{"_id":"6a577bfb1d124bff2503c273","slug":"leak-reveals-first-oled-display-upgrade-ahead-launch-here-new-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Apple: नए डिस्प्ले व A18 चिप के साथ आ सकता है iPad Mini, लॉन्च से पहले सामने आई लीक्स, जानें क्या होंगे बदलाव","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Apple: नए डिस्प्ले व A18 चिप के साथ आ सकता है iPad Mini, लॉन्च से पहले सामने आई लीक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
Wed, 15 Jul 2026 06:22 PM IST
जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:22 PM IST
सार
New iPad Mini: एपल अपने कॉम्पैक्ट टैबलेट आईपैड मिनी को नए अवतार में पेश करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इसमें पहली बार OLED स्क्रीन और A18 चिप देगी, लेकिन क्या 120Hz ProMotion की कमी यूजर्स को निराश करेगी? आइए जानते हैं कि लॉन्च से पहले इसे लेकर बाजार में क्या अफवाहें फैली हैं...
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Apple iPad Mini OLED: एपल इस साल के अंत में आईपैड मिनी लाने की तैयारी में ह। इस बार कंपनी पहली बार OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह बदलाव न सिर्फ स्क्रीन क्वालिटी को बेहतर बनाएगा, बल्कि कलर, कंट्रास्ट और बैटरी एफिशिएंसी में भी सुधार लाएगा। हालांकि, एक ऐसा फीचर है जिसकी कमी कुछ यूजर्स को जरूर महसूस हो सकती है।
पहली बार मिलेगा OLED डिस्प्ले
लीक्स के अनुसार, नए iPad Mini में 8.4 इंच का हाइब्रिड OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो मौजूदा 8.3 इंच लिक्विड रेटिना एलसीडी से थोड़ा बड़ा हो सकता है। चर्चा हो रही है कि इस ओलेड पैनल की सप्लाई सैमसंग करेगा। वहीं, टिप्स्टर Lanzuk के मुताबिक, सैमसंग ने अपनी A2 G5.5 प्रोडक्शन लाइन पर इन OLED पैनल्स का निर्माण शुरू भी कर दिया है।
OLED से क्या फायदा होगा ?
प्रो मोशन क्यों नहीं दे रहा एपल?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रो मोशन के लिए LTPO OLED तकनीक की जरूरत होती है, जिसकी लागत ज्यादा होती है। इसी वजह से एपल इस मॉडल में LTPS OLED पैनल का इस्तेमाल कर सकता है। इससे कंपनी कीमत को संतुलित रखते हुए बेहतर डिस्प्ले क्वालिटी और बैटरी परफॉर्मेंस देने की कोशिश करेगी।
A18 चिप से मिलेगी ज्यादा ताकत
डिस्प्ले के अलावा नए आईपैड मिनी में A18 चिप मिलने की भी उम्मीद है, जो आईफोन 16 सीरीज में इस्तेमाल की जा रही है। इस चिप की मदद से टैबलेट में बेहतर प्रोसेसिंग स्पीड, ग्राफिक्स परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ मिलने की संभावना है।
एपल इंटेलीजेंस का भी मिलेगा साथ
नई A18 चिप के साथ iPad Mini में एपल इंटेलीजेंस फीचर्स का भी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके जरिए यूजर्स को AI आधारित इमेज एडिटिंग टूल्स, ज्यादा स्मार्ट Siri और अन्य AI सुविधाओं का लाभ मिल सकता है।
कब होगा तक लॉन्च?
लीक्स के अनुसार, एपल नए iPad Mini को 2026 की तीसरी तिमाही (Q3) में लॉन्च कर सकता है। फिलहाल कंपनी ने कीमत, स्टोरेज वेरिएंट्स और अन्य आधिकारिक स्पेसिफिकेशंस की जानकारी साझा नहीं की है।
क्या यह सबसे बड़ा iPad Mini अपग्रेड होगा?

- LCD की तुलना में OLED डिस्प्ले बेहतर कलर, गहरा ब्लैक लेवल, ज्यादा कंट्रास्ट और बेहतर बैटरी एफिशिएंसी प्रदान करता है। हाइब्रिड LTPS OLED तकनीक का इस्तेमाल करने से एपल बेहतर विजुअल अनुभव देने के साथ लागत को भी नियंत्रित रख सकेगा।
- हालांकि ग्राहकों को OLED डिस्प्ले बड़ा अपग्रेड होगा, लेकिन नए iPad Mini में 60Hz रिफ्रेश रेट ही मिलने की संभावना है। यानी इसमें एपल का 120Hz प्रो मोशन डिस्प्ले नहीं दिया जाएगा, जो फिलहाल आईपैड प्रो जैसे प्रीमियम मॉडल्स में मिलता है। ऐसे में हाई रिफ्रेश रेट पसंद करने वाले यूजर्स को थोड़ी निराशा भी हो सकती है।
विज्ञापन
प्रो मोशन क्यों नहीं दे रहा एपल?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रो मोशन के लिए LTPO OLED तकनीक की जरूरत होती है, जिसकी लागत ज्यादा होती है। इसी वजह से एपल इस मॉडल में LTPS OLED पैनल का इस्तेमाल कर सकता है। इससे कंपनी कीमत को संतुलित रखते हुए बेहतर डिस्प्ले क्वालिटी और बैटरी परफॉर्मेंस देने की कोशिश करेगी।
A18 चिप से मिलेगी ज्यादा ताकत
डिस्प्ले के अलावा नए आईपैड मिनी में A18 चिप मिलने की भी उम्मीद है, जो आईफोन 16 सीरीज में इस्तेमाल की जा रही है। इस चिप की मदद से टैबलेट में बेहतर प्रोसेसिंग स्पीड, ग्राफिक्स परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ मिलने की संभावना है।
एपल इंटेलीजेंस का भी मिलेगा साथ
नई A18 चिप के साथ iPad Mini में एपल इंटेलीजेंस फीचर्स का भी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके जरिए यूजर्स को AI आधारित इमेज एडिटिंग टूल्स, ज्यादा स्मार्ट Siri और अन्य AI सुविधाओं का लाभ मिल सकता है।
कब होगा तक लॉन्च?
लीक्स के अनुसार, एपल नए iPad Mini को 2026 की तीसरी तिमाही (Q3) में लॉन्च कर सकता है। फिलहाल कंपनी ने कीमत, स्टोरेज वेरिएंट्स और अन्य आधिकारिक स्पेसिफिकेशंस की जानकारी साझा नहीं की है।
क्या यह सबसे बड़ा iPad Mini अपग्रेड होगा?
- अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो OLED डिस्प्ले, A18 चिप और एपल इंटेलीजेंस सपोर्ट के साथ यह iPad Mini अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड बन सकता है।
- हालांकि, 120Hz ProMotion की गैरमौजूदगी कुछ प्रोफेशनल और पावर यूजर्स के लिए कमी जरूर साबित हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है, इसलिए सभी की नजर अभी एपल की आधिकारिक घोषणा पर टिकी है।