{"_id":"6ae8316fa24849083003e431","slug":"reliance-jio-live-tv-recharge-packs-1000-and-2000-rupees-validity-channels-plan-details-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jio Live TV: अब लाइव टीवी देखने के लिए डिश की जरूरत खत्म! बस 500 रुपये के खर्च में देखें 1000 से ज्यादा चैनल्स","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Jio Live TV: अब लाइव टीवी देखने के लिए डिश की जरूरत खत्म! बस 500 रुपये के खर्च में देखें 1000 से ज्यादा चैनल्स
Mon, 02 Nov 2026 12:15 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:15 PM IST
सार
Jio Live TV Plans: अगर आप हर महीने महंगे DTH (डिश) रिचार्ज से परेशान हो चुके हैं, तो Reliance Jio आपके लिए शानदार लाइव टीवी पैक्स लेकर आया है। इनकी कीमत 1,000 और 2,000 रुपये है। इनके साथ 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और 200 से ज्यादा HD चैनल्स देखने की सुविधा मिलती है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इन चैनल्स को सफर के दौरान स्मार्टफोन पर और घर में अपनी बड़ी स्मार्ट टीवी पर आसानी से देख सकते हैं।
विज्ञापन
जियो लाइव टीवी के ये दो प्लान हैं खास।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजकल ओटीटी (OTT) एप्स के दौर में भी घर के बड़े-बुजुर्गों से लेकर न्यूज और स्पोर्ट्स लवर्स तक, सभी को लाइव टीवी (Live TV) देखने की जरूरत पड़ती ही है। लेकिन हर महीने केबल या DTH का महंगा बिल चुकाना कई बार जेब पर भारी पड़ने लगता है। ऐसे में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों के लिए एक स्मार्ट सॉल्यूशन लेकर आई है।
अगर आपके घर में पहले से ही Jio Home कनेक्शन लगा है और आप DTH का एक्सट्रा खर्च बचाना चाहते हैं, तो जियो के खास Live TV पैक्स आपके लिए एकदम परफेक्ट चॉइस बन सकते हैं। इंटरनेट के जरिए टीवी देखने की सहूलियत देने वाले पैक्स में आज हम आपको 1,000 रुपये और 2,000 रुपये वाले प्लान्स के बारे बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि इनमें आपको क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते हैं और ये आपके लिए कितने फायदेमंद हैं।
1,000 रुपये वाला Jio Live TV पैक: हर महीने का खर्च सिर्फ 500 रुपये
जियो के पोर्टफोलियो में सबसे पहला शानदार ऑप्शन 1,000 रुपये का लाइव टीवी पैक है। इस प्लान की वैलिडिटी 60 दिनों की है। अगर आप इसका गणित लगाएं, तो हर महीने का खर्च करीब 500 रुपये आता है। यह रकम लगभग उतनी ही है, जितनी आप आमतौर पर किसी बेसिक DTH वाले कनेक्शन के लिए देते हैं।
विज्ञापन
क्या मिलेगा इस प्लान में?
इस कीमत में जियो आपको 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का फुल एक्सेस देता है। साथ ही, बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए इसमें 200 से ज्यादा हाई-डेफिनिशन (HD) चैनल्स भी शामिल हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा पोर्टेबिलिटी है। आप जियो का एप डाउनलोड करके सीधे अपने स्मार्टफोन पर कहीं भी लाइव टीवी देख सकते हैं।
अगर आप मोबाइल की छोटी स्क्रीन के बजाय बड़ी टीवी पर मजे लेना चाहते हैं, तो उसका भी जुगाड़ है। जिन ग्राहकों के पास Jio Home प्लान है, वे कंपनी से बिना किसी अतिरिक्त खर्च के Jio Set-Top Box ले सकते हैं। इसे सीधे स्मार्ट टीवी से कनेक्ट कर एकदम क्रिस्टल-क्लियर क्वालिटी में 1000 चैनल्स का लुत्फ उठाया जा सकता है।
2,000 रुपये वाला Live TV पैक: 150 दिनों तक नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट
अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं, तो जियो का 2,000 रुपये वाला पैक आपके लिए बेस्ट डील साबित होगा। इस प्लान में आपको सीधे 150 दिनों, यानी करीब पांच महीने की लंबी वैलिडिटी मिलती है। इस हिसाब से अगर औसत निकाला जाए, तो महीने का खर्च घटकर सिर्फ 400 रुपये रह जाता है, जो इसे और भी किफायती बनाता है।
इस लॉन्ग-टर्म पैक में भी आपको 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और 200 से अधिक HD चैनल्स का शानदार कलेक्शन मिलता है, जिसे आप अपने स्मार्टफोन या जियो सेट-टॉप बॉक्स के जरिए टीवी पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
क्या आपको ये प्लान्स लेने चाहिए?
अगर आप इंटरनेट और टीवी दोनों का आनंद एक ही इकोसिस्टम में लेना चाहते हैं, तो यह बिल्कुल भी घाटे का सौदा नहीं है। इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट यह है कि आपका टीवी आपके साथ चलता है। यानी आप घर पर हैं तो बड़ी स्क्रीन पर मैच देखिए, और सफर में हैं तो वही चैनल्स सीधे अपने स्मार्टफोन पर देखिए। कुल मिलाकर, Jio के ये प्लान्स DTH का एक शानदार और मॉडर्न विकल्प बनकर उभर रहे हैं।