{"_id":"6acf66e7943a9f361c0d8fab","slug":"infinix-gt-50-pro-india-launch-date-specifications-features-flipkart-exclusive-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो का लॉन्च कन्फर्म: 6500mAh बैटरी, डायमेंसिटी प्रोसेसर और लिक्विड कूलिंग से होगा लैस","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
इन्फिनिक्स जीटी 50 प्रो का लॉन्च कन्फर्म: 6500mAh बैटरी, डायमेंसिटी प्रोसेसर और लिक्विड कूलिंग से होगा लैस
Wed, 14 Oct 2026 04:56 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 14 Oct 2026 04:56 PM IST
सार
गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो इनफिनिक्स का नया GT 50 Pro आपके लिए खास हो सकता है। यह फोन 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 144fps रिफ्रेश रेट और लिक्विड कूलिंग सिस्टम के साथ भारत में दस्तक देने वाला है। इसमें 6500mAh की बैटरी के अलावा मैग्नेटिक कूलिंग एक्सेसरी भी मिलेगी। फोन की लॉन्च डेट और फीचर्स सामने आ गए हैं, लेकिन कीमत का खुलासा अभी बाकी है।
विज्ञापन
Infinix GT 50 Pro
- फोटो : Infinix
विस्तार
गेमिंग के लिए नया स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए इनफिनिक्स एक शानदार ऑप्शन लाने जा रहा है। कंपनी का अपकमिंग Infinix GT 50 Pro भारत में 27 अक्टूबर को लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले इसके फीचर्स का खुलासा कर दिया गया है। यह फोन पिछले साल आए Infinix GT 30 Pro का सक्सेसर होगा, जिसने मिड-रेंज गेमिंग सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाई थी।
फोन में 6,500mAh की बैटरी, प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। भारत में इसकी बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट के जरिए होगी। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत का एलान नहीं किया है। MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट, अनोखे हाइड्रोफ्लो (HydroFlow) लिक्विड कूलिंग और 6,500mAh की जंबो बैटरी के साथ यह फोन गेमिंग की दुनिया में नए बेंचमार्क सेट करने के लिए तैयार है। आइए इस स्मार्टफोन के टॉप फीचर्स पर एक नजर डालते हैं:
शानदार डिस्प्ले और बेहतरीन विजुअल्स
Infinix GT 50 Pro में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz के अल्ट्रा-स्मूथ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जा सकती है, जिससे कड़ी धूप में भी स्क्रीन के कलर्स एकदम वाइब्रेंट दिखेंगे। गेमिंग में बिजली जैसी तेज रिस्पॉन्स स्पीड के लिए इसमें 2,800Hz तक का टच रिपोर्टिंग रेट और स्पेशल 'गेम मोड' में 330Hz का टच सैंपलिंग रेट मिलेगा।
विज्ञापन
दमदार परफॉर्मेंस की गारंटी
इस स्मार्टफोन की असली ताकत इसका धांसू MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट है, जिसे LPDDR5X RAM और फास्ट UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। Infinix का दावा है कि यह दमदार हार्डवेयर Free Fire Max और Call of Duty: Mobile जैसे हैवी-ग्राफिक्स गेम्स में 144fps तक का शानदार फ्रेम रेट देने में पूरी तरह सक्षम है।
हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग
लगातार घंटों तक गेमिंग के दौरान फोन को गर्म होने से बचाने के लिए इसमें 7,700 sq mm का 3D वेपर चैंबर और एक माइक्रो-पंप वाला एडवांस 'हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग सिस्टम' लगाया गया है। यह सिस्टम 6.5ml प्रति मिनट की दर से कूलिंग लिक्विड सर्कुलेट करता है। इसकी सबसे आकर्षक खूबी इसका 'एक्सप्लिसिट व्यूपोर्ट डिजाइन' (Explicit Viewport Design) है, जिसकी मदद से यूजर्स फोन के बैक पैनल के आर-पार कूलिंग चैनल्स को लाइव देख सकते हैं।
प्रो-गेमिंग के लिए खास शोल्डर ट्रिगर्स
कंसोल जैसा गेमिंग एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी ने GT 30 Pro की तरह इसमें भी प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर्स को बरकरार रखा है। ये ट्रिगर्स 10 अलग-अलग प्रेशर लेवल्स और चार इनपुट मोड्स (लाइट प्रेस, हार्ड प्रेस, लेफ्ट स्वाइप और राइट स्वाइप) को सपोर्ट करते हैं।
जंबो बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग
फोन में पावर बैकअप के लिए 6,500mAh की एक विशाल बैटरी दी गई है, जो 45W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 30W की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, कंपनी भारतीय बायर्स को बॉक्स में 'GT MagCharge Cooler 2.0' (एक एक्सटर्नल मैग्नेटिक कूलिंग एक्सेसरी) भी फ्री देगी, जो 30W वायरलेस बाईपास चार्जिंग फीचर के साथ आती है।
भारत में कब होगा लॉन्च?
Infinix GT 50 Pro भारत में 27 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से लॉन्च होगा और इसे सबसे पहले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राहक इसे दो शानदार और अग्रेसिव कलर ऑप्शंस- ब्लैक एबिस और रेड ब्लेज में खरीद सकेंगे। बता दें कि यह डिवाइस अप्रैल 2026 में कुछ ग्लोबल मार्केट्स में पहले ही दस्तक दे चुका है, हालांकि भारत में इसकी आधिकारिक कीमत से पर्दा लॉन्च वाले दिन ही उठाया जाएगा।