फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Indian Embassy Jakarta Launches AI Avatar ‘Devi’ Promote India-Indonesia Ties

इंडोनेशिया में भारत ने लॉन्च किया AI अवतार देवी: अब आसान होंगी व्यापारिक सेवाएं, दूतावास में कैसे करेगी मदद?

Wed, 14 Oct 2026 11:25 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 14 Oct 2026 11:25 AM IST
सार

डिजिटल दुनिया में भारत ने एक और बड़ा और इनोवेटिव कदम उठाया है। जकार्ता के भारतीय दूतावास ने एआई (AI) आधारित एक नया वर्चुअल अवतार ‘देवी’ (Devi) पेश किया है। यह डिजिटल अवतार भारतीय संस्कृति, पर्यटन, स्कॉलरशिप, व्यापार और कांसुलर सेवाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी लोगों तक आसानी से पहुंचाएगा। नवरात्रि के अवसर पर लॉन्च हुआ यह एआई अवतार भारत और इंडोनेशिया के बीच सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने में मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं भारतीय दूतावास की इस पहल और एआई अवतार 'देवी' के बारे में...

विज्ञापन
Indian Embassy Jakarta Launches AI Avatar ‘Devi’  Promote India-Indonesia Ties
एआई अवतार देवी - फोटो : @IndianEmbJkt

विस्तार

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास ने लोगों तक भारत से जुड़ी जानकारियां पहुंचाने के लिए एआई पर आधारित डिजिटल अवतार देवी पेश किया है। यह अवतार भारतीय संस्कृति, पर्यटन, छात्रवृत्ति, कारोबार, निवेश के अवसरों और कांसुलर सेवाओं से संबंधित अपडेट साझा करेगा। इस पहल का उद्देश्य डिजिटल माध्यम से भारत-इंडोनेशिया साझेदारी से जुड़ी जानकारियों को व्यापक ऑनलाइन दर्शकों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

इंडोनेशिया में भारत के राजदूत संदीप चक्रवर्ती ने इस पहल की जानकारी दी है। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने नए एआई अवतार का परिचय कराया और लिखा कि मिलिए जाकार्ता स्थित भारतीय दूतावास के नए AI चेहरे देवी से।
विज्ञापन


क्या काम करेगी एआई अवतार देवी?
भारतीय दूतावास के अनुसार, देवी के माध्यम से भारतीय संस्कृति, पर्यटन, छात्रवृत्ति, व्यापार, निवेश के अवसरों और वाणिज्य दूतावास से जुड़ी सेवाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इसके जरिए भारत और इंडोनेशिया के बीच साझेदारी से जुड़ी गतिविधियों और कहानियों को भी सामने लाया जाएगा। दूतावास ने लोगों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करने और ‘देवी’ के साथ जुड़ने की अपील की है, ताकि उन्हें भारत-इंडोनेशिया संबंधों से जुड़े अपडेट मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्रि और दुर्गा पूजा के अवसर पर हुई शुरुआत
भारतीय रादूत संदीप चक्रवर्ती ने नवरात्रि और दुर्गा पूजा के अवसर पर  इस पहल का उल्लेख करते हुए एक्स पर लिखा कि शुभ अवसर पर उनका एआई अवतार ‘देवी’ अपने फॉलोअर्स का मार्गदर्शन करने के लिए तैयार है।
इस पहल के जरिए दूतावास डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी गतिविधियों और दोनों देशों के बीच सहयोग से जुड़ी जानकारी को अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहता है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में यह साफ नहीं किया गया है कि देवी लोगों के सवालों का जवाब रियल टाइम में दे सकेगी या फिलहाल इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से जानकारी और अपडेट साझा करने के लिए किया जाएगा।

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को मिलेगी डिजिटल मजबूती?
विदेश मंत्रालय के अनुसार, वर्ष 2014 से भारत की एक्ट ईस्ट नीति के तहत भारत और इंडोनेशिया के बीच राजनीतिक, सुरक्षा, रक्षा, व्यापार और सांस्कृतिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार हुआ है।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने 12 और 13 सितंबर को आयोजित 2026 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारत का दौरा किया था। ऐसे में देवी जैसी डिजिटल पहल दोनों देशों के बीच सहयोग, सांस्कृतिक जुड़ाव और कारोबार से संबंधित जानकारियों को ऑनलाइन माध्यम से साझा करने का एक नया जरिया बन सकती है।

एआई के इस्तेमाल पर नियम बनाने की जरूरत: जयशंकर
जहां एक तरफ दूतावासों में एआई का सकारात्मक इस्तेमाल देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनियंत्रित विकास और इस्तेमाल को लेकर वैश्विक स्तर पर सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम के प्रधान संपादक जॉन मिकलथवेट के साथ बातचीत में जयशंकर ने कहा कि एआई की तुलना अन्य तकनीकों, यहां तक कि परमाणु तकनीक से भी करना मुश्किल है। इसकी वजह इसका व्यापक इस्तेमाल और इससे प्रभावित होने वाले लोगों की बड़ी संख्या है।

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर एआई के असर को लेकर चिंता
इतना ही नहीं, जयशंकर ने लोकतांत्रिक समाजों पर एआई के संभावित प्रभावों का भी उल्लेख किया। उन्होंने खासकर राजनीति और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की विश्वसनीयता को लेकर चिंता जताई है। उनका मानना है कि समाज में यह सवाल जरूरी है कि AI राजनीति और राजनीतिक प्रक्रियाओं को किस तरह प्रभावित करेगा, क्योंकि लोकतंत्र की विश्वसनीयता बनाए रखने में इन प्रक्रियाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।


डिजिटल कूटनीति में एआई की बढ़ती भूमिका
एआई अवतार देवी की शुरुआत दिखाती है कि डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल अब सरकारी और कूटनीतिक संवाद में भी किया जा रहा है। ऐसे डिजिटल माध्यमों से संस्कृति, पर्यटन, शिक्षा और कारोबार से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाना आसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed