{"_id":"6a606ed1a4c26120e30cabb8","slug":"samsung-galaxy-card-launch-first-credit-card-cashback-benefits-wallet-tech-news-hindi-2026-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samsung Galaxy Card: सैमसंग ने उतारा अपना पहला क्रेडिट कार्ड, मिलेगा 5% तक कैशबैक; जानिए कैसे करता है काम","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Samsung Galaxy Card: सैमसंग ने उतारा अपना पहला क्रेडिट कार्ड, मिलेगा 5% तक कैशबैक; जानिए कैसे करता है काम
Wed, 22 Jul 2026 12:48 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:48 PM IST
सार
Samsung Credit Card: सैमसंग ने अमेरिका में अपना पहला क्रेडिट कार्ड Galaxy Card लॉन्च कर दिया है। Samsung Wallet से जुड़े इस कार्ड पर कंपनी अपने प्रोडक्ट्स की खरीदारी, स्ट्रीमिंग सर्विस और डिजिटल पेमेंट्स पर कैशबैक दे रही है। जानिए यह कार्ड कैसे काम करता है, क्या-क्या फायदे मिलेंगे और फिलहाल किन लोगों के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
सैंमसंग गैलेक्सी क्रेडिट कार्ड
- फोटो : सैमसंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्टफोन, टीवी और इलेक्ट्रॉनिक्स के बाद अब Samsung ने फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में भी कदम रख दिया है। कंपनी ने अमेरिका में अपना पहला Samsung Galaxy Card लॉन्च किया है। यह एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है, जिसे Barclays US Consumer Bank जारी करेगा और यह Visa नेटवर्क पर काम करेगा।
सैमसंग गैलेक्सी क्रेडिट कार्ड
- फोटो : सैमसंग
क्या है Samsung Galaxy Card?
- Samsung Galaxy Card कंपनी का पहला क्रेडिट कार्ड है, जिसे Samsung Wallet के साथ पूरी तरह इंटीग्रेट किया गया है। यह कार्ड दो रूपों में मिलेगा जिसमें एक वर्चुअल कार्ड होगा, जिसे Samsung Wallet में इस्तेमाल किया जा सकेगा और दूसरा फिजिकल मेटल कार्ड होगा जिसे आप अपने साथ रख सकते हैं।
- यूजर्स इसे Samsung Wallet में मौजूद अन्य बैंक कार्ड, डिजिटल आईडी, पास और डिजिटल कीज के साथ भी स्टोर कर सकेंगे। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकेगा, जिसमें Samsung के अमेरिका स्थित रिटेल चैनल भी शामिल होंगे।
कैशबैक का मिलेगा फायदा
- फोटो : सैमसंग
कितना मिलेगा कैशबैक?
Samsung ने इस कार्ड के साथ अलग-अलग कैटेगरी में कैशबैक ऑफर किया है।- 5% कैशबैक Samsung से सीधे की गई योग्य खरीदारी पर
- 3% कैशबैक Samsung Wallet के जरिए किए गए पेमेंट्स पर
- 2% कैशबैक Netflix, Disney+ और Spotify जैसी चुनिंदा स्ट्रीमिंग सर्विस पर
- 1% कैशबैक अन्य योग्य खरीदारी पर
विज्ञापन
विज्ञापन
वीआईपी सर्विस का उठाएं फायदा
- फोटो : Samsung
Samsung VIP एडवांटेज का भी मिलेगा फायदा
Galaxy Card लेने वाले ग्राहकों को Samsung के VIP Advantage Membership पर भी विशेष छूट मिलेगी, जिससे कंपनी अपने ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ देने की कोशिश कर रही है।Samsung ने क्रेडिट कार्ड क्यों लॉन्च किया?
दुनियाभर की बड़ी टेक कंपनियां अब सिर्फ डिवाइस बेचने तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। वे डिजिटल वॉलेट, पेमेंट सर्विस और फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स के जरिए अपने इकोसिस्टम को मजबूत बना रही हैं।Samsung भी Galaxy Card के जरिए अपने Samsung Wallet और अन्य डिजिटल सेवाओं को एक साथ जोड़ना चाहता है, ताकि ग्राहक कंपनी के इकोसिस्टम से लंबे समय तक जुड़े रहें।
विज्ञापन
सैमसंग बढ़ा रही डिजिटल सर्विस की ओर कदम
- फोटो : Samsung