फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Sony's New LinkBuds Clip TWS Launches in India With AI Calling and Open-Ear Fit

Sony LinkBuds Clip: सोनी के TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्च, Open-Ear डिजाइन और 360 रियल्टी ऑडियो का मिलेगा अनुभव!

Wed, 15 Jul 2026 01:54 PM IST
Suyash Pandey टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे Published by: Suyash Pandey Updated Wed, 15 Jul 2026 01:54 PM IST
सार

Sony LinkBuds Clip: सोनी ने भारत में अपने नए लिंकबड्स क्लिप ओपन-ईयर टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। ये ईयरबड्स ओपन-ईयर क्लिप डिजाइन, 10mm ड्राइवर, 360 रियल्टी ऑडियो, गूगल जेमिनी सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.3, IPX4 रेटिंग और चार्जिंग केस के साथ 37 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसी प्रीमियम खूबियों के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Sony's New LinkBuds Clip TWS Launches in India With AI Calling and Open-Ear Fit
सोनी लिंकबड्स क्लिप - फोटो : सोनी

विस्तार

टेक दिग्गज सोनी ने भारतीय बाजार में अपने नए ट्रू वायरलेस इयरबड्स सोनी LinkBuds Clip को लॉन्च कर दिया है। अगर आप ऐसे इयरबड्स की तलाश में हैं जिन्हें पहनकर आप गाने भी सुन सकें और आपको आस-पास की आवाजें भी साफ सुनाई दें, तो ये आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन नए इयरबड्स की कीमत, डिजाइन और सभी स्मार्ट फीचर्स के बारे में।

विज्ञापन


कितनी है कीमत और कहां से खरीदें?

सोनी ने इन प्रीमियम इयरबड्स की कीमत 18,990 रुपये रखी है।

  • कहां मिलेंगे: आप इन्हें अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, चुनिंदा क्रोम और रिलायंस डिजिटल स्टोर्स, और सोनी सेंटर से खरीद सकते हैं।
  • विज्ञापन
  • कलर विकल्प: ये चार स्टाइलिश रंगों में आते हैं- ब्लैक, ग्रेज, ग्रीन और लैवेंडर।


कानों को पूरी तरह बंद नहीं करेंगे ये बड्स

इन इयरबड्स की सबसे बड़ी खासियत इनका ओपन-ईयर क्लिप डिजाइन है। आमतौर पर इयरबड्स कान के छेद को पूरी तरह बंद कर देते हैं, लेकिन इन्हें इस तरह बनाया गया है कि आपके कान खुले रहें। इसका फायदा यह है कि आप अपनी फेवरेट प्लेलिस्ट एन्जॉय करते हुए भी बाहर की आवाजों से अलर्ट रह सकते हैं। बॉक्स में अलग-अलग साइज के कुशन मिलते हैं ताकि ये हर कान में आराम से फिट हो सकें। इन्हें IPX4 रेटिंग मिली है, यानी जिम का पसीना हो या हल्की बारिश की छींटें, ये खराब नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


वो फीचर्स जो इसे बनाते हैं खास

सोनी ने इसमें कई स्मार्ट और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है:

  • दमदार साउंड: बेहतरीन ऑडियो के लिए इसमें 10mm के बड़े ड्राइवर्स दिए गए हैं। साथ ही DSEE तकनीक है, जो लो-क्वालिटी गानों की साउंड को भी निखार देती है।
  • स्मार्ट लिसनिंग मोड्स: इसमें 3 अलग-अलग मोड मिलते हैं। रोज गाने सुनने के लिए स्डैंडर्ड, पॉडकास्ट या कॉल पर आवाज साफ सुनने के लिए वॉइस बूस्ट, और आपकी आवाज बाहर के लोगों को न सुनाई दे इसके लिए साउंड लिकेज रिडक्शन मोड दिया गया है।
  • खुद एडजस्ट होने वाली आवाज: इसका स्मार्ट सेंसर यह पहचान लेता है कि आप पैदल चल रहे हैं, दौड़ रहे हैं या जिम कर रहे हैं, और उसी हिसाब से साउंड को अपने आप सेट कर देता है।
  • साफ कॉलिंग: डुअल माइक, एआई तकनीक और बोन कंडक्शन सेंसर की मदद से भीड़भाड़ में भी आपकी आवाज कॉलिंग पर सामने वाले को एकदम साफ जाती है।
  • गूगल जेमिनी का सपोर्ट: अगर आपके फोन में गूगल जेमिनी एआई है, तो आप बिना फोन को छुए, सिर्फ अपनी आवाज से इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आसान कनेक्टिविटी: ब्लूटूथ 5.3 के सपोर्ट के साथ आप इन्हें एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।


एक बार चार्ज करें और भूल जाएं

अगर आप बार-बार चार्ज करने के झंझट से बचना चाहते हैं, तो इसकी बैटरी आपको निराश नहीं करेगी:

  • सिंगल चार्ज में: इयरबड्स एक बार फुल चार्ज होने पर 9 घंटे तक लगातार चलते हैं।
  • केस के साथ: चार्जिंग केस को मिला लें तो आपको कुल 37 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल जाती है।
  • क्विक चार्ज: अगर जल्दी में हैं, तो सिर्फ 3 मिनट चार्ज करके आप 1 घंटे तक गाने सुन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed