{"_id":"6a64a3cbe1f890bd6b01d45c","slug":"whatsapp-revamp-chat-experience-iphone-users-here-what-changing-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Update: आईफोन यूजर्स के लिए बदल जाएगा व्हाट्सएप चलाने का अंदाज, आने वाला है नया अपडेट; जानें क्या होगा खास","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
New Update: आईफोन यूजर्स के लिए बदल जाएगा व्हाट्सएप चलाने का अंदाज, आने वाला है नया अपडेट; जानें क्या होगा खास
Sun, 26 Jul 2026 08:47 AM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sun, 26 Jul 2026 08:47 AM IST
सार
WhatsApp iOS Update: आईफोन यूजर्स के लिए व्हाट्सएप पर नया अपडेट आने वाला है। कंपनी एक नए डिजाइन वाले मैसेज बबल्स की टेस्टिंग कर रहा है। साथ ही फोटो, वीडियो और GIF भी नए स्टाइल में दिखाई देंगे। जानिए इस अपडेट में क्या-क्या बदल सकता है।
विज्ञापन
व्हाट्सएप के आईफोन पर आने वाला है शानदार अपडेट
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WhatsApp Message Bubbles: व्हाट्सएप अपने यूजर्स के अनुभव को खास और बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट पर काम करता रहता है। अब कंपनी व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक नया विजुअल अपडेट टेस्ट कर रही है। इस अपडेट के तहत चैट स्क्रीन का लुक पहले से ज्यादा मॉडर्न और स्मूद दिखाई देगा। खास तौर पर मैसेज बबल्स और मीडिया फाइल्स के डिजाइन में बदलाव किया जा रहा है।
मैसेज बबल्स होंगे पहले से ज्यादा Rounded
रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सएप iOS एप में नए डिजाइन वाले मैसेज बबल्स की टेस्टिंग कर रहा है। नए इंटरफेस में चैट बबल्स पहले की तुलना में ज्यादा गोल और स्मूद नजर आएंगे। इससे चैटिंग का अनुभव अधिक प्रीमियम और आकर्षक महसूस होगा।
फोटो, वीडियो और GIF भी नए अंदाज में दिखेंगे
इतना ही नहीं, इस अपडेट का सबसे बड़ा बदलाव मीडिया कंटेंट में देखने को मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, अब चैट में भेजी गई फोटो, वीडियो और GIF पुराने बॉर्डर वाले मैसेज बबल्स के अंदर नहीं दिखेंगे। इसके बजाय ये फाइलें बॉर्डरलेस डिजाइन में दिखाई देंगी, जिससे चैट इंटरफेस ज्यादा साफ, आधुनिक और आकर्षक लग सकेंगे।
विज्ञापन
एपल के डिजाइन से मिलता-जुलता होगा नया लुक
नई डिजाइन लैंग्वेज को पहले से ज्यादा सॉफ्ट और स्मूद बनाया गया है। देखने में यह काफी हद तक Apple के iMessage इंटरफेस जैसा महसूस होता है। साथ ही यह एपल की नई लिक्विड ग्लास डिजाइन लैंग्वेज के साथ भी बेहतर तालमेल बैठाता है।
फिलहाल किन यूजर्स को मिल रहा है अपडेट?
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह नया इंटरफेस फिलहाल कुछ iPhone बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है जो टेस्टफ्लाइट के लेटेस्ट बिल्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ यूजर्स को एप स्टोर के स्टेबल वर्जन पर भी यह नया डिजाइन दिखाई देना शुरू हो सकता है।
सभी यूजर्स के iPhone में कब आएगा?
व्हाट्सएप ने अभी तक इस नए डिजाइन की आधिकारिक लॉन्च तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, बीटा टेस्टिंग शुरू होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों या हफ्तों में यह अपडेट सभी iPhone यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।
क्या होगा फायदा?
दावा किया जा रहा है कि नए डिजाइन का उद्देश्य केवल चैट को सुंदर बनाना नहीं है, बल्कि यूजर्स को अधिक आधुनिक, साफ और सहज मैसेजिंग अनुभव देना भी है। राउंडेड चैट बबल्स और बॉर्डरलेस मीडिया प्रीव्यू के साथ व्हाट्सएप का इंटरफेस पहले से ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक दिखाई देगा।