{"_id":"6a5f5167959a2b1ea00fdff3","slug":"google-fitbit-air-india-launch-amazon-listing-ai-health-coach-features-2026-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिना स्क्रीन वाला Google Fitbit Air भारत में लॉन्च को तैयार: Amazon पर लीक हुई डिटेल्स, दमदार फीचर्स से है लैस","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
बिना स्क्रीन वाला Google Fitbit Air भारत में लॉन्च को तैयार: Amazon पर लीक हुई डिटेल्स, दमदार फीचर्स से है लैस
Tue, 21 Jul 2026 04:31 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 21 Jul 2026 04:31 PM IST
सार
Fitbit Air India Launch: गूगल का नया स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर Fitbit Air भारत में जल्द दस्तक दे सकता है। लॉन्च से पहले यह Amazon India पर लिस्ट हो गया है, जिससे इसके कई फीचर्स सामने आए हैं। AI हेल्थ कोच, हार्ट रेट और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स के साथ यह डिवाइस हेल्थ मॉनिटरिंग का नया अनुभव देने का दावा करता है।
विज्ञापन
Google का नया फिटनेस बैंड जल्द होगा लॉन्च
- फोटो : अमेजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Google का नया Fitbit Air भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का एलान नहीं किया है, लेकिन लॉन्च से पहले यह Amazon India पर लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग से डिवाइस के कई फीचर्स और पैकेज से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। खास बात यह है कि Fitbit Air में कोई डिस्प्ले नहीं दिया गया है। यह पूरी तरह हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग पर फोकस करने वाला स्मार्ट वियरेबल है।
यह भी पढ़ें: 2030 तक इंसानों से ज्यादा समझदार हो जाएगा AI: Google DeepMind के CEO बोले- तैयारी के लिए अब ज्यादा वक्त नहीं
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: France Social Media Curb: फ्रांस की संसद में कड़े सोशल मीडिया नियम की सिफारिश; राष्ट्रपति मैक्रों का रुख क्या?
विज्ञापन
Android और iPhone दोनों के साथ करेगा काम
Amazon India की लिस्टिंग के मुताबिक, Fitbit Air Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करेगा। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, फिटनेस एक्टिविटी रिकॉर्डिंग और AI आधारित पर्सनल हेल्थ कोचिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह डिवाइस 7 दिनों तक चल सकती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 2030 तक इंसानों से ज्यादा समझदार हो जाएगा AI: Google DeepMind के CEO बोले- तैयारी के लिए अब ज्यादा वक्त नहीं
विज्ञापन
Gemini AI देगा हेल्थ से जुड़ी सलाह
- लिस्टिंग में Fitbit Air का लेवेंडर कलर ऑप्शन दिखाई दिया है। बॉक्स में एक्टिविटी ट्रैकर के साथ गूगल हेल्थ प्रीमियम का तीन महीने का ट्रायल भी मिलेगा।
- डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत गूगल हेल्थ कोच है, जो Gemini AI की मदद से यूजर की एक्टिविटी और हेल्थ डेटा का विश्लेषण कर व्यक्तिगत स्वास्थ्य और वेलनेस से जुड़े सुझाव देगा।
- फिलहाल Amazon पर यह प्रोडक्ट बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। हालांकि, अब कहा जा सकता है कि भारत में इसकी लॉन्चिंग जल्द हो सकती है।
अमेरिका में मई में हुआ था लॉन्च
Google Fitbit Air को इस साल मई में अमेरिकी बाजार में पेश किया था। यह एक स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर है, जो दिनभर का हेल्थ और एक्टिविटी डेटा रिकॉर्ड करता है। सभी आंकड़े यूजर के स्मार्टफोन में मौजूद Google Health एप के जरिए देखे जा सकते हैं।यह भी पढ़ें: France Social Media Curb: फ्रांस की संसद में कड़े सोशल मीडिया नियम की सिफारिश; राष्ट्रपति मैक्रों का रुख क्या?
मिलेंगे ये हेल्थ फीचर्स
- Fitbit Air में कई एडवांस हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें लगातार हार्ट रेट मॉनिटरिंग, हार्ट रिदम मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) ट्रैकिंग, रेस्टिंग हार्ट रेट, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी, स्लीप स्टेज एनालिसिस और स्लीप टाइम मॉनिटरिंग शामिल हैं।
- फिटनेस के लिए यह डिवाइस वर्कआउट को अपने आप पहचानकर रिकॉर्ड कर सकता है। यूजर चाहें तो मैन्युअली भी एक्सरसाइज लॉग कर सकते हैं या Google Health Coach के जरिए गाइडेड वर्कआउट का फायदा उठा सकते हैं।
- Fitbit Air में इंटरचेंजेबल बैंड्स का सपोर्ट भी मिलेगा। इसमें परफॉर्मेंस लूप बैंड, एक्टिव बैंड और एलिवेटेड मॉडर्न बैंड जैसे विकल्प उपलब्ध होंगे।