फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एपल होमव्यू: स्क्रीन से कंट्रोल करेगा स्मार्ट डिवाइस, छह लोगों की आवाज पहचान फेस आईडी से देगा पर्सनल अनुभव

Tue, 13 Oct 2026 08:05 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 13 Oct 2026 08:05 PM IST
सार

टेक दिग्गज एपल ने अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम को नया रूप देते हुए अपना पहला स्मार्ट डिस्प्ले Apple HomeView आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। 7-इंच की लिक्विड रेटिना टचस्क्रीन डिस्प्ले और पावरफुल A18 चिप से लैस यह डिवाइस घर के एंटरटेनमेंट, परिवार के सदस्यों से जुड़ने और स्मार्ट होम अप्लायंसेज को एक ही जगह से कंट्रोल करने के लिए बनाया गया है। आइए जानते हैं इस नए होमव्यू डिवाइस के बारे में सबकुछ विस्तार से...
 

विज्ञापन
Apple HomeView, New Smart Home Device Recognizes Up Six Users
एपल ने पेश किया होमव्यू - फोटो : Apple
अगर आप अपने घर के स्मार्ट गैजेट्स को एक ही जगह से कंट्रोल करने और फैमिली कनेक्ट को बेहतर बनाने का आसान तरीका ढूंढ रहे हैं, तो एपल आपके लिए एक शानदार डिवाइस लेकर आया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपना नया स्मार्ट होम हब एपल होमव्यू लॉन्च कर दिया है। यह खूबसूरत 7-इंच की लिक्विड रेटिना स्क्रीन वाला एक कॉम्पैक्ट स्मार्ट डिस्प्ले है, जो म्यूजिक सुनने, वीडियो देखने, परिजनों को फेसटाइम कॉल करने से लेकर पूरे घर की लाइट्स और सिक्योरिटी कैमरों को कंट्रोल करने का काम बेहद चुटकियों में कर सकता है।


Apple HomeView में क्या है खास?
Apple HomeView को घर के लिए एक ऐसे डिवाइस के तौर पर पेश किया गया है, जो कई जरूरी सुविधाओं को एक ही जगह उपलब्ध कराता है। इसमें टचस्क्रीन के साथ वॉयस कंट्रोल का विकल्प मिलता है। यूजर्स सिरी एआई की मदद से सवाल पूछ सकते हैं, स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल कर सकते हैं और अपने रोज के कामों से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
इसके अलावा, होमव्यू में फेसटाइम, मैसेजेस, एपल म्यूजिक, पॉडकास्ट्स, एपल टीवी, फाइंड माई और स्मार्ट होम मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। यानी यह सिर्फ एक स्मार्ट स्पीकर या डिस्प्ले नहीं, बल्कि घर के अलग-अलग डिजिटल कामों को एक जगह लाने वाला डिवाइस है।
Trending Videos
Apple HomeView, New Smart Home Device Recognizes Up Six Users
एपल होमव्यू - फोटो : Apple
7 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन
एपल होमव्यू में 7 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दी गई है। इसका एल्युमीनियम डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है। स्क्रीन को स्टेनलेस स्टील हिंज के जरिए स्पीकर बेस से जोड़ा गया है, जिससे इसे अलग-अलग एंगल पर झुकाकर देखा जा सकता है।
इसे किचन काउंटर, नाइटस्टैंड या साइड टेबल पर रखा जा सकता है। कंपनी ने इसे दीवार पर लगाने का विकल्प भी दिया है। वॉल-माउंटेड मॉडल स्पेस ग्रे और सिल्वर रंगों में उपलब्ध होगा। इसमें यूजर्स को कई रंगों के विकल्प भी मिल सकेगा, जिसमें सिल्वर, स्टारलाइट, रोज पिंक और स्पेस ग्रे शामिल है। हर रंग के साथ मैचिंग केबल भी दी जाएगी।

रोशनी के हिसाब से बदलेगी स्क्रीन
HomeView की डिस्प्ले में True Tone समेत अडैप्टिव टेक्नोलॉजी दी गई है। यह कमरे की रोशनी के हिसाब से स्क्रीन को एडजस्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, स्क्रीन की ब्राइटनेस 500 निट्स से घटकर 0.3 निट्स तक हो सकती है।
इसका इंटरफेस भी यूजर की दूरी के हिसाब से बदलता है। दूर से देखने पर स्क्रीन पर आसान और जरूरी जानकारी दिखाई देगी, जबकि पास आने पर ज्यादा डिटेल देखी जा सकेगी। इससे डिवाइस का इस्तेमाल अलग-अलग परिस्थितियों में सुविधाजनक हो सकता है।

चेहरा पहचानकर छह लोगों को कैसे देगा पर्सनल अनुभव?
यह इसकी सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है। एपल होमव्यू में फेस रिकग्निशन की सुविधा दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह घर के छह लोगों तक को पहचान सकता है और हर व्यक्ति के लिए अलग होम स्क्रीन उपलब्ध कराता है।
हर यूजर को अपनी पसंद के ऐप्स और विजेट्स के साथ पर्सनल होम स्क्रीन मिल सकती है। इसके अलावा, संदेश, फेसटाइम, कैलेंडर, रिमाइंडर और फाइंड माई में मौजूद पर्सनल कंटेंट तक भी पहुंच मिलती है। इसमें निजी और साझा कंटेंट के बीच अंतर रखा गया है। यूजर की निजी जानकारी दूसरे सदस्यों से अलग रहेगी, जबकि साझा फोटो एल्बम और म्यूजिक का आनंद परिवार के सदस्य और मेहमान भी ले सकते हैं।
Apple HomeView, New Smart Home Device Recognizes Up Six Users
एपल होमव्यू - फोटो : Apple
सिरी एआई और एपल इंटेलिजेंस से लैस
होमव्यू में सिरी एआई का नया वर्जन दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह पहले के मुकाबले ज्यादा सक्षम और बातचीत करने वाला असिस्टेंट है। इसमें पर्सनल कॉन्टेक्स्ट को समझने और स्क्रीन पर मौजूद जानकारी के प्रति जागरूक रहने जैसी क्षमताएं शामिल हैं।
सिरी एआई की मदद से यूजर्स अलग-अलग विषयों पर सवाल पूछ सकते हैं। डिटेल में जानकारी के आधार पर जवाब देने और म्यूजिक खोजने में मदद करने जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
अगर होमव्यू को एपल इंटेलिजेंस सपोर्ट करने वाले आईफोन या आईपैड से पेयर किया जाता है, तो सिरी एआई यूजर के पर्सनल कॉन्टेक्स्ट का इस्तेमाल करके ज्यादा उपयोगी जवाब दे सकता है। इसमें कैलेंडर, मैसेज और अन्य ऐप्स की जानकारी शामिल हो सकती है।
यूजर्स सिरी की आवाज की एक्सप्रेसिवनेस और स्पीड को भी अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकेंगे। इसके अलावा, होमव्यू पर शुरू की गई बातचीत को आईफोन, आईपैड, मैक, एपल वॉच या एपल विजन प्रो पर जारी रखने की सुविधा भी दी गई है।
कंपनी का मानना है कि सिरी की रिक्वेस्ट डिवाइस पर या प्राइवेट क्लॉड कम्यूटर के जरिए प्रोसेस होती हैं। इसका उद्देश्य यूजर की निजी जानकारी को सुरक्षित रखना है।

फोटोज, फ्लो और Snoopy जैसे फेस से करें कस्टमाइज
एपल होमव्यू में स्क्रीन को अपनी पसंद के हिसाब से सजाने के लिए अलग-अलग फेस दिए गए हैं। इनमें Photos फेस यूजर्स की यादों को पोर्ट्रेट-स्टाइल डेप्थ इफेक्ट के साथ दिखाता है।
Flow फेस एक इंटरैक्टिव आर्ट अनुभव देता है, जो मूवमेंट और मौजूदगी के हिसाब से प्रतिक्रिया करता है। वहीं, Snoopy फेस में समय, मौसम, खेल और छुट्टियों के हिसाब से एनिमेशन दिखाई दे सकते हैं।
इन विकल्पों की मदद से यूजर HomeView की स्क्रीन को अपने घर और पसंद के मुताबिक बना सकेंगे।

म्यूजिक, वीडियो और स्पैशियल ऑडियो का अनुभव
इसी के साथ में एपल होमव्यू में कस्टम-इंजीनियर्ड अकॉस्टिक सिस्टम दिया गया है। डिस्प्ले में दो फुल-रेंज ड्राइवर्स हैं, जो स्पैशियल ऑडियो सपोर्ट करते हैं। इसके स्पीकर बेस में डाउन-फायरिंग वूफर और दो फोर्स-कैंसलिंग पैसिव रेडिएटर्स दिए गए हैं। इससे डिवाइस पर म्यूजिक और अन्य ऑडियो कंटेंट सुनने का अनुभव बेहतर बनाने की कोशिश की गई है।
होमव्यू पर एपल म्यूजिक, पॉडकास्ट्स, न्यूज, एपल टीवी और थर्ड-पार्टी एप्स का सपोर्ट मिलता है। एपल म्यूजिक में एनिमेटेड एल्बम आर्ट और लिरिक्स भी देखे जा सकते हैं।
Handoff फीचर की मदद से iPhone पर चल रहा म्यूजिक होमव्यू पर जारी रखा जा सकता है। इसके अलावा, कई होमव्यू डिवाइस, होमपॉड और अन्य समर्थित डिवाइस को जोड़कर मल्टीरूम ऑडियो सेटअप भी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple HomeView, New Smart Home Device Recognizes Up Six Users
एपल होमव्यू - फोटो : Apple
फेसटाम, मैसेज और इंटरकॉम की सुविधा
होमव्यू में फेसटाइम के साथ सेंटर स्टेज सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी मदद से वीडियो कॉल के दौरान यूजर के कमरे में इधर-उधर जाने पर भी फ्रेमिंग को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।
मैसेजेस के जरिए यूजर्स वॉयस या स्क्रीन पर दिए गए कीबोर्ड से जवाब दे सकते हैं। वहीं, इंटरकॉम फीचर से घर के किसी एक कमरे या पूरे घर में संदेश प्रसारित किए जा सकते हैं।
किचन में इसका इस्तेमाल रेसिपी को स्टेप-बाय-स्टेप निर्देशों में बदलने, टाइमर सेट करने और सामग्री को ट्रैक करने के लिए भी किया जा सकता है। Find My के जरिए परिवार के सदस्यों की लोकेशन या खोए हुए डिवाइस ढूंढने में मदद मिलती है।
लाइव एक्टिविटीज की मदद से गाने, टाइमर और इंटरकॉम मैसेज जैसी गतिविधियों की जानकारी स्क्रीन पर देखी जा सकती है।

स्मार्ट होम डिवाइस को करेगा कंट्रोल
Apple HomeView को स्मार्ट होम कंट्रोल सेंटर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। यूजर्स टचस्क्रीन या Siri AI वॉयस कमांड से स्मार्ट लाइट्स, थर्मोस्टेट, दरवाजों के लॉक, ब्लाइंड्स और कैमरा फीड्स को कंट्रोल कर सकेंगे। इसमें Home Modular फेस दिया गया है, जिससे पसंदीदा स्मार्ट होम एक्सेसरीज तक तुरंत पहुंच मिलती है। Home Camera फेस पर एक साथ नौ वीडियो फीड्स देखे जा सकते हैं।
आई क्लॉड प्लस सब्सक्रिप्शन के साथ HomeView लोगों, पालतू जानवरों, पैकेज और वाहनों की पहचान करने जैसी सुविधाओं को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा, स्मोक और कार्बन मोनोऑक्साइड अलार्म का पता लगाने की सुविधा भी दी गई है। HomeView, Apple Home कलेक्शन के तहत LG Electronics और Schneider Electric के साथ डिजाइन किए गए कैमरे, थर्मोस्टेट और लॉक समेत अन्य समर्थित स्मार्ट होम एक्सेसरीज के साथ काम करेगा। इसमें Works with Apple Home और Matter सपोर्ट करने वाले डिवाइस भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Apple HomeView, New Smart Home Device Recognizes Up Six Users
एपल होमव्यू - फोटो : Apple
प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर भी ध्यान
इतना ही नहीं एपल ने होमव्यू में प्राइवेसी और सिक्योरिटी को खास ध्यान दिया है। इसमें A18 चिप दी गई है, जिसमें सिक्योर एक्सक्लेव टेक्नोलॉजी कैमरा और माइक्रोफोन से जुड़े डेटा को अलग तरीके से प्रोसेस करने में मदद करती है।
कंपनी के मुताबिक, पर्सनल कंटेंट दिखाने के लिए यूजर की पहचान और पेयर्ड आईफोन या आईपैड के हाल ही में अनलॉक होने जैसी शर्तें लागू होती हैं।
साथ ही सिरी एआई की रिक्वेस्ट डिवाइस पर या Private Cloud Compute के जरिए प्रोसेस की जाती हैं। एपल का मानना है कि इस प्रक्रिया में निजी डेटा को स्टोर या एक्सेस नहीं किया जाता। इन सुरक्षा उपायों का उद्देश्य घर में साझा इस्तेमाल होने वाले डिवाइस पर भी यूजर्स की निजी जानकारी की सुरक्षा करना है।

पर्यावरण के अनुकूल बनाने की कोशिश
एपल का दावा है कि इसे यानी की होमव्यू में रिसाइकल्ड मटेरियल और पैकेजिंग के इस्तेमाल पर भी जोर दिया है। कंपनी के अनुसार, इसमें 100 फीसदी रिसाइकल्ड एल्युमीनियम, गोल्ड प्लेटिंग और टिन सोल्डर के साथ रिसाइकल्ड रेयर अर्थ एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है।
इसके अलावा, इसकी पैकेजिंग पूरी तरह फाइबर-बेस्ड है। कंपनी की यह पहल 2030 तक कार्बन न्यूट्रल बनने के लक्ष्य का हिस्सा है।

एपल होमव्यू की कीमत और उपलब्धता
एपल होमव्यू की अमेरिकी कीमत 299 डॉलर रखी गई है। सामान्य मॉडल सिल्वर, स्टारलाइट, रोज पिंक और स्पेस ग्रे रंगों में मिलेगा। वॉल-माउंटेड मॉडल भी 299 डॉलर में उपलब्ध होगा, लेकिन इसमें स्पेस ग्रे और सिल्वर रंगों का विकल्प मिलेगा।
कंपनी के मुताबिक, होमव्यू के प्री-ऑर्डर ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, भारत, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका में शुरू हो गए हैं। इसकी उपलब्धता 13 नवंबर से होगी। इसके अलावा दीवार पर लगाने के लिए अलग-अलग माउंट भी पेश किए गए हैं। जो इस प्रकार है...
पावर माउंट यूएसबी-सी करीब 59.95 डॉलर से शुरू हो सकती है। पावर माउंट एसी वायर्ड लगभग 79.95 डॉलर से और पावर माउंटPoE 2027 की शुरुआत में उपलब्ध होगा, जो लगभग 129.95 डॉलर से शुरू हो सकता है। सिरी के भाषा की बात करें तो यह अंग्रेजी भाषा में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, भारत, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन में उपलब्ध होगा। फिलहाल कंपनी ने होमव्यू की भारत में रुपये में आधिकारिक कीमत की जानकारी नहीं दी है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed