{"_id":"6ae840a30fc49693310dc078","slug":"smart-tv-under-10000-in-india-blaupunkt-infinix-coocaa-sansui-kodak-price-features-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाइंग गाइड: स्मार्टफोन से भी सस्ते दाम में खरीदें 32-इंच के QLED स्मार्ट टीवी, यहां देखें पांच बेस्ट ऑप्शंस","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
बाइंग गाइड: स्मार्टफोन से भी सस्ते दाम में खरीदें 32-इंच के QLED स्मार्ट टीवी, यहां देखें पांच बेस्ट ऑप्शंस
Mon, 02 Nov 2026 01:20 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:20 PM IST
सार
Smart TV Under ₹10,000: अब स्मार्ट टीवी खरीदने के लिए आपको मोटा बजट तैयार करने की जरूरत नहीं है। आप 10,000 रुपये से भी कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाले लेटेस्ट QLED टीवी घर ला सकते हैं। आइए, पॉकेट-फ्रेंडली बजट में मिलने वाले इन बेस्ट स्मार्ट टीवी ऑप्शंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
स्मार्टफोन से भी सस्ते मिल रहे ये 5 स्मार्ट टीवी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजकल ओटीटी (OTT) एप्स का जमाना है। हर कोई नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब का मजा अपने स्मार्टफोन की छोटी स्क्रीन के बजाय बड़ी टीवी स्क्रीन पर लेना चाहता है। लेकिन जब बात नया स्मार्ट टीवी खरीदने की आती है, तो सबसे पहले दिमाग में 15-20 हजार रुपये का बजट घूमने लगता है। अगर हम आपसे कहें कि आप अपने पुराने डब्बा टीवी को मात्र 10 हजार रुपये से भी कम कीमत में एक चमचमाते स्मार्ट टीवी से रिप्लेस कर सकते हैं, तो?
जी हां, टेक्नोलॉजी अब इतनी किफायती हो चुकी है कि 10,000 रुपये के बजट में आपको 32-इंच के शानदार QLED या LED स्मार्ट टीवी मिल जाएंगे। चाहे आप कॉलेज के स्टूडेंट हों, अकेले रहते हों, या घर के किसी दूसरे कमरे, जैसे बेडरूम या किचन के लिए एक सेकेंडरी कॉम्पैक्ट टीवी चाहते हों, ये ऑप्शंस आपके लिए बेस्ट साबित होंगे। आइए नजर डालते हैं 10,000 रुपये से कम में आने वाले कुछ टॉप स्मार्ट टीवी पर:
1. Kodak 32-इंच QLED HD Ready Smart Linux TV
इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम कोडेक (Kodak) का है, क्योंकि इस बजट में QLED डिस्प्ले मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर यह टीवी 9,699 रुपये की कीमत पर लिस्ट है।
विज्ञापन
इस टीवी की खासियतों के बारे में बात करें, तो इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ QLED पैनल दिया गया है, जो कलर्स को बेहद वाइब्रेंट और पिक्चर क्वालिटी को क्रिस्प दिखाता है। यह टीवी स्मार्ट लिनक्स ओएस के साथ आता है। इसमें यूट्यूब और प्राइम वीडियो के साथ-साथ कई OTT एप्स आराम से चलते हैं। साथ ही 20W के धांसू स्पीकर्स और डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट इसे एक परफेक्ट एंटरटेनमेंट पैकेज बनाता है।
2. SANSUI 80 cm (32 inch) HD Ready LED TV
जापानी ब्रांड सैनसुई एक बहुत ही भरोसेमंद नाम है और बजट सेगमेंट में एक बेस्ट डील बनकर उभरा है। मात्र 8,990 रुपये में मिलने वाला यह टीवी आपके एंटरटेनमेंट का पूरा ख्याल रखता है।
इस टीवी में 32-इंच की बेजल-लेस स्क्रीन के साथ वाइब्रेट कलर और शार्प पिक्चर क्वालिटी मिलती है। टीवी में 60 Hz रिफ्रेश रेट वाला पैनल लगाया गया है, जिसपर आपको घंटों फिल्म या वीडियोज देखने में कोई परेशानी नहीं होगी। टीवी में 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है। इसके साथ ही इसमें कनेक्टिविटी के लिए HDMI और USB पोर्ट भी दिए गए हैं।
3. Infinix 32Y2IN 80 cm (32 inch) QLED HD Ready Smart TV (2026 Edition)
इनफिनिक्स ने स्मार्टफोन के बाद अब टीवी मार्केट में भी अपनी गहरी पैठ बना ली है। कंपनी का लेटेस्ट 2026 एडिशन 32Y2IN मॉडल 9,299 रुपये की प्राइस में एक तगड़ा विकल्प है। 32-इंच के इस QLED टीवी में 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जो पिक्चर क्वालिटी को स्मूथ बनाता है।
यह टीवी Coolita ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसे इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसमें भी आपको 512 MB रैम और 4 GB स्टोरेज मिलती है। टीवी देखते समय शानदार आवाज के लिए इसमें 24W के 2 स्पीकर्स दिए गए हैं। साथ ही, कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI पोर्ट्स और 2 USB पोर्ट्स और वाई-फाई का सपोर्ट दिया गया है।
4. Coocaa S4U Pro 80 cm (32 inch) HD LED Smart TV
बजट सेगमेंट में Coocaa एक जाना-माना नाम बन चुका है। मात्र 9,990 रुपये की कीमत में आने वाला Coocaa S4U Pro आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इस 32-इंच के एचडी रेडी एलईडी टीवी में 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह भी Coolita ओएस पर काम करता है। इसमें प्राइम वीडियो, सोनी लिव, जी5 और यूट्यूब जैसे पॉपुलर ओटीटी एप्स पहले से प्रीलोडेड मिलते हैं। घर के कमरे के हिसाब से इसमें 20W (RMS) का पावरफुल स्पीकर आउटपुट दिया गया है।
5. Blaupunkt Sigma QLED 80 cm (32 inch) HD Ready TV
लिस्ट में आखिरी टीवी जर्मन ब्रांड Blaupunkt का QLED टीवी है, जिसकी कीमत मात्र 9,599 रुपये है। इस स्मार्ट टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेजल-लेस डिजाइन मिलता है। 400 निट्स की ब्राइटनेस और वाइड व्यू एंगल के कारण इसके कलर्स काफी वाइब्रेंट नजर आते हैं। लिनक्स (Linux) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस टीवी में 512 MB रैम और 4 GB की स्टोरेज दी गई है।
ऑडियो के लिए इसमें 36W आउटपुट वाले 2 धांसू स्पीकर्स दिए गए हैं, जो सराउंड साउंड का बेहतरीन अनुभव देते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें इन-बिल्ट वाई-फाई, 2 HDMI और 2 USB पोर्ट्स मौजूद हैं।