{"_id":"6a64513aeed74726bc0807bd","slug":"whatsapp-replace-6-digit-pin-password-stronger-account-security-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप में खत्म होगा 6-डिजिट पिन का झंझट: आने वाला है नया सिक्योरिटी फीचर, जानें अकाउंट कैसे होगा सुरक्षित","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
व्हाट्सएप में खत्म होगा 6-डिजिट पिन का झंझट: आने वाला है नया सिक्योरिटी फीचर, जानें अकाउंट कैसे होगा सुरक्षित
Sat, 25 Jul 2026 11:31 AM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:31 AM IST
सार
WhatsApp Password Feature: क्या आप भी व्हाट्सएप के टू-स्टेप वेरिफिकेशन का इस्तेमाल करते हैं? तो जल्द ही आपको इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि बदलाव क्या है? कैसे काम करेगा? और क्या यह नया पासवर्ड आपकी चैट और पर्सनल डेटा को हैकर्स से बचाने में ज्यादा कारगर साबित हो सकता है? जानिए विस्तार से...
विज्ञापन
व्हाट्सएप का नया संभावित फीचर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WhatsApp Password Feature: WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप अपने यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्याेरिटी के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रही है। इसी दिशा में अब कंपनी अपने टू-स्टेप वेरिफिकेशन को एक नए और ज्यादा मजबूत अवतार में पेश करने की योजना बना रही है। यानी अभी जो छह डिजिट का पिन इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अब इसे बदलकर एक पासवर्ड सिस्टम में तब्दील करने की तैयारी की जा रही है।
इस नए फीचर का सबसे बड़ा फायदा क्या होगा?
अभी व्हाट्सएप का टू-स्टेप वैरिफिकेशन फीचर यूजर्स से छह अंको का पिन सेट करने के लिए कहता है। लेकिन 6 अंकों के पिन की जगह मजबूत पासवर्ड लाने से यूजर्स की सुरक्षा पहले से कई गुना मजबूत हो सकती है।
व्हाट्सएप ट्रैकिंग वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल यह नया सिक्योरिटी फीचर अभी अपने डेवलपमेंट के शुरुआती दौर में है। यह सुविधा आम यूजर्स या बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
चूंकि यह अभी परीक्षण के दौर में है, इसलिए कंपनी इसके आधिकारिक रोलआउट से पहले इसमें बदलाव कर सकती है या इसे रद्द भी कर सकती है।
कैसे करें टू-स्टेप वेरिफिकेशन का इस्तेमाल?
जब भी यह नया अपडेट रोलआउट होगा, आपको अपने पुराने 6-डिजिट पिन को नए पासवर्ड से बदलने का विकल्प मिल जाएगा। लेकिन जब तक नया पासवर्ड फीचर उपलब्ध नहीं होता, तब तक आप मौजूदा टू-स्टेप वेरिफिकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- मजबूत साइबर सुरक्षा: केवल संख्याओं (PIN) वाले सुरक्षा कोड को क्रैक करना या ब्रूट फोर्स अटैक के जरिए तोड़ना आसान होता है। जबकि अक्षरों, नंबरों और स्पेशल सिम्बल्स से बना पासवर्ड क्रैक करना हैकर्स के लिए बेहद कठिन होगा।
- अकाउंट हैकिंग पर लगाम: इस बदलाव के बाद व्हाट्सएप अकाउंट के अनधिकृत एक्सेस हैक होने की संभावना काफी हद तक कम हो सकती है।
- ऑप्शनल सुविधा: हालांकि यह नया सिस्टम अपनाना जरुरी नहीं होगा, यह पूरी तरह वैकल्पिक है। यानी यूजर अपनी इच्छानुसार इसे चालू या बंद रख सकते हैं।
विज्ञापन
व्हाट्सएप ट्रैकिंग वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल यह नया सिक्योरिटी फीचर अभी अपने डेवलपमेंट के शुरुआती दौर में है। यह सुविधा आम यूजर्स या बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
चूंकि यह अभी परीक्षण के दौर में है, इसलिए कंपनी इसके आधिकारिक रोलआउट से पहले इसमें बदलाव कर सकती है या इसे रद्द भी कर सकती है।
कैसे करें टू-स्टेप वेरिफिकेशन का इस्तेमाल?
जब भी यह नया अपडेट रोलआउट होगा, आपको अपने पुराने 6-डिजिट पिन को नए पासवर्ड से बदलने का विकल्प मिल जाएगा। लेकिन जब तक नया पासवर्ड फीचर उपलब्ध नहीं होता, तब तक आप मौजूदा टू-स्टेप वेरिफिकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अपने फोन में व्हाट्सएप खोलें।
- ऊपर दिए तीन डॉट्स पर क्लिक करके सेटिंग्स में जाएं।
- इसके बाद अकाउंट सेक्शन पर टैप करें।
- अब टू-स्टेप वेरिफिकेशन का विकल्प चुनें और इसे ऑन करें।