एप Style Sketch पेश किया है।
विज्ञापन


यह कोई ई-कॉमर्स एप नहीं है जो आपको नए कपड़े खरीदने की सलाह देगा। इसके उलट, यह आपकी मौजूदा अलमारी में रखे कपड़ों को ही कुछ इस तरह मिक्स-एंड-मैच करता है कि आप हर दिन एक नए लुक में नजर आएंगे। आइए जानते हैं यह स्मार्ट एप कैसे काम करता है और इसमें क्या-क्या खासियतें हैं।
विज्ञापन


बॉडी शेप और स्किन टोन के हिसाब से परफेक्ट लुक
  • Style Sketch की खास बात यह है कि यह सिर्फ कपड़ों के कॉम्बिनेशन नहीं सुझाता, बल्कि उनका वर्चुअल प्रीव्यू भी दिखाता है। एप एआई की मदद से यूजर के बॉडी शेप और स्किन टोन से मेल खाने वाला वर्चुअल मॉडल तैयार करता है। इसके बाद सुझाए गए आउटफिट को उस मॉडल पर देखा जा सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इससे यूजर को अंदाजा लगाने में मदद मिलती है कि अलग-अलग कपड़ों का कॉम्बिनेशन देखने में कैसा लगेगा। यानी किसी खास जैकेट, शर्ट या फुटवियर को पहनने से पहले ही उसके साथ दूसरे कपड़ों का मेल समझा जा सकता है।

ट्रैवल और मौसम के हिसाब से भी मिलेंगे सुझाव
  • Style Sketch सिर्फ रोजमर्रा के कपड़े चुनने तक सीमित नहीं है। इसमें यूजर अपनी यात्रा की जगह, ट्रिप की अवधि और वहां के मौसम के आधार पर भी आउटफिट के सुझाव ले सकते हैं।
  • एप अलमारी में मौजूद कपड़ों को ध्यान में रखते हुए नए कॉम्बिनेशन तैयार करता है। खास तौर पर जैकेट और फुटवियर जैसी चीजों को भी सुझावों में शामिल किया जा सकता है, जिनका इस्तेमाल कई बार कम होता है।
  • इसके अलावा यूजर एप पर मौजूदा फैशन ट्रेंड और अलग-अलग स्टाइल देख सकते हैं। अगर उन्हें कोई लुक पसंद आता है, तो वे यह जान सकते हैं कि अपनी अलमारी में पहले से मौजूद कपड़ों से वैसा आउटफिट कैसे तैयार किया जा सकता है। दो पसंदीदा आउटफिट की तुलना करने के लिए उन्हें दोस्तों के साथ शेयर करके उनकी राय भी ली जा सकती है।

कैसे काम करता है Meta का यह नया एप?
Style Sketch की सबसे बड़ी खासियत इसकी डिजिटल वार्डरोब है। इसे इस्तेमाल करने का तरीका बेहद आसान है:
  • सबसे पहले आपको अपने Instagram अकाउंट को इस ऐप से कनेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद एप आपके इंस्टाग्राम की तस्वीरों को स्कैन करके आपके कपड़ों की एक डिजिटल लिस्ट तैयार कर लेगा।
  • अगर आपकी अलमारी का कोई कपड़ा इंस्टाग्राम की फोटो में नहीं है, तो आप उसे मैन्युअली भी जोड़ सकते हैं। इसके लिए बस उस कपड़े की फोटो या वीडियो खींचकर एप में अपलोड करनी होगी।
  • इस तरह, बिना अलमारी खोले आपके फोन में आपके सारे कपड़ों का डिजिटल कलेक्शन तैयार हो जाएगा।

भारत में कब लॉन्च होगा मेटा Style Sketch?
मेटा का Style Sketch एप फिलहाल Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है। यूजर इसे Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।


अभी इसकी उपलब्धता इंडोनेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड में बताई गई है। भारत में यह एप कब लॉन्च होगा, इस बारे में मेटा ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसे में भारतीय यूजर्स को इसके यहां उपलब्ध होने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed