फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar UAN Link: क्या अटका हुआ है आपका PF? उमंग एप से पांच मिनट में लिंक करें UAN-Aadhaar, जानें आसान तरीका

Tue, 21 Jul 2026 07:53 PM IST
जागृति टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Tue, 21 Jul 2026 07:53 PM IST
सार

UAN Aadhaar Linking: अगर आपका आधार अभी तक यूएएन से लिंक नहीं है, तो अब इसके लिए आपको इफको ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। उमंग एप की मदद से यह प्रक्रिया घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स में हो सकती है। जानिए पूरी प्रक्रिया और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से...
 

विज्ञापन
Your PF Stuck? Link Aadhaar,UAN Minutes Using UMANG App
UAN को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया - फोटो : एआई जनरेटेड
Aadhaar Seeding Process: अगर आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और पीएफ कटता है, तो यह जानकारी आपके लिए काम की हो सकती है। EPFO ने सेवाओं को डिजिटल और सुरक्षित बनाने के लिए यूएएन के साथ पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया है। अगर यह दोनों आपस में लिंक नहीं है, तो बाद में पीएफ निकासी, ट्रांसफर या ऑनलाइन पासबुक चेक करने जैसी सेवाओं में रुकावट आ सकती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि इस काम के लिए आपको किसी ऑफिस के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। उमंग एप की मदद से आप पांच मिनट में पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
Your PF Stuck? Link Aadhaar,UAN Minutes Using UMANG App
UAN को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया - फोटो : एआई जनरेटेड
उमंग एप से आधार यूएएन कैसे लिंक करें?
  • सबसे पहले उमंग एप डाउनलोड करके लॉगिन करें। इसके बाद होम स्क्रीन पर मौजूद EPFO सेक्शन में जाएं।
  • EPFO सेक्शन में eKYC Services पर टैप करें और फिर आधार Seeding विकल्प चुनें।
  • अब अपना UAN नंबर दर्ज करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके रिक्वेस्ट सबमिट कर दें। इसके बाद EPFO आपकी जानकारी का सत्यापन करेगा। वेरिफिकेशन पूरा होने पर आधार आपके UAN से लिंक हो जाएगा।
Your PF Stuck? Link Aadhaar,UAN Minutes Using UMANG App
UAN को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया - फोटो : एआई जनरेटेड
आधार लिंक होने से क्या होगा?
अगर दोनों खातों के आपस में कनेक्ट होने से नौकरीपेशा कर्मचारियों को कई तरह की सहूलियतें मिलती हैं:
  • आसान ऑनलाइन पीएफ क्लेम: एडवांस पीएफ निकालना हो या पूरा पैसा क्लेम करना हो, प्रक्रिया बिना रुकावट डिजिटल तरीके से तेजी से पूरी होती है।
  • सटीक रिकॉर्ड व मजबूत सुरक्षा: सदस्य की पहचान सत्यापित रहती है, जिससे खाते में गड़बड़ी या फर्जीवाड़े की गुंजाइश खत्म हो जाती है।
  • डिजिटल सेवाओं तक तुरंत पहुंच: ऑनलाइन पीएफ पासबुक देखना, क्लेम का लाइव स्टेटस ट्रैक करना और अन्य सुविधाएं आसान हो जाती हैं।
  • जॉब चेंज पर आसान ट्रांसफर: नई कंपनी जॉइन करने पर पुरानी पीएफ राशि को नए खाते में ट्रांसफर और मैनेज करना आसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Your PF Stuck? Link Aadhaar,UAN Minutes Using UMANG App
UAN को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया - फोटो : एआई जनरेटेड
इन बातों का जरूर रखें ध्यान
लिंकिंग की प्रक्रिया शुरू करने से पहले इन बातों को एक बार जरूर देख लें, जिससे लिंक करते समय कोई समस्या न हो..
  • आपका यूएएन नंबर एक्टिव (Active) होना चाहिए।
  • आपके यूएएन रिकॉर्ड और पहचान पत्र में आपका नाम, जन्मतिथि और जेंडर बिल्कुल समान होने चाहिए।
  • धार के साथ आपका एक्टिव मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है, क्योंकि वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी उसी नंबर पर भेजा जाता है।
  • अपने स्मार्टफोन में हमेशा उमंग एप का लेटेस्ट वर्जन ही इस्तेमाल करें और सुनिश्चित करें कि आपका इंटरनेट कनेक्शन स्थिर हो।
विज्ञापन
Your PF Stuck? Link Aadhaar,UAN Minutes Using UMANG App
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
अगर लिंकिंग में समस्या आ रही हो तो क्या करें?
  • अगर मान लीजिए आपकी रिक्वेस्ट बार-बार रिजेक्ट हो रही है, तो सबसे पहले चेक करें कि दोनों दस्तावेजों में आपकी व्यक्तिगत जानकारी एक जैसी है या नहीं। अगर नाम या स्पेलिंग में अंतर है, तो पहले उसे करेक्ट करवाएं।
  • अगर नेटवर्क समस्या के कारण ओटीपी प्राप्त नहीं हो रहा है या सर्वर व्यस्त आ रहा है, तो थोड़ी देर रुककर दोबारा प्रयास करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed