{"_id":"6a97dd9ec97776bafc0e91de","slug":"google-pics-ai-tool-launch-canva-adobe-alternative-workspace-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल पिक्स: कैनवा को टक्कर देगा गूगल का नया एआई डिजाइनिंग टूल, चुटकियों में बनेंगे पोस्टर और शानदार ग्राफिक्स","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
गूगल पिक्स: कैनवा को टक्कर देगा गूगल का नया एआई डिजाइनिंग टूल, चुटकियों में बनेंगे पोस्टर और शानदार ग्राफिक्स
Wed, 02 Sep 2026 01:56 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:56 PM IST
सार
गूगल ने डिजाइनिंग को आसान बनाने के लिए नया एआई टूल गूगल पिक्स पेश किया है। इसमें यूजर्स को हर चीज खुद डिजाइन करने के बजाय सिर्फ प्रॉम्प्ट देना होगा। पोस्टर, सोशल मीडिया ग्राफिक्स और इमेज एडिटिंग जैसे काम अब एआई की मदद से किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
गूगल पिक्स में प्रॉम्प्ट लिखकर तैयार होंगे डिजाइन
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्राफिक्स और सोशल मीडिया पोस्ट बनाने के लिए अब आपको किसी प्रोफेशनल डिजाइनर पर निर्भर रहने या भारी-भरकम सॉफ्टवेयर सीखने की कोई जरूरत नहीं है। टेक दिग्गज गूगल ने डिजाइनिंग की दुनिया में तहलका मचाते हुए अपना नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल गूगल पिक्स (Google Pics) पेश कर दिया है। यह टूल खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो बिना किसी तकनीकी जानकारी के चुटकियों में आकर्षक विजुअल्स तैयार करना चाहते हैं। यह मार्केट में पहले से मौजूद Canva और Adobe Express जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।
टाइप करें प्रॉम्प्ट और डिजाइन हाजिर
इस नए टूल की सबसे बड़ी खासियत इसके काम करने का बिल्कुल नया तरीका है। Canva या Adobe Express में जहां आपको शुरुआत से डिजाइन तैयार करना पड़ता है या बने हुए टेम्पलेट्स का सहारा लेना होता है, वहीं Google Pics पूरी तरह से एआई प्रॉम्प्ट पर काम करता है।
आपको बस अपनी कल्पना को शब्दों में टाइप करके कमांड देना है और यह टूल उसे एक शानदार तस्वीर, पोस्टर या इलस्ट्रेशन में बदल देगा। गूगल का यह टूल उनके लेटेस्ट Nano Banana इमेज-जेनरेशन एआई मॉडल पर आधारित है, जो इसके आउटपुट को बेहद सटीक और तेज बनाता है।
विज्ञापन
किन यूजर्स को मिलेगा इसका फायदा
कंपनी के अनुसार, यह दमदार एआई टूल आने वाले कुछ ही हफ्तों में रोलआउट कर दिया जाएगा। इसका सीधा फायदा Google Workspace का इस्तेमाल करने वाले बिजनेस ग्राहकों और प्रीमियम Google AI Pro या Ultra का सब्सक्रिप्शन रखने वाले यूजर्स को मिलेगा। फिलहाल इस सॉफ्टवेयर को Google Docs और Google Slides के साथ इंटिग्रेट कर दिया गया है, जिस पर आज से ही काम शुरू हो जाएगा। कंपनी का कहना है कि बहुत जल्द इसे Google Drive पर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।
एडवांस एडिटिंग और टीम कोलैबोरेशन
यह टूल सिर्फ नई तस्वीरें बनाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई जबरदस्त एडिटिंग फीचर्स भी दिए गए हैं। यूजर्स किसी भी इमेज के अंदर मौजूद टेक्स्ट को आसानी से बदल या ट्रांसलेट कर सकते हैं। इसके अलावा किसी ऑब्जेक्ट को तस्वीर से हटाना या उसमें बदलाव करना भी अब बेहद आसान हो गया है।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि आपके एक कमांड पर यह टूल कई अलग-अलग विकल्प जनरेट करता है ताकि आप अपनी पसंद का सबसे बेहतरीन ग्राफिक चुन सकें। साथ ही, इसके कोलैबोरेटिव एडिटिंग फीचर के जरिए पूरी टीम एक साथ मिलकर किसी भी विजुअल प्रोजेक्ट पर लाइव काम कर सकती है।