फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   apple launches homepad updated 4k tv and homepod at welcome home event details

एपल ने लॉन्च किए नए स्मार्ट होम डिवाइस: होमव्यू, नई 4के टीवी और होमपॉड मिनी... जानिए किसमें क्या है खास

Tue, 13 Oct 2026 06:35 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 13 Oct 2026 06:35 PM IST
सार

Apple ने स्मार्ट होम सेगमेंट में बड़ा कदम उठाते हुए HomeView स्मार्ट डिस्प्ले, नया HomePod mini और अपडेटेड Apple TV 4K पेश किया है। नए डिवाइस में AI Siri, स्मार्ट होम कंट्रोल और बेहतर एंटरटेनमेंट जैसे फीचर मिलेंगे। भारत में इनकी शुरुआती कीमत 18,900 रुपये से शुरू होती है। जानें किस डिवाइस की क्या खासियत है।

विज्ञापन
apple launches homepad updated 4k tv and homepod at welcome home event details
एपल ने होम व्यू, नई 4के टीवी समेत कई स्मार्ट डिवाइस किए लॉन्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Apple ने स्मार्ट होम सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए तीन नए डिवाइस पेश किए हैं। इनमें नया Apple HomeView स्मार्ट डिस्प्ले, अपडेटेड HomePod mini स्मार्ट स्पीकर और नया Apple TV 4K शामिल हैं। कंपनी का फोकस इन डिवाइस के जरिए घर में मनोरंजन, बातचीत और स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल करने की सुविधा एक साथ देने पर है। नई रेंज में AI Siri और Apple Intelligence को भी अहम जगह दी गई है।
विज्ञापन


भारत में Apple HomeView और Apple TV 4K की शुरुआती कीमत 39,900 रुपये रखी गई है। वहीं, नए HomePod mini की शुरुआती कीमत 18,900 रुपये है। तीनों डिवाइस के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। हालांकि, इनकी डिलीवरी की तारीख अलग-अलग है।
विज्ञापन
Trending Videos

apple launches homepad updated 4k tv and homepod at welcome home event details
एपल होमपॉड मिनी - फोटो : एपल
Apple HomePod mini: म्यूजिक के साथ चमकेगी टॉप सरफेस
Apple ने अपने छोटे स्मार्ट स्पीकर HomePod mini का नया वर्जन भी पेश किया है। इसमें नया Siri AI अनुभव और S10 चिप दी गई है। इसका एक खास फीचर Sound Glow है, जिसमें स्पीकर की ऊपरी सतह म्यूजिक के साथ चमकती और पल्स करती है। यह गाने के बेस और ट्रेबल के हिसाब से रियल टाइम में प्रतिक्रिया भी देती है।

HomePod mini से म्यूजिक चलाने, Siri से सवाल पूछने और अनुकूल स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल करने जैसे काम किए जा सकते हैं। इसमें मल्टीरूम ऑडियो का सपोर्ट भी है। यानी यूजर कई HomePod या HomePod mini स्पीकर और अनुकूल AirPlay स्पीकर पर एक साथ म्यूजिक चला सकते हैं।

भारत में Apple HomePod mini की शुरुआती कीमत 18,900 रुपये है। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और डिलीवरी 30 अक्टूबर से होगी।

यह भी पढ़ें: एपल होम कलेक्शन लॉन्च: चेहरा पहचानेंगे कैमरे, पास आते ही खुलेगा दरवाजा, आईफोन से कंट्रोल होगा घर का हर कोना
विज्ञापन

apple launches homepad updated 4k tv and homepod at welcome home event details
नई एपल टीवी 4K - फोटो : एपल
Apple TV 4K: नई सीरी और बेहतर प्रोसेसर के साथ पेश
Apple ने अपने स्ट्रीमिंग डिवाइस Apple TV 4K को भी अपडेट किया है। इसमें कंपनी की A19 चिप दी गई है। Apple का दावा है कि नई चिप पिछले मॉडल के मुकाबले 50 प्रतिशत तक तेज CPU परफॉर्मेंस और दोगुनी तक GPU परफॉर्मेंस दे सकती है।

इसमें नया AV1 डिकोडर भी शामिल है, जिसका मकसद कम बैंडविड्थ में बेहतर क्वालिटी की स्ट्रीमिंग देना है। इससे वीडियो कंटेंट देखने के दौरान नेटवर्क की खपत को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद मिल सकती है।

टीवी के साथ आने वाले नए Siri Remote में Find My का सपोर्ट दिया गया है। इस रोमोट में जीपीएस का भी सपोर्ट है। अगर रिमोट खो जाए तो आवाज बजाकर उसे ढूंढा जा सकता है। डिवाइस में हैंड्स-फ्री Siri इस्तेमाल करने के लिए तीन माइक्रोफोन भी दिए गए हैं।

इसके अलावा, टीवी के साथ चार HomePod स्पीकर को एक साथ कनेक्ट कर सराउंड साउंड सेटअप भी तैयार किया जा सकता है। इससे घर पर फिल्में और दूसरे वीडियो कंटेंट देखने का अनुभव बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

भारत में Apple TV 4K की शुरुआती कीमत 39,900 रुपये है। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है और डिलीवरी 13 नवंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन

apple launches homepad updated 4k tv and homepod at welcome home event details
एपल होमव्यू - फोटो : एपल
HomeView से कंट्रोल होंगे सभी स्मार्ट डिवाइस
Apple HomeView कंपनी की तरफ से पूरी तरह नया डिवाइस है। यह एक तरह का स्मार्ट होम डिस्प्ले है जिसमें 7-इंच की Liquid Retina स्क्रीन, स्पीकर और वॉयस असिस्टेंट का कॉम्बिनेशन मिलता है। इसे टेबल पर रखा जा सकता है या दीवार पर लगाया जा सकता है।

टेबलटॉप मॉडल में एल्युमिनियम बॉडी, स्क्रीन को झुकाने के लिए स्टेनलेस स्टील हिंज और नीचे स्पीकर बेस दिया गया है। यह सिल्वर, स्टारलाइट, रोज पिंक और स्पेस ग्रे रंगों में आएगा। दीवार पर लगाने वाले वेरिएंट में सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर मिलेंगे।

चेहरा पहचानकर दिखाएगा पर्सनलाइज्ड स्क्रीन
HomeView की खासियत इसका AI आधारित अनुभव है। यह परिवार के छह लोगों तक के चेहरे पहचान सकता है और हर व्यक्ति के लिए अलग होम स्क्रीन, ऐप्स और विजेट दिखा सकता है। यूजर Messages, FaceTime, Calendar, Reminders और Find My जैसी सेवाओं में अपनी जानकारी देख सकेंगे। वहीं, साझा फोटो एल्बम और म्यूजिक का इस्तेमाल घर के सभी सदस्य कर पाएंगे।

यह डिवाइस स्मार्ट होम कंट्रोल सेंटर की तरह भी काम करेगा। इसके जरिए यूजर लाइट बंद या चालू कर सकेंगे, थर्मोस्टेट का तापमान बदल पाएंगे, दरवाजे लॉक कर सकेंगे और ब्लाइंड्स बंद कर सकेंगे। टच स्क्रीन या वॉयस कमांड से इन सुविधाओं को इस्तेमाल किया जा सकेगा।

HomeView के कैमरा इंटरफेस पर एक साथ नौ वीडियो फीड देखी जा सकती हैं। iCloud+ सब्सक्रिप्शन और अनुकूल कैमरों के साथ यह लोगों, पालतू जानवरों, पार्सल और गाड़ियों से जुड़ी गतिविधियों के नोटिफिकेशन भी दे सकता है।

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट के लिए भी उपयोगी
HomeView में Apple Music, Apple Podcasts, Apple News और Apple TV समेत कई मनोरंजन सेवाओं का सपोर्ट मिलेगा। इसके स्पीकर सिस्टम में दो फुल-रेंज ड्राइवर, नीचे की ओर आवाज देने वाला वूफर और दो पैसिव रेडिएटर दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसका कम्प्यूटेशनल ऑडियो सुनने की स्थिति के हिसाब से आवाज और बास को एडजस्ट कर सकता है।

इसमें Handoff फीचर भी है, जिसकी मदद से यूजर अपने आईफोन पर चल रहे ऑडियो को HomeView पर सुन सकते हैं। Siri AI को ज्यादा बातचीत करने वाले असिस्टेंट के रूप में पेश किया गया है, जो स्क्रीन पर दिख रही चीजों को समझकर जवाब दे सकता है।

भारत में इसकी शुरुआती कीमत 39,900 रुपये रखी गई है। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है और डिलीवरी 13 नवंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed