फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   JioHotstar Offers Premium Plan Just ₹1: Check If Eligible, How Claim

JioHotstar: सिर्फ एक रुपये में पाएं प्रीमियम प्लान, जानें कौन उठा सकता है इसका फायदा और कैसे करें क्लेम

Wed, 22 Jul 2026 07:00 AM IST
जागृति टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Wed, 22 Jul 2026 07:00 AM IST
सार

JioHotstar ₹1 Offer: अगर आप जियोहॉटस्टार प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी हैं। कंपनी कुछ यूजर्स को केवल एक में एक महीने का Premium प्लान ऑफर कर रही है। आइए जानते हैं कौन इस ऑफर का लाभ कौन ले सकता है और इसे एक्टिव करने का तरीका क्या है...
 

विज्ञापन
JioHotstar Offers Premium Plan Just ₹1: Check If Eligible, How Claim
JioHotstar का प्रीमियम प्लान सिर्फ एक रुपये में - फोटो : adobe stock

विस्तार

JioHotstar Premium: अगर आप अक्सर ओटीटी चैनल्स के लिए महंगे-महंगे सब्सक्रिप्शन प्लान लेते हैं, तो अब इसकी जरूरत नहीं है। जियोहॉटस्टार अपने चुनिंदा यूजर्स के लिए सिर्फ एक रुपये में पूर एक महीने के लिए अपना प्रीमियम सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है। इस डील में यूजर्स बिना कोई बड़ा खर्च किए हाई-क्वालिटी प्रीमियम कंटेंट का आनंद ले सकते हैं। तो क्या आप इस सब्सक्रिप्शन प्लान के पात्र हैं? जानिए इस रिपोर्ट में...
विज्ञापन


कौन-से यूजर्स उठा सकते हैं इस ऑफर का लाभ?
कंपनी ने इस खास प्रमोशनल ऑफर का लाभ उठाने के लिए कुछ नियम तय किए हैं:
  • जियो नंबर अनिवार्य: लॉगिन करने के लिए यूजर के पास सक्रिय Jio मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।
  • कोई एक्टिव प्लान न हो: आपका जियो नंबर पहले से किसी चालू जियोस्टार सब्सक्रिप्शन से जुड़ा (Linked) नहीं होना चाहिए।
  • वैलिडिटी: यह प्रमोशनल सब्सक्रिप्शन प्लान एक्टिवेट होने की तारीख से लगभग 30 दिनों के लिए मान्य रहेगा।
  • एक ही बार मौका: इस ऑफर को एक यूजर या अकाउंट पर केवल एक बार ही क्लेम किया जा सकता है।
  • स्क्रीन लिमिट: इस एक रुपये वाले प्रीमियम प्लान के जरिए आप एक साथ दो डिवाइसेस (जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी) पर स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।
  • विज्ञापन

कैसे उठाए इस शानदार ऑफर का लाभ?
अगर आप भी इसे एक बार ट्राई करना चाहते हैं, तो इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आजमा सकते हैं।
  • लॉगिन करें: अपने स्मार्टफोन में जियोस्टार एप खोलें और अपने एक्टिव जियो नंबर से साइन-इन करें।
  • प्रोफाइल सेक्शन: एप में दिए गए My Space या अपनी Profile आइकन पर क्लिक करें।
  • सब्सक्रिप्शन टैब: यहां सब्सक्रिप्शन वाले सेक्शन में जाएं।
  • प्लान का चुनाव: अगर आपके अकाउंट पर ₹1 प्रीमियम प्लान का विकल्प दिख रहा है, तो उस पर टैप करें।
  • पेमेंट पूरा करें: UPI, डेबिट या क्रेडिट कार्ड या किसी समर्थित डिजिटल वॉलेट के माध्यम से एक रुपये का भुगतान कर दें। सफलतापूर्वक पेमेंट होते ही आपका प्रीमियम एक्सेस तुरंत चालू हो जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
Incognito Mode से भी मिल सकता है ऑफर
कुछ यूजर्स ने बताया है कि उन्होंने Incognito Browser Window में जियोहॉटस्टार का प्रमोशनल पेज खोलकर और Jio नंबर से लॉगिन करके इस ऑफर को देखा। हालांकि यह तरीका भी तभी काम करेगा, जब आपका अकाउंट पहले से इस प्रमोशन के लिए Eligible होगा।

पेमेंट करने से पहले यह सबसे जरूरी काम जरूर करें
इस प्रमोशनल ऑफर का लाभ लेते समय एक बात का विशेष ध्यान रखें:
  • पेमेंट पूरा करने के दौरान या बाद में ऑटो-रिन्यूअल सेटिंग्स को जरूर चेक कर लें। 
  • अगर यह विकल्प ऑन रह जाता है, तो 1 महीने (30 दिन) की अवधि पूरी होते ही आपके खाते से नियमित या सामान्य पेड प्लान की पूरी राशि खुद ही कट जाएगी।
  • ऑटो-पे बंद करने की सलाह: अगर आप आगे महंगे दाम पर यह सर्विस जारी नहीं रखना चाहते और सिर्फ 1 महीने का लाभ लेना चाहते हैं, तो सब्सक्रिप्शन शुरू होते ही या इसके खत्म होने से पहले 'Auto-Renewal' को बंद (OFF) कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed