कुत्ता घुमाने से कपड़े फोल्ड करने तक: सारे काम निपटाएगा टेस्ला का ऑप्टिमस, मस्क ने बताया कैसे होगा मुमकिन?
एलन मस्क की कंपनी टेस्ला का ह्यूमनॉइड रोबोट ऑप्टिमस अब केवल लैब और फैक्ट्रियों की टेस्टिंग तक ही सीमित नहीं है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह घर के कामों समेत कई गतिविधियों में व्यस्त देखा गया है। साथ ही एलन मस्क ने दावा किया है कि नेटवर्क लर्निंग के दम पर भविष्य में यह इंसानी डॉक्टर्स से भी बेहतर सर्जरी कर सकेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हालांकि, इनमें से कई वीडियो भविष्य की क्षमताओं या प्रदर्शन को भी दिखाते हैं। इसलिए इन्हें यह प्रमाण नहीं माना जा सकता कि ऑप्टिमस अभी ये सभी काम स्वतंत्र रूप से और बड़े पैमाने पर कर सकता है।
- सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में ऑप्टिमस को घरेलू माहौल में कई तरह के काम करते दिखाया गया है। वीडियो में रोबोट एक सुनहरे कुत्ते को लीश के साथ घुमाता नजर आता है। इसके बाद वह घर के अंदर दिखाई देता है। एक अन्य सीन में ऑप्टिमस बच्चे के कमरे में उसके साथ टॉय ट्रेन सेटअप करने में मदद करता है।
- रोबोट बच्चे के साथ फर्श पर बैठकर खिलौनों से खेलता भी दिखाई देता है। एक दूसरे सीन में वह छोटी लड़की के साथ कपड़े फोल्ड करता नजर आता है।
Tesla Optimus will soon be able to perform all of these tasks and much more.
— Humanoid Intelligence (@HumanoidsHQ) August 29, 2026
As @elonmusk said:
“Optimus will be the biggest product ever.” pic.twitter.com/nQUMzWtLkw
- इतना ही नहीं वीडियो में ऑप्टिमस को किचन में भी काम करते दिखाया गया है। एक सीन में वह फ्रिज खोलकर सामान निकालने में मदद करता है।
- इसके बाद रोबोट किचन में खड़ा दिखाई देता है, जबकि टेबल पर खाना रखा हुआ है। इन दृश्यों के आधार पर सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि भविष्य में ऑप्टिमस सफाई, सामान व्यवस्थित करने, खाना बनाने और दूसरे घरेलू कामों में मदद कर सकता है।
- वीडियो के आखिरी हिस्से में ऑप्टिमस एक पहाड़ी जगह पर परिवार की फोटो क्लिक करता दिखाई देता है। परिवार के साथ उनका कुत्ता भी कैमरे के सामने पोज देता है।
- इसके अलावा एक वीडियो में ऑप्टिमस को फैक्ट्री और टेस्टिंग एनवायरनमेंट में अलग-अलग काम करते देखा गया है।
- रोबोट छोटे-छोटे पार्ट्स को संभालता है और टेबल पर बैटरी सेल्स जैसे ऑब्जेक्ट्स को व्यवस्थित करता नजर आता है। एक सीन में वह हाथ हिलाकर अभिवादन करता है, जबकि दूसरे में टेनिस बॉल को कैच करता दिखाई देता है।
- इसके अलावा को चलते हुए बैलेंस बनाए रखते और सपोर्ट सिस्टम के साथ मूवमेंट करते भी दिखाया गया है।
- इसी वजह से सोशल मीडिया पर इसे एवरीथिंग रोबोट कहा जा रहा है, यानी ऐसा ह्यूमनॉइड रोबोट जो एक ही तरह के काम तक सीमित न रहकर अलग-अलग परिस्थितियों में कई तरह के टास्क कर सके।
- इसी दौरान एवरीथिंग रोबोट के घरेलू कामों वाला वीडियो करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है। इसे शेयर करने वाले लोगों का तर्क है कि अगर उस समय ऑप्टिमस रोजमर्रा के टास्क सीख रहा था, तो इतने समय में इसकी क्षमताओं में कितना सुधार हुआ होगा।
- हालांकि, केवल पुराने वीडियो के आधार पर वर्तमान क्षमता का सटीक अनुमान लगाना संभव नहीं है। टेस्ला की रोबोटिक्स तकनीक लगातार विकसित हो रही है और कंपनी अलग-अलग तरह के टास्क पर काम कर रही है।
- वायरल होते ऑप्टिमस के वीडियो के बीच टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ऑप्टिमस को बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि यह सिर्फ घरेलू या औद्योगिक कामों तक सीमित विजन नहीं रखते।
- एक पॉडकास्ट चर्चा में जब मस्क से पूछा गया कि ऑप्टिमस कब दुनिया के सबसे अच्छे सर्जनों से बेहतर प्रदर्शन कर सकेगा। इसके जवाब में उन्होंने ऑप्टिमस की कलेक्टिव लर्निंग क्षमता पर जोर दिया।
- मस्क के अनुसार, अगर हजारों ऑप्टिमस यूनिट्स अलग-अलग परिस्थितियों में काम करें, तो एक रोबोट से मिली सीख पूरी फ्लीट तक पहुंचाई जा सकती है।
- मस्क के तर्क के मुताबिक, किसी मानव सर्जन को अपने पूरे करियर में कोई दुर्लभ मेडिकल जटिलता शायद एक ही बार देखने को मिले।
- लेकिन अगर हजारों रोबोट दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में काम कर रहे हों, तो ऐसी दुर्लभ परिस्थितियां पूरी फ्लीट के सामने कई बार आ सकती हैं। इससे मिली जानकारी को दूसरी यूनिट्स तक पहुंचाया जा सकता है।
- यानी एक ऑप्टिमस का अनुभव सिर्फ उसी रोबोट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी रोबोट फ्लीट उससे सीख सकेगी।
- हालांकि, सर्जरी जैसी संवेदनशील गतिविधियों में इस तरह की तकनीक को इस्तेमाल करने के लिए बेहद सख्त सुरक्षा, विश्वसनीयता और नियामकीय परीक्षण की जरूरत होगी। फिलहाल यह मस्क का भविष्य को लेकर विजन है।
Optimus is learning how to handle everyday tasks.
— Humanoid Intelligence (@HumanoidsHQ) August 29, 2026
This video is already 1 year old. Just imagine how much Optimus has improved since then.
Soon, it could be cleaning, organising, cooking and taking care of the chores you don’t want to do.
What would be the first task you’d… pic.twitter.com/Z3QeN2trxw
दूरदराज के इलाकों में मिल सकती है विशेषज्ञ सेवाएं
- इसके अलावा दावा किया जा रहा है कि अगर भविष्य में ह्यूमनॉइड रोबोट जटिल मेडिकल प्रक्रियाओं को सुरक्षित और विश्वसनीय तरीके से करने में सक्षम होते हैं, तो इसका सबसे बड़ा फायदा उन क्षेत्रों में हो सकता है जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है।
- मस्क के कलेक्टिव लर्निंग विजन के अनुसार, नेटवर्क से जुड़े रोबोट अलग-अलग जगहों पर काम करते हुए एक-दूसरे के अनुभव से सीख सकते हैं।
- यह मेडिकल टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव ला सकता है, लेकिन ऑप्टिमस की मौजूदा क्षमता को देखते हुए इसे अभी भविष्य की संभावना के तौर पर ही देखना सही होगा।
- ऑप्टिमस के भविष्य के डिजाइन को लेकर भी दिलचस्प चर्चा हुई है। एक पॉडकास्ट क्लिप में रोबोट के भविष्य के लुक और बड़े पैमाने पर उत्पादन की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इसमें संभावना जताई गई कि भविष्य में ऑप्टिमस इतना वास्तविक दिख सकता है कि पारंपरिक रोबोट की जगह टाइट सूट पहने इंसान जैसा नजर आए।
- चर्चा में टेस्ला के ह्यूमनॉइड रोबोट को बहुत बड़े पैमाने पर तैयार करने की संभावना की भी बात की गई है। यहां तक कि लंबी अवधि में अरबों यूनिट्स के उत्पादन की संभावना का विजन सामने रखा गया।
टेस्ला का बड़ा लक्ष्य क्या है?
- ऑप्टिमस को लेकर टेस्ला का लक्ष्य ऐसे ह्यूमनॉइड रोबोट विकसित करना है जो अलग-अलग वातावरण में काम कर सकें। जैसे फैक्ट्री में पार्ट्स संभालने से लेकर घर में सामान व्यवस्थित करने तक, कंपनी जिस दिशा में आगे बढ़ रही है उसमें रोबोट को एक ही काम के लिए डिजाइन करने के बजाय बहुउद्देशीय मशीन बनाने पर जोर दिखाई देता है।
- अगर यह तकनीक बड़े पैमाने पर सस्ती और भरोसेमंद बनती है, तो ऑप्टिमस का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, घरेलू काम और कई दूसरे क्षेत्रों में हो सकता है।
Optimus is on track to become the ultimate “everything” robot. pic.twitter.com/Gcmosd5ywb
— Humanoid Intelligence (@HumanoidsHQ) August 31, 2026
ऑप्टिमस के सामने आए वीडियो इसकी मूवमेंट, बैलेंस, ऑब्जेक्ट हैंडलिंग और अलग-अलग टास्क सीखने की क्षमता की झलक जरूर देते हैं। लेकिन घर संभालने, खाना बनाने या सर्जरी जैसे जटिल कामों को पूरी तरह स्वायत्त तरीके से करने की क्षमता अभी भविष्य का लक्ष्य है।