{"_id":"6ace3fbaeb49dbdec506e4dd","slug":"new-apple-tv-4k-launch-siri-ai-a19-chip-price-features-india-launch-details-2026-10-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एपल टीवी 4K लॉन्च: अब सिरी एआई से बोलकर खोजें फिल्में, रिमोट खोने पर मिलेगी लोकेशन, मिलेगा थिएटर जैसा साउंड","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
एपल टीवी 4K लॉन्च: अब सिरी एआई से बोलकर खोजें फिल्में, रिमोट खोने पर मिलेगी लोकेशन, मिलेगा थिएटर जैसा साउंड
Tue, 13 Oct 2026 07:57 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:57 PM IST
सार
एपल ने नया Apple TV 4K पेश किया है, जिसमें अगली पीढ़ी की Siri AI, तेज A19 चिप और बिना हाथ लगाए वॉयस कंट्रोल की सुविधा मिलेगी। इसे चार HomePod स्पीकर के साथ जोड़कर सराउंड साउंड का अनुभव भी लिया जा सकेगा। नए रिमोट में खोने पर उसे ढूंढने का फीचर है। जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और भारत में Siri AI की उपलब्धता से जुड़ी अहम बातें।
विज्ञापन
एपल ने लॉन्च की नई एपल टीवी 4K
- फोटो : एपल
एपल ने वेलकम होम 2026 कलेक्शन में नया Apple TV 4K पेश किया है। इसमें नया Siri AI असिस्टेंट, A19 चिप और वॉयस कंट्रोल की सुविधा मिलेती है। इतना ही नहीं, इसमें चार HomePod mini 2 या दूसरी पीढ़ी के HomePod स्पीकर के साथ जोड़कर सराउंड साउंड का अनुभव लिया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, लॉन्च के साथ ही नए डिवाइस के प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और जबकि बिक्री 13 नवंबर, 2026 से शुरू होगी।
Trending Videos
Siri AI
- फोटो : Apple
Siri AI से आसान होगा फिल्में खोजना
नए Apple TV 4K में Siri AI असिस्टेंट को खास तौर पर यूजर की मदद करने के लिए लाया गया है। इसे यूजर्स वॉइस कमांड देकर फिल्मों और शो के बारे में सवाल पूछ सकते हैं, अवॉर्ड जीतने वाले शो खोज सकते हैं और किसी सीरीज की शूटिंग लोकेशन जैसी जानकारी भी ले सकते हैं। एपल इंटेलिजेंस सपोर्ट करने वाले आईफोन के साथ यह यूजर की निजी जानकारी के संदर्भ को समझकर ऐसे शो खोजने में भी मदद कर सकता है।

A19 चिप से मिलेगी तेज परफॉर्मेंस
- फोटो : एपल
A19 चिप से मिलेगी तेज परफॉर्मेंस
नए मॉडल में A19 चिप दी गई है। एपल के मुताबिक, इसकी CPU परफॉर्मेंस पिछली पीढ़ी के मुकाबले 50% तक तेज और GPU परफॉर्मेंस दो गुना तक बेहतर है। इसमें AV1 डिकोडर भी है, जो कम बैंडविड्थ में बेहतर स्ट्रीमिंग देने में मदद करता है। डिवाइस में तीन दूर से आवाज पकड़ने वाले माइक्रोफोन हैं। इससे टीवी पर कंटेंट चलते समय भी यूजर 'हे सिरी' या 'सिरी' बोलकर इसे कंट्रोल कर सकते हैं।

रिमोट खो जाए तो ढूंढना होगा आसान
- फोटो : एपल
चार स्पीकर से मिलेगा सराउंड साउंड एक्सपीरियंस
Apple TV 4K को चार HomePod mini 2 या दूसरी पीढ़ी के HomePod स्पीकर के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सेटअप कमरे में स्पीकर की स्थिति के हिसाब से आवाज का स्तर और टाइमिंग एडजस्ट करता है, जिससे ज्यादा इमर्सिव साउंड अनुभव मिल सके। नए Siri Remote में Find My सपोर्ट भी है। इसमें खास बात ये है कि रिमोट गुम होने पर यूजर उसकी लोकेशन खोज सकते हैं या उसमें आवाज बजाकर उसे ढूंढ सकते हैं।

चुनिंदा देशों में मिलेगा टीवी
- फोटो : एपल
टीवी से कंट्रोल करें घर के स्मार्ट डिवाइस
Apple TV 4K स्मार्ट होम हब की तरह भी काम करेगा। यूजर इससे घर के दूसरे स्मार्ट डिवाइस और ऑटोमेशन को कंट्रोल कर सकेंगे। कंपैटिबल वीडियो डोरबेल के साथ टीवी स्क्रीन पर दरवाजे पर आए व्यक्ति की सूचना भी दिखी जा सकती है। टीवी पर ही यूजर उससे बात करने और स्मार्ट लॉक खोलने जैसे काम भी कर सकते हैं।
कीमत और उपलब्धता
एपल के मुताबिक, नए Apple TV 4K के प्री-ऑर्डर 13 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। इसकी बिक्री 13 नवंबर से शुरू होगी। अमेरिका में इसकी कीमत 299 डॉलर रखी गई है। कंपनी ने भारत में इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी है।
Siri AI बीटा के रूप में Apple TV 4K की दूसरी पीढ़ी या उसके बाद के मॉडल पर उपलब्ध होगा। लॉन्च के समय यह भारत समेत चुनिंदा देशों में अंग्रेजी भाषा में मिलेगा।