फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   apple home collection smart home cameras door lock thermostat price features

एपल होम कलेक्शन लॉन्च: चेहरा पहचानेंगे कैमरे, पास आते ही खुलेगा दरवाजा, आईफोन से कंट्रोल होगा घर का हर कोना

Tue, 13 Oct 2026 07:09 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 13 Oct 2026 07:09 PM IST
सार

Apple Home Collection Launch: एपल ने स्मार्ट होम की दुनिया में कदम बढ़ाते हुए Apple Home Collection पेश किया है। इस नई रेंज में सिक्योरिटी कैमरे, स्मार्ट डोरबेल, ऑटोमैटिक लॉक और स्मार्ट थर्मोस्टेट शामिल हैं। खास बात यह है कि आईफोन से एक टैप में इन्हें सेटअप किया जा सकेगा और अलग ऐप की जरूरत नहीं होगी। जानिए इन डिवाइस की खासियतें, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी।

विज्ञापन
apple home collection smart home cameras door lock thermostat price features
एपल होम कलेक्शन में कई सेफ्टी डिवाइस हुए लॉन्च। - फोटो : एपल

विस्तार

एपल ने स्मार्ट होम के लिए अपनी नई एपल होम कलेक्शन (Apple Home Collection) पेश की है। इस रेंज में इनडोर और आउटडोर कैमरे, वीडियो डोरबेल, स्मार्ट डोर लॉक, थर्मोस्टेट और तापमान सेंसर शामिल हैं। कंपनी ने इन्हें एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स और श्नाइडर इलेक्ट्रिक के साथ मिलकर तैयार किया है। इन डिवाइस को आईफोन से एक टैप में सेटअप किया जा सकता है और इन्हें Apple Home ऐप या सिरी से कंट्रोल किया जा सकेगा।
विज्ञापन


घर की निगरानी के लिए स्मार्ट कैमरे
नई रेंज में एलजी के चार कैमरे शामिल हैं। इनमें वीडियो डोरबेल, फ्लडलाइट कैमरा, आउटडोर कैमरा और इनडोर कैमरा मिलते हैं। ये कैमरे 2.5K तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और लोगों, परिचित चेहरों, पालतू जानवरों, गाड़ियों और पैकेज की पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन


इन कैमरों की खासियत यह है कि वीडियो हिस्ट्री को सपोर्टेड iCloud+ प्लान में सुरक्षित रखा जा सकेगा। यूजर्स को कैमरे के लिए अलग सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी। इनडोर कैमरा घर के किसी सदस्य के लौटने पर निगरानी रोकने के लिए अपना एंगल भी बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास आते ही अपने आप खुलेगा दरवाजा
एपल होम कलेक्शन में एलजी का स्मार्ट डेडबोल्ट लॉक भी शामिल है। यह अल्ट्रा वाइडबैंड टेक्नोलॉजी की मदद से यूजर के दरवाजे के पास आने का पता लगा सकता है। घर की डिजिटल चाबी वाले सपोर्टेड आईफोन या एप्पल वॉच के साथ यूजर के पास आने पर दरवाजा अपने आप अनलॉक हो सकता है।

इसके अलावा आईफोन, एपल वॉच, पिन कोड या बैकअप चाबी से भी दरवाजा खोला जा सकता है। यूजर Apple Home ऐप के जरिए मेहमानों को भी घर में आने की अनुमति दे सकते हैं। स्मार्ट डोरबेल और लॉक साथ काम करते हैं, जिससे यूजर दरवाजे पर आए व्यक्ति को देख सकते हैं, उससे बात कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर दरवाजा खोल सकते हैं।

स्मार्ट थर्मोस्टेट से कंट्रोल होगा घर का तापमान
कंपनी ने एलजी और श्नाइडर इलेक्ट्रिक के स्मार्ट थर्मोस्टेट भी पेश किए हैं। ये घर में लोगों की मौजूदगी और दिनचर्या के हिसाब से तापमान को अपने आप एडजस्ट कर सकते हैं। अलग-अलग कमरों का तापमान और नमी जानने के लिए नए सेंसर भी दिए गए हैं।

सपोर्टेड सिस्टम में ये डिवाइस बिजली की खपत को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद कर सकते हैं। इन्हें कई तरह के HVAC सिस्टम के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा।

अलग एप या अकाउंट की जरूरत नहीं
Apple Home Collection के डिवाइस को आईफोन से एक टैप में Apple Home एप में जोड़ा जा सकता है। इसके लिए अलग ऐप डाउनलोड करने या नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी। सभी डिवाइस सिरी के जरिए भी कंट्रोल किए जा सकेंगे और आपस में मिलकर काम कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए, यूजर एक ही कमांड से थर्मोस्टेट का तापमान बदल सकते हैं, इनडोर कैमरे का एंगल एडजस्ट कर सकते हैं और होमपॉड पर म्यूजिक चला सकते हैं। डिवाइस में Thread सपोर्ट भी है, जो वाई-फाई कनेक्शन में परेशानी आने पर कनेक्टिविटी बनाए रखने में मदद करता है।

प्राइवेसी पर भी खास ध्यान
एपल के मुताबिक, Apple Home ऐप में कैमरा फुटेज और निजी डेटा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रहेगा। कंपनी का कहना है कि एप्पल, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स और श्नाइडर इलेक्ट्रिक भी इस डेटा को नहीं पढ़ सकेंगे। iCloud+ यूजर्स के लिए कैमरों की इवेंट वीडियो हिस्ट्री 10 दिनों तक रखी जा सकेगी।


एपल होम कलेक्शन की कीमत
Apple Home Collection की कीमत 39.95 डॉलर से शुरु होकर 399.95 डॉलर तक जाती है। स्मार्ट डिवाइस की बिक्री दिसंबर से अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन समेत चुनिंदा बाजारों में शुरू होगी। कुछ डिवाइस 2027 की शुरुआत में उपलब्ध होंगे। फिलहाल कंपनी ने भारत में इन डिवाइस की लॉन्च डेट और कीमत की जानकारी नहीं दी है। एपल ने यह भी कहा है कि Apple HomeView यूरोपीय संघ में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है, क्योंकि वहां iOS में Siri AI फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed