फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   openai ai speaker chatgpt smart home device launch report

AI Device: OpenAI ला सकती है अपना पहला एआई डिवाइस, बिना स्क्रीन वाला स्पीकर बनेगा आपका स्मार्ट एआई साथी

Wed, 15 Jul 2026 04:48 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 15 Jul 2026 04:48 PM IST
सार

OpenAI जल्द ही अमेजन एलेक्सा और गूगल नेस्ट जैसे स्मार्ट डिवाइसेज को टक्कर देने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी एक ऐसा पोर्टेबल स्मार्ट स्पीकर पेश कर सकती है जो ChatGPT से लैस होगा और यूजर के लिए पर्सनल AI असिस्टेंट की तरह काम करेगा।

विज्ञापन
openai ai speaker chatgpt smart home device launch report
एआई स्पीकर (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)

विस्तार

चैटजीपीटी (ChatGPT) बनाने वाली कंपनी ओपनएआई (OpenAI) अब सिर्फ सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं रहना चाहती। कंपनी जल्द ही कंज्यूमर हार्डवेयर बाजार में कदम रख सकती है। ओपनएआई अपने पहले इन-हाउस एआई डिवाइस पर काम कर रही है, जो एक पोर्टेबल एआई स्पीकर (Portable AI Speaker) होगा। खास बात यह है कि इसमें डिस्प्ले नहीं होगा, लेकिन यह चैटजीपीटी की ताकत से लैस होगा और इसका एक्सपीरियंस बाजार में मौजूद अन्य स्मार्ट स्पीकर्स से बिल्कुल अलग होगा।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रोजेक्ट पर ओपनएआई एपल के पूर्व डिजाइनर जॉनी आइव (Jony Ive) के साथ मिलकर काम कर रही है। पिछले महीने कंपनी ने Work Louder के साथ साझेदारी में Codex Micro नाम का एक इनपुट डिवाइस दिखाया था, लेकिन यह ओपनएआई का पहला खुद का हार्डवेयर नहीं था।
विज्ञापन


ओपनएआई का एआई स्पीकर कैसा होगा?
  • रिपोर्ट के मुताबिक यह डिवाइस आकार में छोटा और पोर्टेबल होगा, ताकि इसे घर में आसानी से कहीं भी ले जाया जा सके। इसमें रिचार्जेबल बैटरी मिलने की उम्मीद है, जिससे इसे हर समय पॉवर से जोड़कर रखने की जरूरत नहीं होगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हालांकि इसमें डिस्प्ले नहीं होगा, लेकिन इसमें कैमरा और कई सेंसर दिए जा सकते हैं। इतना ही नहीं, इसमें कुछ ऐसे मैकेनिकल मूविंग पार्ट्स भी हो सकते हैं, जिससे यह ज्यादा जीवंत महसूस होगा।

यह भी पढ़ें: एआई ट्रेनिंग के लिए आपकी सोच से ज्यादा डेटा जुटाता है गूगल! तुरंत बदलें ये 7 प्राइवेसी सेटिंग्स

openai ai speaker chatgpt smart home device launch report
गूगल और अमेजन के स्मार्ट स्पीकर्स को देगा टक्कर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)

इंसानों की तरह करेगा बातचीत

  • रिपोर्ट के मुताबिक ओपनएआई इस उपकरण को घर के लिए इंसानों जैसा एआई साथी मानकर विकसित कर रही है। इसमें चैटजीपीटी का गहरा उपयोग होगा। यह हाल ही में पेश किए गए चैटजीपीटी लाइव के एडवांस वर्जन पर काम कर सकता है।

  • यह स्पीकर घर के स्मार्ट उपकरणों को नियंत्रित करने, संगीत चलाने और अन्य कई काम करने में सक्षम होगा। कैमरे और सेंसर की मदद से यह अपने आसपास के माहौल को समझ सकेगा और उसी के अनुसार अधिक सटीक जवाब देगा।

  • इतना ही नहीं, इसे यूजर के चैटजीपीटी अकाउंट से भी जोड़ा जा सकेगा। इससे यह ईमेल जैसी निजी जानकारी की मदद से समय के साथ यूजर की पसंद और जरूरतों को समझकर पहले से बेहतर सहायता कर सकेगा।

यह भी पढ़ें: New Aadhaar App: अब घर बैठे होंगे कई जरूरी काम, जानिए नए आधार एप के 10 जबरदस्त फायदे

एपल, गूगल और अमेजन को मिलेगी चुनौती

  • ओपनएआई इस डिवाइस के जरिए एपल, गूगल और अमेजन के स्मार्ट स्पीकर्स को चुनौती देना चाहती है। हालांकि, लॉन्च से पहले कंपनी कानूनी विवाद में भी फंस गई है।
  • हाल ही में एपल ने ओपनएआई पर मुकदमा दायर करते हुए आरोप लगाया कि कंपनी ने उसके पूर्व कर्मचारियों और सप्लायर नेटवर्क की मदद से व्यापारिक गोपनीय जानकारी हासिल की। ओपनएआई ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उसे किसी दूसरी कंपनी के ट्रेड सीक्रेट में कोई दिलचस्पी नहीं है।
  • गौरतलब है कि ओपनएआई ने पिछले साल जॉनी आइव की स्टार्टअप आईओ प्रोडक्ट्स (io Products) का करीब 6.5 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया था। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी फिलहाल करीब पांच हार्डवेयर डिवाइस पर काम कर रही है, लेकिन सबसे पहले AI स्पीकर को इस साल पेश करने और 2027 में बाजार में उतारने की योजना है। हालांकि, कानूनी प्रक्रिया के चलते लॉन्च टाइमलाइन में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed