{"_id":"6a60651a5f6012b5010a2cac","slug":"samsung-galaxy-unpacked-2026-live-z-fold-8-flip-8-watch-ultra-2-launch-features-tech-news-hindi-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Samsung Galaxy Unpacked 2026: आज उठने वाला है Z Fold 8, Flip 8 और नई स्मार्टवॉच से पर्दा, यहां देखें LIVE","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Samsung Galaxy Unpacked 2026: आज उठने वाला है Z Fold 8, Flip 8 और नई स्मार्टवॉच से पर्दा, यहां देखें LIVE
Wed, 22 Jul 2026 12:07 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:07 PM IST
सार
Samsung का साल का सबसे बड़ा Galaxy Unpacked 2026 इवेंट आज आयोजित होने जा रहा है। इस इवेंट में Galaxy Z Fold 8, Z Fold 8 Ultra, Z Flip 8 और नई Galaxy Watch सीरीज लॉन्च होने की उम्मीद है। साथ ही कंपनी नए Galaxy AI फीचर्स की भी झलक दिखा सकती है। जानिए क्या है लॉन्च का समय, कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग और क्या होंगे नए प्रोडक्ट के फीचर्स।
विज्ञापन
आज सैमसंग खोलेगी पिटारा
- फोटो : Samsung
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Samsung आज अपने साल के सबसे बड़े प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट Galaxy Unpacked 2026 का आयोजन करने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी कंपनी कई प्रीमियम डिवाइस पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इवेंट में Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Flip 8 के साथ Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 लॉन्च होने की संभावना है। इसके अलावा Samsung अपने AI इकोसिस्टम को और मजबूत बनाने वाले नए Galaxy AI फीचर्स से भी पर्दा उठा सकता है।
संभावित फीचर्स:
यह भी पढ़ें: iQOO 16T: आ रहा है गेमिंग का असली बॉस... 2K डिस्प्ले, एक्टिव कूलिंग फैन और फ्लैगशिप चिपसेट से होगा लैस
विज्ञापन
संभावित फीचर्स:
संभावित फीचर्स:
यह भी पढ़ें: Google Pixel 11a: लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स, Tensor G6 चिप, 120Hz डिस्प्ले और दमदार कैमरा मिलने के संकेत
विज्ञापन
भारत में कितने बजे शुरू होगा इवेंट, कहां देखें LIVE?
- इस बार सैमसंग अपने इस ग्लोबल इवेंट की मेजबानी लंदन से कर रहा है। भारतीय समयानुसार (IST) टेक फैंस इसे आज शाम 6:30 बजे से लाइव देख सकेंगे।
- इसे सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट, उनके YouTube चैनल, Samsung Newsroom और कंपनी के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।
- यह स्ट्रीमिंग पूरी तरह मुफ्त होगी और इसके लिए किसी भी तरह के रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है।
1. Samsung Galaxy Z Fold 8 में क्या मिल सकता है?
लीक्स के अनुसार Galaxy Z Fold 8 पहले से ज्यादा पतले और हल्के डिजाइन के साथ आ सकता है। इसमें करीब 8 इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले और 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
संभावित फीचर्स:
- Snapdragon 8 Elite 2 for Galaxy प्रोसेसर
- 12GB RAM
- 256GB और 512GB स्टोरेज
- 4,800mAh बैटरी
- 25W फास्ट चार्जिंग
- Android 16 आधारित One UI 9
- 200MP प्राइमरी कैमरा
- अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो कैमरा
- Galaxy AI फीचर्स
- S Pen सपोर्ट
- IP48 रेटिंग
यह भी पढ़ें: iQOO 16T: आ रहा है गेमिंग का असली बॉस... 2K डिस्प्ले, एक्टिव कूलिंग फैन और फ्लैगशिप चिपसेट से होगा लैस
विज्ञापन
2. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra
Samsung इस बार Ultra मॉडल भी पेश कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy Z Fold 8 Ultra कंपनी का अब तक का सबसे प्रीमियम फोल्डेबल फोन हो सकता है।संभावित फीचर्स:
- 8 इंच से बड़ा Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले
- Snapdragon 8 Elite 2 for Galaxy चिपसेट
- 16GB तक RAM
- 200MP फ्लैगशिप कैमरा
- बेहतर पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस
- एडवांस AI इमेज प्रोसेसिंग
3. Samsung Galaxy Z Flip 8
Samsung का नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भी कई अपग्रेड्स के साथ आ सकता है।संभावित फीचर्स:
- 6.9 इंच फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले
- 4.1 इंच कवर स्क्रीन
- Snapdragon 8 Elite 2 for Galaxy प्रोसेसर
- 12GB RAM
- 256GB और 512GB स्टोरेज
- 4,300mAh बैटरी
- 50MP मुख्य कैमरा
- 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- बेहतर हिंज डिजाइन
- Galaxy AI फीचर्स
- IP48 रेटिंग
यह भी पढ़ें: Google Pixel 11a: लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स, Tensor G6 चिप, 120Hz डिस्प्ले और दमदार कैमरा मिलने के संकेत
4. नई स्मार्टवॉच: Galaxy Watch 9 और Watch Ultra 2
- Galaxy Watch 9: इस वॉच में ज्यादा ब्राइट Super AMOLED स्क्रीन और मजबूत सेफायर क्रिस्टल ग्लास (Sapphire Crystal Glass) प्रोटेक्शन मिलेगा, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी। इसमें बेहतर हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स होंगे।
- Galaxy Watch Ultra 2: एडवेंचर के शौकीनों और प्रोफेशनल्स के लिए डिज़ाइन की गई इस वॉच में रगेड टाइटेनियम बॉडी, बड़ी बैटरी और एडवांस GPS दिया जाएगा। यह मल्टी-स्पोर्ट मोड, रनिंग/साइक्लिंग एनालिटिक्स, ECG, SpO2, स्लीप ट्रैकिंग और हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगी।