{"_id":"6a61e935d27eafac430ed89f","slug":"whatsapp-username-feature-india-launch-delay-meity-meta-usernames-how-to-check-2026-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WhatsApp Username: व्हाट्सएप दे रहा है यूजरनेम रिजर्व करने का ऑप्शन, आज ही सेव करें अपनी पसंद का नाम","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
WhatsApp Username: व्हाट्सएप दे रहा है यूजरनेम रिजर्व करने का ऑप्शन, आज ही सेव करें अपनी पसंद का नाम
Thu, 23 Jul 2026 03:43 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 23 Jul 2026 03:43 PM IST
सार
WhatsApp अपने चुनिंदा यूजर्स को यूजरनेम रिजर्व करने का ऑप्शन दे रही है। फिलहाल ये फीचर भारत में एक्टिव नहीं हुआ है, लेकिन कई यूजर्स को एप में इसका नोटिफिकेशन दिख रहा है। आइए जानते हैं यूजरनेम फीचर क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर रिजर्व करें यूजरनेम
- फोटो : WhatsApp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
WhatsApp लंबे समय से जिस यूजरनेम (WhatsApp Username) फीचर पर काम कर रहा था, अब उसे धीरे-धीरे चुनिंदा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। एप में यूजर्स को अपना यूजरनेम रिजर्व करने का बैनर नोटिफिकेशन दिख रहा है। हालांकि, भारत में व्हाट्सएप के इस फीचर पर सुरक्षा कारणों से लगाए गए प्रतिबंध के वजह से इसे इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
भारत में यूजनेम फीचर पर है विवाद
- फोटो : WhatsApp
भारत में यूजरनेम फीचर पर लगाई गई है रोक
- मेटा (Meta) ने जून के आखिर में यूजर्स के लिए यूजरनेम रिजर्वेशन की सुविधा शुरू की थी, ताकि लोग आधिकारिक लॉन्च से पहले अपना पसंदीदा यूजरनेम सुरक्षित कर सकें। लेकिन इसके तुरंत बाद भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने मेटा को नोटिस जारी कर फीचर के रोलआउट पर रोक लगाने को कहा।
- सरकार की चिंता यह है कि इस फीचर का गलत इस्तेमाल कर कोई दूसरे व्यक्ति की पहचान का फायदा उठा सकता है। इसी वजह से सुरक्षा उपायों की समीक्षा पूरी होने तक भारत में इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई है।
WhatsApp
- फोटो : Adobe stock
किन यूजर्स को मिल रहा है फीचर?
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल बीटा और स्टेबल (Official) दोनों तरह के एप इस्तेमाल करने वाले कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए एक्टिव किया जा रहा है। जिन यूजर्स को यह सुविधा मिल चुकी है, उन्हें चैट लिस्ट के ऊपर एक बैनर दिखाई देता है, जो बताता है कि उनका यूजरनेम सक्रिय हो गया है। इसके बाद वे अपना यूजरनेम दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं, ताकि सामने वाला बिना मोबाइल नंबर जाने चैट शुरू कर सके।
WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल बीटा और स्टेबल (Official) दोनों तरह के एप इस्तेमाल करने वाले कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए एक्टिव किया जा रहा है। जिन यूजर्स को यह सुविधा मिल चुकी है, उन्हें चैट लिस्ट के ऊपर एक बैनर दिखाई देता है, जो बताता है कि उनका यूजरनेम सक्रिय हो गया है। इसके बाद वे अपना यूजरनेम दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं, ताकि सामने वाला बिना मोबाइल नंबर जाने चैट शुरू कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp
- फोटो : अमर उजाला
यूजरनेम काम कर रहा है या नहीं, कैसे करें चेक?
- अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके अकाउंट में यह फीचर आया है या नहीं, तो आपको Settings में जाकर Account सेक्शन में जाना होगा। यहां नीचे स्क्रॉल करने पर आपको यूजरनेम (Username) का ऑप्शन दिखाई देगा।
- यूजरनेम पर टैप करने पर आपको यूजरनेम टाइप करने का ऑप्शन दिखेगा। आप यहां यूजरनेम को टाइप कर सेव कर सकते हैं।
- यदि फीचर अभी उपलब्ध नहीं है, तो वहां संदेश दिखाई देगा, "यूजरनेम फीचर जल्द आ रहे हैं। फीचर के तैयार होने पर आपको सूचित किया जाएगा।"
- अगर आपने पहले ही अपना यूजरनेम रिजर्व कर लिया है, तो वह दिखाई देगा, लेकिन भारत में फिलहाल उसे एक्टिव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
WhatsApp
- फोटो : Adobe stock
कैसे करेगा काम?
- यूजरनेम एक्टिव होने के बाद यूजर्स मोबाइल नंबर की जगह सिर्फ अपना यूजरनेम शेयर कर सकेंगे। सुरक्षा बढ़ाने के लिए WhatsApp एक 4 अंकों का PIN सेट करने का भी विकल्प देगा, जिसे नए कॉन्टैक्ट को चैट शुरू करने से पहले दर्ज करना होगा।
- इसके अलावा, यदि आपका रिजर्व किया गया यूजरनेम Facebook या Instagram पर मौजूद किसी अकाउंट से मेल खाता है, तो WhatsApp उस अकाउंट का मालिकाना हक साबित करने के लिए वेरिफिकेशन भी मांग सकता है। यह कदम फर्जी पहचान और धोखाधड़ी रोकने के लिए जोड़ा गया है।
- फिलहाल भारत में इस फीचर के लॉन्च की तारीख को लेकर Meta और भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।