फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UMANG App: आपके PF खाते में ब्याज का पैसा आया या नहीं? मिनटों में ऐसे चेक करें अपना पासबुक और बैलेंस

Fri, 24 Jul 2026 05:24 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 24 Jul 2026 05:24 PM IST
सार

PF खाते में ब्याज आया या नहीं? अब ये चेक करने के लिए आपको EPFO पोर्टल पर बार-बार लॉगिन करने की जरूरत नहीं है। सरकार के UMANG एप से आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में अपना PF बैलेंस, पासबुक और जमा ब्याज की पूरी जानकारी देख सकते हैं। आइए जानते हैं इसका सबसे आसान तरीका।

विज्ञापन
pf interest balance on umang app how to check epfo guide
उमंग एप - फोटो : एआई जनरेटेड
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पीएफ खातों पर 8.25% की दर से ब्याज जमा करना शुरू कर दिया है। यह ब्याज राशि सदस्यों के खातों में जमा करने की प्रक्रिया जुलाई तक काफी हद तक पूरी कर ली जाएगी। अगर आप भी अपने पीएफ (PF) खाते में जमा होने वाले ब्याज का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको ईपीएफओ (EPFO) ऑफिस के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आप भारत सरकार के सुरक्षित 'उमंग' (UMANG) एप के जरिए घर बैठे भी अपने स्मार्टफोन पर पीएफ का पूरा हिसाब-किताब देख सकते हैं। 


यह भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा पेश किया गया एक 'ऑल-इन-वन' एप है, जहां आप बिना किसी झंझट के अपने पीएफ बैलेंस और ब्याज का स्टेटस चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं Umang App पर आप पीएफ बैलेंस और ब्याज का स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं।
pf interest balance on umang app how to check epfo guide
Umang App से भी मिलेगी हर डिटेल - फोटो : EPFO

Umang App पर पीएफ का ब्याज कैसे चेक करें?

स्टेप-1: एप डाउनलोड करें
  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) या ऐपल ऐप स्टोर (Apple App Store) से 'UMANG' एप डाउनलोड करें।
  • एप खोलने के बाद अपने मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन पूरा करें और अपनी सुरक्षा के लिए एक 4-डिजिट का एमपिन (MPIN) सेट कर लें।
pf interest balance on umang app how to check epfo guide
उमंग एप पर चेक करें पीएफ पासबुक - फोटो : EPFO
स्टेप-2: EPFO सर्विस को खोजें
  • एप के होमपेज पर 'All Services' (सभी सेवाएं) वाले सेक्शन में जाएं। वहां 'EPFO' सर्च करके उस पर टैप करें।
  • EPFO के पेज पर जाने के बाद आपको कई विकल्प दिखेंगे, जिनमें से आपको 'Employee Centric Services' (एम्प्लॉई सेंट्रिक सर्विसेज) के विकल्प को चुनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pf interest balance on umang app how to check epfo guide
सरकार पीएफ खातों में ब्याज जमा कर रही है। - फोटो : Money Spent
स्टेप-3: पासबुक देखें 
अब स्क्रीन पर आपको 'व्यू पासबुक' (View Passbook) का ऑप्शन नजर आएगा, उस पर क्लिक करें।
विज्ञापन
pf interest balance on umang app how to check epfo guide
UAN नंबर दर्ज करें - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
स्टेप-4: UAN और OTP दर्ज करें
यहां अपना 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) भरें और 'Get OTP' पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करके सबमिट कर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed