अगर आप नौकरीपेशा हैं और हर महीने आपकी सैलरी से EPF कटता है, तो आपके लिए राहत की खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सालाना ब्याज सदस्यों के खातों में जमा करना शुरू कर दिया है। ऐसे में अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके PF खाते में ब्याज आया है या नहीं, तो इसके लिए किसी ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल या लैपटॉप से कुछ ही मिनटों में आप अपना अपडेटेड बैलेंस और ब्याज का स्टेटस देख सकते हैं।
{"_id":"6a5effb8f9cd384c330a89c6","slug":"epfo-interest-credit-how-to-check-pf-interest-balance-online-mobile-know-steps-details-2026-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EPFO Interest Credit: PF खाते में 8.25% ब्याज आना शुरू, घर बैठे मोबाइल से 2 मिनट में ऐसे चेक करें बैलेंस","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
EPFO Interest Credit: PF खाते में 8.25% ब्याज आना शुरू, घर बैठे मोबाइल से 2 मिनट में ऐसे चेक करें बैलेंस
Tue, 21 Jul 2026 10:42 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:42 AM IST
सार
अगर आपका EPF कटता है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 का 8.25% ब्याज खातों में जमा करना शुरू कर दिया है। अब आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से कुछ ही मिनटों में अपना PF बैलेंस, ब्याज क्रेडिट और पासबुक आसानी से चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
पीएफ खाते में ब्याज आया या नहीं, ऐसे करें चेक
- फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
EPFO पासबुक पोर्टल
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे चेक करें PF खाते में ब्याज आया या नहीं
1. EPFO पासबुक पोर्टल- सबसे पहले EPFO की आधिकारिक पासबुक वेबसाइट (Member Passbook Portal) पर जाएं।
- अपना 12 अंकों का UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर), पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें।
- आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
- अब View Passbook पर क्लिक करें। यहाँ आपको अपना पूरा बैलेंस और यह दिख जाएगा कि FY26 का ब्याज खाते में जुड़ा है या नहीं।
उमंग एप से चेक करें
- फोटो : EPFO
2. UMANG एप से करें चेक
3. SMS के जरिए
अगर आपका UAN एक्टिव है और मोबाइल नंबर उससे लिंक है, तो EPFO की SMS सेवा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप 7738299899 नंबर पर एक SMS भेजकर भी अपना बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए मैसेज में टाइप करें: EPFOHO UAN (अगर आपको हिंदी में जानकारी चाहिए तो EPFOHO UAN HIN लिखें) और भेज दें। कुछ ही सेकंड में आपको आपके बैलेंस की डिटेल मिल जाएगी।
- अगर आप मोबाइल से बैलेंस देखना चाहते हैं, तो UMANG एप सबसे आसान विकल्प है।
- अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर (Android) या एपल एप स्टोर (iOS) से 'UMANG' एप डाउनलोड करें।
- एप में EPFO सर्विस चुनें और अपने UAN की मदद से लॉग इन करें।
- यहां से आप अपनी पासबुक देख सकते हैं और चेक कर सकते हैं कि ब्याज क्रेडिट हुआ है या नहीं।
3. SMS के जरिए
अगर आपका UAN एक्टिव है और मोबाइल नंबर उससे लिंक है, तो EPFO की SMS सेवा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप 7738299899 नंबर पर एक SMS भेजकर भी अपना बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए मैसेज में टाइप करें: EPFOHO UAN (अगर आपको हिंदी में जानकारी चाहिए तो EPFOHO UAN HIN लिखें) और भेज दें। कुछ ही सेकंड में आपको आपके बैलेंस की डिटेल मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस्ड कॉल से भी मिलेगी जानकारी
- फोटो : AI
4. मिस्ड कॉल से भी मिलेगी जानकारी
यह सबसे आसान तरीका है। अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो बस अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFO के टोल-फ्री नंबर (011-22901406) पर एक मिस्ड कॉल दें। कॉल कटते ही आपको एक SMS मिलेगा, जिसमें आपका मौजूदा बैलेंस लिखा होगा।

अगर ब्याज नहीं दिख रहा तो क्या करें?
- फोटो : ANI
अगर ब्याज नहीं दिख रहा तो क्या करें?
अगर आपकी पासबुक में अभी तक ब्याज अपडेट नहीं हुआ है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। EPFO सभी खातों में एक साथ ब्याज नहीं जोड़ता। अपडेट चरणबद्ध तरीके से होता है। पासबुक में एंट्री देर से दिखने का मतलब यह नहीं है कि आपका ब्याज कम मिलेगा। पात्र सदस्यों को पूरा ब्याज मिलेगा।