फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Report: OnePlus अमेरिका और यूरोप से समेटेगा कारोबार, 2027 तक भारत में भी बंद हो सकता है ब्रांड

Thu, 16 Jul 2026 10:47 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 16 Jul 2026 10:47 AM IST
सार

कभी कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन के लिए मशहूर रहा OnePlus अब बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अमेरिका और यूरोप से अपना कारोबार समेटने जा रही है। इसके बाद 2027 तक भारत समेत अन्य वैश्विक बाजारों से भी ब्रांड को हटाने की योजना है।

विज्ञापन
oneplus to exit us europe india by 2027 oppo restructuring report
OnePlus दुनियाभर में कारोबार बंद करने की तैयारी कर रही है। - फोटो : OnePlus
कभी प्रीमियम फीचर्स वाले किफायती स्मार्टफोन के दम पर तकनीक प्रेमियों का पसंदीदा ब्रांड बना OnePlus अब अपने कारोबार में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। ब्लूमबर्ग की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी जल्द ही अमेरिका और यूरोप के बाजारों से अपना कारोबार बंद करने की तैयारी में है। कंपनी के इस कदम उसकी मूल कंपनी ओप्पो (Oppo) के रिस्ट्रक्चरिंग का हिस्सा बताया जा रहा है।


इस हफ्ते से शुरू हो सकता है बदलाव
रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus का अमेरिका और यूरोप से बाहर निकलने की प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि यह फैसला ओप्पो के वैश्विक कारोबार को नए सिरे से व्यवस्थित करने की रणनीति के तहत लिया गया है। हालांकि, ओप्पो और OnePlus की ओर से इस मामले पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
oneplus to exit us europe india by 2027 oppo restructuring report
भारत में भी बंद हो सकता है OnePlus - फोटो : OnePlus
भारत में भी बंद हो सकता है OnePlus
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिलहाल OnePlus चीन में अपना कारोबार जारी रखेगा, लेकिन 2027 तक भारत समेत अन्य वैश्विक बाजारों में भी ब्रांड को बंद करने की योजना बनाई गई है। वहीं, ओप्पो के दूसरे स्मार्टफोन ब्रांड Realme के बारे में भी कहा गया है कि वह चीन के बाजार से बाहर निकल सकता है।

क्यों लिया जा रहा है यह फैसला?
बताया जा रहा है कि OnePlus और ओप्पो के इस फैसले के पीछे कई वजहें हैं। इनमें स्मार्टफोन कारोबार में वित्तीय चुनौतियां, अमेरिका, यूरोप और भारत में बिक्री की रफ्तार कम होना, चीन की कंपनियों को लेकर बढ़ती भू-राजनीतिक चुनौतियां और अमेरिका में एपल की ओर से दायर ट्रेड सीक्रेट्स से जुड़ा मुकदमा शामिल हैं।
oneplus to exit us europe india by 2027 oppo restructuring report
अब कहां फोकस करेगी कंपनी? - फोटो : OnePlus
अब कहां फोकस करेगी कंपनी?
रिस्ट्रक्चरिंग के बाद ओप्पो अपना ध्यान मध्य यूरोप के बाजारों पर बढ़ाएगा। वहीं फिनलैंड, डेनमार्क, स्वीडन और आइसलैंड जैसे नॉर्डिक देशों में Realme स्मार्टफोन की बिक्री पर अधिक जोर दिया जाएगा, जहां कंपनी को तुलनात्मक रूप से बेहतर सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
oneplus to exit us europe india by 2027 oppo restructuring report
OnePlus Nord है मिड-रेंज फोन - फोटो : OnePlus
कभी टेक प्रेमियों का पसंदीदा था OnePlus
OnePlus ने शुरुआत में कम कीमत में बेहतरीन प्रदर्शन, साफ-सुथरे सॉफ्टवेयर अनुभव और दमदार हार्डवेयर के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई थी। खासकर इसकी Nord सीरीज को बजट श्रेणी में काफी पसंद किया गया।

हालांकि, हाल के वर्षों में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी लगातार घटी है। अमेरिका में Apple और Samsung का दबदबा कायम है, जबकि OnePlus अब Motorola और Google जैसे ब्रांडों से भी पीछे माना जा रहा है।
विज्ञापन
oneplus to exit us europe india by 2027 oppo restructuring report
महंगे पुर्जों और घटती मांग का असर - फोटो : OnePlus

महंगे पुर्जों और घटती मांग का असर

रिपोर्ट के अनुसार, मेमोरी चिप्स और अन्य पुर्जों की बढ़ती कीमतों ने कम लागत वाले स्मार्टफोन बनाना मुश्किल कर दिया है। इसका असर खासतौर पर OnePlus की बजट स्मार्टफोन रणनीति पर पड़ा। वहीं चीन में भी स्मार्टफोन की मांग कमजोर हुई है। बाजार अनुसंधान संस्था IDC के मुताबिक, दूसरी तिमाही में चीन में स्मार्टफोन शिपमेंट सालाना आधार पर 4.3 प्रतिशत घट गई। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि OnePlus 15 की अमेरिका में लॉन्चिंग भी पिछले साल सरकारी कामकाज ठप होने के कारण प्रभावित हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed