{"_id":"6a5868b5ac2580d72801c63d","slug":"oneplus-to-exit-us-europe-india-by-2027-oppo-restructuring-report-2026-07-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Report: OnePlus अमेरिका और यूरोप से समेटेगा कारोबार, 2027 तक भारत में भी बंद हो सकता है ब्रांड","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Report: OnePlus अमेरिका और यूरोप से समेटेगा कारोबार, 2027 तक भारत में भी बंद हो सकता है ब्रांड
Thu, 16 Jul 2026 10:47 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:47 AM IST
सार
कभी कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन के लिए मशहूर रहा OnePlus अब बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अमेरिका और यूरोप से अपना कारोबार समेटने जा रही है। इसके बाद 2027 तक भारत समेत अन्य वैश्विक बाजारों से भी ब्रांड को हटाने की योजना है।
विज्ञापन
OnePlus दुनियाभर में कारोबार बंद करने की तैयारी कर रही है।
- फोटो : OnePlus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी प्रीमियम फीचर्स वाले किफायती स्मार्टफोन के दम पर तकनीक प्रेमियों का पसंदीदा ब्रांड बना OnePlus अब अपने कारोबार में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। ब्लूमबर्ग की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी जल्द ही अमेरिका और यूरोप के बाजारों से अपना कारोबार बंद करने की तैयारी में है। कंपनी के इस कदम उसकी मूल कंपनी ओप्पो (Oppo) के रिस्ट्रक्चरिंग का हिस्सा बताया जा रहा है।
भारत में भी बंद हो सकता है OnePlus
- फोटो : OnePlus
भारत में भी बंद हो सकता है OnePlus
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिलहाल OnePlus चीन में अपना कारोबार जारी रखेगा, लेकिन 2027 तक भारत समेत अन्य वैश्विक बाजारों में भी ब्रांड को बंद करने की योजना बनाई गई है। वहीं, ओप्पो के दूसरे स्मार्टफोन ब्रांड Realme के बारे में भी कहा गया है कि वह चीन के बाजार से बाहर निकल सकता है।
क्यों लिया जा रहा है यह फैसला?
बताया जा रहा है कि OnePlus और ओप्पो के इस फैसले के पीछे कई वजहें हैं। इनमें स्मार्टफोन कारोबार में वित्तीय चुनौतियां, अमेरिका, यूरोप और भारत में बिक्री की रफ्तार कम होना, चीन की कंपनियों को लेकर बढ़ती भू-राजनीतिक चुनौतियां और अमेरिका में एपल की ओर से दायर ट्रेड सीक्रेट्स से जुड़ा मुकदमा शामिल हैं।

अब कहां फोकस करेगी कंपनी?
- फोटो : OnePlus
अब कहां फोकस करेगी कंपनी?
रिस्ट्रक्चरिंग के बाद ओप्पो अपना ध्यान मध्य यूरोप के बाजारों पर बढ़ाएगा। वहीं फिनलैंड, डेनमार्क, स्वीडन और आइसलैंड जैसे नॉर्डिक देशों में Realme स्मार्टफोन की बिक्री पर अधिक जोर दिया जाएगा, जहां कंपनी को तुलनात्मक रूप से बेहतर सफलता मिली है।

OnePlus Nord है मिड-रेंज फोन
- फोटो : OnePlus
कभी टेक प्रेमियों का पसंदीदा था OnePlus
OnePlus ने शुरुआत में कम कीमत में बेहतरीन प्रदर्शन, साफ-सुथरे सॉफ्टवेयर अनुभव और दमदार हार्डवेयर के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई थी। खासकर इसकी Nord सीरीज को बजट श्रेणी में काफी पसंद किया गया।
हालांकि, हाल के वर्षों में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी लगातार घटी है। अमेरिका में Apple और Samsung का दबदबा कायम है, जबकि OnePlus अब Motorola और Google जैसे ब्रांडों से भी पीछे माना जा रहा है।

महंगे पुर्जों और घटती मांग का असर
- फोटो : OnePlus