फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Top 5 10W Bluetooth Speakers Under 1000 HAMMER Portronics zebronix

1000 रुपये के अंदर खरीदें ये पांच 10w वाले स्पीकर: प्रीमियम डिजाइन और क्वालिटी साउंड के साथ मिलेंगे कई फीचर

Mon, 02 Nov 2026 04:07 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Mon, 02 Nov 2026 04:07 PM IST
सार

एक हजार रुपये से कम बजट में 10W का पावरफुल साउंड, डीप बेस और ट्रेंडी RGB लाइट्स वाला स्पीकर ढूंढ रहे हैं? भारतीय बाजार में ऐसे ब्रांड हैं जो इस सेग्मेंट में विकल्प देते हैं. आइए जानते हैं इस बजट में कौन से स्पीकर बेहतर हैं।

विज्ञापन
Top 5 10W Bluetooth Speakers Under 1000 HAMMER Portronics zebronix
प्रतीकात्म इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

यदि आप घर, पिकनिक या ट्रैवल के दौरान म्यूजिक का आनंद लेने के लिए बजट-फ्रेंडली पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर की तलाश में हैं, तो 1000 रुपये से कम का बजट एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। आज के समय में बजट कैटेगरी में भी ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो 10W का पावरफुल साउंड आउटपुट, डीप बेस, आरजीबी लाइटिंग और लंबी बैटरी लाइफ देते हैं।

विज्ञापन


भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड हैमर, जेब्रोनिक्स और पोर्ट्रोनिक्स सहित कई और ब्रांड्स ने इस सेग्मेंट में अपने स्पीकर मार्केट में उतारे हैं।आइए जानते हैं 1000 रुपये के बजट में मिलने वाले 5 सबसे बेहतरीन 10W स्पीकर्स कौन से है।

विज्ञापन

हैमर का स्मैश 2 पोर्टेबल स्पीकर

हैमर ने भारतीय बाजार में Smash 2 नाम से एक कॉम्पैक्ट और प्रीमियम 10W पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर उतारा है। व्हाइट फिनिश और ग्रे मेश फैब्रिक के साथ इसका वजन महज 285 ग्राम है। साथ ही इसमें कैरी स्ट्रैप भी दिया गया है। इस स्पीकर में 52mm डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं जो डीप बेस प्रोवाइड करते हैं। इसके साथ ही मल्टीकलर RGB LED लाइटिंग, Bluetooth 6.0, FM रेडियो, USB और TF कार्ड सपोर्ट मिलता है।यह 6 घंटे तक का प्लेबैक टाइम और TWS फीचर देता है, जिससे आप दो स्पीकर्स को आपस में जोड़ सकते हैं। यह सभी ई-कॉमर्स साइड्स पर 799 रुपये में उपलब्द है और ऑफर के साथ इससे कम में भी मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोरट्रोनिक्स साउंड्रम 1 है अच्छा विकल्प

पोर्ट्रोनिक्स का यह मॉडल 1000 रुपये के अंदर काफी लोकप्रिय और भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। यह 10W का पंच बेस ऑडियो आउटपुट देता है। इसमें Bluetooth 5.3 और FM रेडियो की सुविधा है। इसकी रग्ड सिलेंड्रिकल बॉडी और Type-C फास्ट चार्जिंग इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए मजबूत बनाते हैं। इसमें भी TWS पेयरिंग का सपोर्ट मौजूद है। अगर कीमत की बात करें तो बाजार में यह अमेजन पर 900 रुपये के आसपास मिल सकता है।

जेब्रोनिक्स जेब वीटा में मिलेगी हॉरिजॉन्टल डिजाइन

अगर आपको साउंडबार जैसा हॉरिजॉन्टल डिजाइन पसंद है, तो जेब्रोनिक्स का यह मॉडल आपकी पसंद बन सकता है। 10W साउंड आउटपुट के साथ इसमें 52mm के ऑडियो ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसमें SD कार्ड, USB, AUX और कॉल रिसीव करने के लिए इन-बिल्ट माइक मिलता है। यह लगभग 5 घंटे का बैकअप आसानी से दे देता है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इसकी कीमत 599 से 799 रुपये के बीच रहती है।

उबॉन एसपी-47 सुल्तान

लंबी बैटरी लाइफ और मजबूती चाहने वाले यूजर्स के लिए उबॉन का यह मॉडल एक बढ़िया विकल्प है। इसमें 10W HD स्टीरियो साउंड और डीप बेस मिलता है। यह वाटर-रेसिस्टेंट बॉडी और ग्रिप स्ट्रैप के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह स्पीकर औसतन वॉल्यूम पर 8 से 10 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। यह 599 से 625 की किफायती रेंज में उपलब्ध है।

कौन सा स्पीकर खरीदें?

अगर आप बिल्कुल लेटेस्ट Bluetooth 6.0 कनेक्टिविटी, मेश फैब्रिक फिनिश और ट्रेंडी RGB लाइट्स वाला स्पीकर चाहते हैं, तो HAMMER Smash 2 काफी आकर्षक विकल्प है। वहीं दमदार बिल्ड क्वालिटी के लिए पोर्ट्रोनिक्स और ज्यादा बैटरी लाइफ के लिए उबॉन भी बजट के लिहाज से परफेक्ट साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed