फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   google launches gemini 4 argon flagship ai model developers features pricing

गूगल का नया एआई मॉडल जेमिनी 4 आर्गन लॉन्च: कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी और फाइनेंस के मुश्किल काम करेगा आसान

Wed, 14 Oct 2026 11:20 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 14 Oct 2026 11:20 AM IST
सार

गूगल ने महीनों के इंतजार और डीपमाइंड में लीडरशिप बदलाव के बाद अपना सबसे ताकतवर AI मॉडल Gemini 4 Argon लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल कोडिंग, फाइनेंस, साइंस और साइबर सिक्योरिटी में जटिल कामों को तेजी से निपटाने के लिए तैयार किया गया है। OpenAI और Anthropic को कड़ी टक्कर देने आए इस मॉडल के साथ गूगल ने वैज्ञानिकों को भी बड़ा तोहफा दिया है।

विज्ञापन
google launches gemini 4 argon flagship ai model developers features pricing
गूगल ने लॉन्च किया जेमिनी का नया एआई मॉडल - फोटो : एक्स/सुंदर पिचाई

विस्तार

गूगल ने डेवलपर्स और कंपनियों के लिए अपना नया फ्लैगशिप AI मॉडल Gemini 4 Argon लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह कोडिंग, फाइनेंस, कानून, साइबर सिक्योरिटी और साइंस से जुड़े जटिल कामों को पूरा करने में मदद कर सकता है। इस लॉन्च के जरिए गूगल AI की रेस में OpenAI और Anthropic जैसी कंपनियों को चुनौती देना चाहता है।
विज्ञापन


जटिल काम करने में महारत
  • गूगल के मुताबिक, Gemini 4 Argon खास तौर पर जटिल और मल्टी-स्टेप टास्क्स यानी 'डीप वर्क' को संभालने में माहिर है। Gemini 4 Argon को ऐसे कामों के लिए तैयार किया गया है जिनमें कई चरणों में सोचने, जानकारी समझने और काम पूरा करने की जरूरत होती है। यह कोडिंग, फाइनेंस, लीगल रिसर्च, साइंस और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में गहराई से विश्लेषण कर सटीक नतीजे दे सकता है।
  • विज्ञापन
  • कंपनी के अनुसार, इसके शुरुआती इस्तेमाल का परीक्षण करने वाली टीमों ने 'एंटीग्रैविटी' कोडिंग टूल में AI एजेंट के जरिए कोड सबमिशन में 35% से ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की। वहीं, कोड में बदलाव वापस लेने यानी रोलबैक की घटनाएं करीब एक-तिहाई कम हुईं। ये आंकड़े गूगल की ओर से साझा किए गए हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

Gemini 4 Argon की कीमत कितनी है?
  • गूगल ने लॉन्च के समय API की कीमत इनपुट के हर 10 लाख टोकन के लिए 2 डॉलर और आउटपुट के हर 10 लाख टोकन के लिए 10 डॉलर से शुरू रखी है। कंपनी के मुताबिक, 30 नवंबर के बाद ये दरें दोगुनी हो जाएंगी।
  • यह मॉडल गूगल के AI एप बनाने वाले टूल्स के जरिए भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। Google AI Pro और Ultra सब्सक्राइबर इसे Gemini एप और सर्च के AI Mode में इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, एंटीग्रैविटी कोडिंग टूल का इस्तेमाल अल्ट्रा सब्सक्राइबर्स तक सीमित है।

कंपनियां और वैज्ञानिक भी कर सकेंगे इस्तेमाल
  • गूगल के मुताबिक, डेलॉइट, लेक्सिसनेक्सिस, एम्बियंस हेल्थकेयर और आइसोमॉर्फिक लैब्स जैसी कंपनियां शुरुआती दौर में इस मॉडल को टेस्ट कर रही हैं। इसके अलावा, कंपनी अपने फेयरविंड प्रोग्राम का विस्तार कर रही है। इसके तहत चुने गए साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञों को आर्गन का ऐसा वर्जन मिलेगा, जिसमें कुछ साइबर सुरक्षा पाबंदियां नहीं होंगी। इसका उद्देश्य साइबर हमलों से बचाव करने वाले विशेषज्ञों को बेहतर टूल उपलब्ध कराना है।
  • गूगल 10,000 वैज्ञानिकों को अपने कोडिंग टूल 'एंटीग्रैविटी' के सबसे ऊंचे प्लान का छह महीने तक मुफ्त एक्सेस भी देगा। इससे उन्हें रिसर्च से जुड़े कामों में एआई की मदद मिल सकेगी।

एआई रणनीति को मजबूत करने की कोशिश
  • Gemini 4 Argon का लॉन्च ऐसे समय हुआ है, जब गूगल अपने एआई प्रोजेक्ट्स में बदलाव कर रहा है। कंपनी ने पहले Gemini 3.5 Pro को रिलीज नहीं करने का फैसला लिया था, जबकि इसकी घोषणा पहले की गई थी। DeepMind में नेतृत्व और टीम से जुड़े बदलाव भी हुए हैं।
  • नया मॉडल गूगल के लिए डेवलपर्स और कारोबारों के बीच अपनी एआई सेवाओं को मजबूत करने का एक अहम कदम है। हालांकि, इसकी वास्तविक क्षमता और दूसरी AI सेवाओं के मुकाबले प्रदर्शन का आकलन स्वतंत्र परीक्षणों के बाद ही बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed