Galaxy S26 Ultra यूजर्स परेशान: सैमसंग के AMOLED स्क्रीन में आई नई दिक्कत? कंपनी ने दिया जवाब!
Samsung Galaxy S26 Ultra Display Issue: सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को लेकर एक नई समस्या सामने आई है। रेडिट और दक्षिण कोरियाई प्लेटफॉर्म नावेर पर कई यूजर्स ने दावा किया है कि कुछ महीनों के इस्तेमाल के बाद फोन की स्क्रीन पर हल्का लाल या गुलाबी टिंट दिखाई देने लगा है। सैमसंग ने इस समस्या की पुष्टि करते हुए कहा है कि वह इसकी वजह की आंतरिक जांच कर रही है, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि समस्या हार्डवेयर से जुड़ी है या किसी सॉफ्टवेयर अपडेट से।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैमसंग ने इस साल फरवरी में अपना सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra लॉन्च किया था। लेकिन लॉन्च के कई महीने बीत जाने के बाद भी इस फोन से जुड़ी परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक नई समस्या सामने आई है, जहां यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि उनके फोन की स्क्रीन धीरे-धीरे लाल हो रही है। आइए समझते हैं कि पूरा मामला क्या है और सैमसंग का इस पर क्या कहना है।
क्या है लाल स्क्रीन की समस्या?
रेडिट और कोरियाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नावेर पर कई यूजर्स ने बताया है कि उनके S26 अल्ट्रा की स्क्रीन के रंग अब वैसे नहीं रहे, जैसे फोन खरीदते वक्त थे।
- कुछ महीने बाद दिखी दिक्कत: एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह समस्या फोन खरीदने के तुरंत बाद नहीं आई है। बल्कि कुछ महीने इस्तेमाल करने के बाद स्क्रीन का रंग बदल रहा है।
- लाल या गुलाबी?: असल में यह भड़कीला लाल रंग नहीं है, बल्कि स्क्रीन पर हल्का गुलाबी रंग दिखाई देता है। इसलिए कई यूजर्स इसे शुरुआत में पहचान नहीं पा रहे हैं।
- बर्न-इन का शक: टेक एक्सपर्ट्स और यूजर्स का मानना है कि यह स्क्रीन बर्न-इन की समस्या हो सकती है। मोबाइल दुकानों में रखे डेमो फोन्स में यह दिक्कत बहुत साफ तौर पर देखी जा सकती है।
सैमसंग ने क्या कहा?
सैमसंग ने इस बात को मान लिया है कि फोन में यह समस्या मौजूद है। कोरियाई न्यूज पब्लिकेशन न्यूजवे को कंपनी ने बताया है कि वे इस मामले की अंदरूनी जांच कर रहे हैं ताकि इसका असली कारण पता लगाया जा सके। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि यह किसी हार्डवेयर की खराबी है या किसी सॉफ्टवेयर अपडेट का नतीजा।
डिस्प्ले को लेकर पहले भी हो चुका है विवाद
Galaxy S26 Ultra के डिस्प्ले को लेकर यह पहला विवाद नहीं है:
- 10-bit का झूठा दावा: शुरुआत में कहा गया था कि इसमें 10-bit डिस्प्ले है, लेकिन बाद में यह सिर्फ 8-bit + FRC निकला। इस बात से नाराज होकर कई यूजर्स ने अपने प्री-ऑर्डर तक कैंसिल कर दिए थे।
- ग्रीन लाइन का इतिहास: AMOLED डिस्प्ले वाले फोन्स में सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद स्क्रीन पर हरी लाइन आने का पुराना इतिहास रहा है। वनप्लस तो आज भी इस समस्या के झटके से पूरी तरह उबर नहीं पाया है। अब सैमसंग इस लाल स्क्रीन वाली नई दिक्कत से कैसे निपटता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
एक नजर Galaxy S26 Ultra के खास फीचर्स पर:
अगर आप इस फोन को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इसके मुख्य फीचर्स इस प्रकार हैं:
- कीमत: भारत में इसके बेस मॉडल (12GB रैम + 256GB स्टोरेज) की कीमत 1,39,999 रुपये है।
- प्रोसेसर: इसमें क्वालकॉम का सबसे लेटेस्ट 3nm बेस्ड स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट मिलता है।
- खास फीचर: इस फोन में कंपनी ने नया प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर भी दिया है, जो आपकी स्क्रीन को दूसरों की नजरों से बचाता है।