{"_id":"6a5f62a96258386a2307a3ab","slug":"lpg-cylinder-delivery-safety-tips-never-share-otp-before-checking-these-5-things-hindi-2026-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tips: LPG सिलेंडर लेते समय पहले न बताएं OTP, इन 5 जरूरी बातों को करें चेक, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Tips: LPG सिलेंडर लेते समय पहले न बताएं OTP, इन 5 जरूरी बातों को करें चेक, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान
Tue, 21 Jul 2026 05:44 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 21 Jul 2026 05:44 PM IST
सार
LPG Cylinder Delivery Tips: क्या आप भी गैस सिलेंडर घर आते ही सबसे पहले डिलीवरी बॉय को OTP बता देते हैं? अगर हां, तो सावधान हो जाएं। आपकी यह छोटी सी जल्दबाजी गैस लीकेज, कम वजन या धोखाधड़ी का कारण बन सकती है। सुरक्षित डिलीवरी के लिए OTP देने से पहले इन 5 जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन
सिलिंडर का ओटीपी बताने से पहले करें ये काम
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैल सिलिंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए सरकार ने डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) की व्यवस्था की है। यह एक तरह का ओटीपी होता है जिसे ग्राहक को सिलिंडर की डिलीवरी लेते डिलीवरी बॉय को बताना पड़ता है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि ग्राहक बिना सिलिंडर की जांच किए यह कोड बता देते हैं और डिलीवरी ले लेते हैं। बाद में ग्राहक सिलिंडर से गैस लीक होने, जंग लगा सिलिंडर मिलने या वजन कम होने की शिकायत करते हैं। यहां हम आपको ऐसी 5 जरूरी बाते बता रहे हैं जिन्हें चेक किए बगैर आपको ओटीपी डिलीवरी बॉय को नहीं बताना चाहिए। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
सबसे पहले देखें सिलेंडर की सेफ्टी सील
- फोटो : संवाद
1. सबसे पहले देखें सिलेंडर की सेफ्टी सील
सिलेंडर लेते समय सबसे पहले उसकी सेफ्टी सील को ध्यान से जांचें। सील पूरी तरह सही होनी चाहिए और उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ या टूट-फूट नहीं दिखनी चाहिए। अगर सील पहले से टूटी हुई मिले या कोई गड़बड़ी नजर आए, तो उस सिलेंडर को लेने से इनकार करें और तुरंत अपनी गैस एजेंसी को इसकी जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
वजन तौलने में न करें कोई संकोच
- फोटो : Adobe Stock
2. वजन तौलने में न करें कोई संकोच
अक्सर लोग बिना वजन किए यूं ही सिलेंडर ले लेते हैं। आपको बता दें कि हर डिलीवरी बॉय के पास एक पोर्टेबल वजन तौलने वाली मशीन (Weight Machine) होनी अनिवार्य है। अपना हक जताएं और उनके सामने ही सिलेंडर का वजन चेक करवाएं। अगर गैस का वजन तय सीमा से थोड़ा भी कम लगे, तो उसे वापस कर तुरंत दूसरा सिलेंडर मांगें।
गैस लीकेज की अनदेखी पड़ सकती है भारी
- फोटो : Adobe Stock
3. गैस लीकेज की अनदेखी पड़ सकती है भारी
सिलेंडर घर में रखने और उसमें रेगुलेटर लगाने से पहले यह तसल्ली कर लें कि कहीं से गैस की गंध तो नहीं आ रही। वाल्व के पास खासकर ध्यान दें। अगर आपको गैस रिसने की जरा सी भी बदबू आए, तो उस सिलेंडर का इस्तेमाल भूलकर भी न करें। तुरंत डिलीवरी बॉय को इसे वापस ले जाने को कहें और गैस एजेंसी में शिकायत दर्ज कराएं।
कैश मेमो के हिसाब से ही चुकाएं पैसे
- फोटो : ANI
4. कैश मेमो के हिसाब से ही चुकाएं पैसे
अगर आपने ऑनलाइन भुगतान नहीं किया है, तो पैसे देते समय हमेशा कैश मेमो या पक्के बिल पर लिखी रकम ही दें। अगर डिलीवरी बॉय आपसे किसी भी तरह के अतिरिक्त चार्ज (जैसे डिलीवरी चार्ज के नाम पर) की मांग करता है, तो उसका कारण स्पष्ट रूप से पूछें। भुगतान करने के बाद अपने बिल को सुरक्षित रखें ताकि भविष्य में कोई विवाद होने पर आप उसे दिखा सकें।
सिलेंडर की पूरी तसल्ली के बाद ही बताएं
- फोटो : अमर उजाला
5. सिलेंडर की पूरी तसल्ली के बाद ही बताएं OTP (DAC)
आजकल सुरक्षा के लिहाज से गैस बुकिंग के बाद आपके नंबर पर एक DAC (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) या OTP आता है। कई बार डिलीवरी बॉय फोन पर या घर पहुंचते ही सबसे पहले OTP मांगते हैं। याद रखें, OTP हमेशा तभी शेयर करें जब सिलेंडर आपके घर आ जाए और आप ऊपर बताई गई सारी चीजों (वजन, सील, लीकेज) की अच्छे से जांच कर लें। इससे आप फर्जी डिलीवरी और धोखाधड़ी का शिकार होने से बचेंगे।पासबुक में रिफिल की एंट्री करवाएं
इन सबके अलावा, अगर आप LPG पासबुक (DGCC) का इस्तेमाल करते हैं, तो सिलेंडर मिलने के बाद डिलीवरी बॉय से उसमें रिफिल की एंट्री जरूर करवाएं। यह एंट्री आपके कनेक्शन का पक्का रिकॉर्ड होती है जो भविष्य में किसी भी विवाद के समय आपके काम आती है।याद रखिए, आपकी थोड़ी सी जागरूकता आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है। किसी भी तरह की समस्या (कम वजन, लीकेज या टूटी सील) होने पर बेझिझक अपनी गैस एजेंसी के कस्टमर केयर या संबंधित तेल कंपनी की आधिकारिक हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।