{"_id":"6a660f7f35db243b2a04524a","slug":"apple-music-subscription-price-hike-india-new-plans-student-family-individual-2026-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Apple Music हुआ महंगा: भारत में बढ़ीं सब्सक्रिप्शन की कीमतें, Student से Family Plan तक देना होगा ज्यादा पैसा","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
Apple Music हुआ महंगा: भारत में बढ़ीं सब्सक्रिप्शन की कीमतें, Student से Family Plan तक देना होगा ज्यादा पैसा
Sun, 26 Jul 2026 07:15 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 26 Jul 2026 07:15 PM IST
सार
अगर आप Apple Music का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। कंपनी ने भारत समेत कई देशों में अपने म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। नए रेट Student, Individual और Family प्लान पर लागू हो गए हैं। जानिए अब किस प्लान के लिए कितने रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
एपल
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Apple के प्रोडक्ट्स खरीदना ही नहीं, अब उसकी डिजिटल सर्विस का इस्तेमाल करना भी पहले से महंगा हो गया है। कंपनी ने भारत सहित अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और कई अन्य देशों में Apple Music की सब्सक्रिप्शन फीस बढ़ाने का ऐलान किया है। Apple का कहना है कि म्यूजिक लाइसेंसिंग की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। इससे पहले कंपनी Mac और iPad के लिए AppleCare+ प्लान की कीमतों में भी बदलाव कर चुकी है।
भारत में कितने बढ़े Apple Music के दाम?
भारत में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
भारत में Apple Music की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 2024 के आखिर में कंपनी ने Individual Plan की फीस 99 रुपये से बढ़ाकर 119 रुपये कर दी थी। वहीं वैश्विक स्तर पर अक्टूबर 2022 के बाद यह पहली बार है जब Apple Music की कीमतों में बदलाव किया गया है।
अमेरिका में भी महंगी हुई सर्विस
सिर्फ भारत ही नहीं, अमेरिका में भी Apple Music के प्लान्स महंगे हो गए हैं। वहां Individual Plan की कीमत अब 11.99 डॉलर प्रति माह हो गई है। Family Plan का शुल्क 16.99 डॉलर से बढ़ाकर 19.99 डॉलर प्रति माह कर दिया गया है। वहीं Student Plan अब 6.99 डॉलर प्रति माह में उपलब्ध होगा, जो पहले 5.99 डॉलर का था।
Apple One प्लान में भी बदलाव
विज्ञापन
भारत में कितने बढ़े Apple Music के दाम?
- नई कीमतों के बाद भारत में Apple Music का Individual Plan अब 139 रुपये प्रति माह में मिलेगा। वहीं Family Plan की मासिक कीमत बढ़कर 229 रुपये हो गई है। इस प्लान के तहत एक साथ अधिकतम छह सदस्य Apple Music का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- छात्रों के लिए उपलब्ध Student Plan भी अब 69 रुपये प्रति माह का हो गया है। इसके अलावा Apple की बंडल सब्सक्रिप्शन सेवा Apple One की शुरुआती कीमत अब 195 रुपये प्रति माह से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
भारत में Apple Music की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 2024 के आखिर में कंपनी ने Individual Plan की फीस 99 रुपये से बढ़ाकर 119 रुपये कर दी थी। वहीं वैश्विक स्तर पर अक्टूबर 2022 के बाद यह पहली बार है जब Apple Music की कीमतों में बदलाव किया गया है।
अमेरिका में भी महंगी हुई सर्विस
सिर्फ भारत ही नहीं, अमेरिका में भी Apple Music के प्लान्स महंगे हो गए हैं। वहां Individual Plan की कीमत अब 11.99 डॉलर प्रति माह हो गई है। Family Plan का शुल्क 16.99 डॉलर से बढ़ाकर 19.99 डॉलर प्रति माह कर दिया गया है। वहीं Student Plan अब 6.99 डॉलर प्रति माह में उपलब्ध होगा, जो पहले 5.99 डॉलर का था।
Apple One प्लान में भी बदलाव
- अमेरिका में Apple ने Apple One Family और Apple One Premier प्लान्स की कीमतों में भी इजाफा किया है। हालांकि Apple One Individual प्लान की कीमत में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है।
- Apple Music की नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो चुकी हैं। ऐसे में अगर आप इस सर्विस का सब्सक्रिप्शन लेने या रिन्यू कराने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको पहले की तुलना में अधिक रकम खर्च करनी होगी।