{"_id":"6a969985f1261f83bd0fb5ad","slug":"redmi-note-17-pro-5g-vs-redmi-note-17-pro-max-5g-comparison-specs-features-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडमी नोट 17 प्रो बनाम प्रो मैक्स: बैटरी से लेकर अनटूटू स्कोर तक, कौन सा फोन है ज्यादा दमदार?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
रेडमी नोट 17 प्रो बनाम प्रो मैक्स: बैटरी से लेकर अनटूटू स्कोर तक, कौन सा फोन है ज्यादा दमदार?
Tue, 01 Sep 2026 02:53 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:53 PM IST
सार
Redmi Note 17 Pro Vs Note 17 Pro Max: शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने अपनी नई Note 17 सीरीज से पर्दा उठा दिया है। इस सीरीज के दो फोन- Redmi Note 17 Pro और Note 17 Pro Max की खूब चर्चा हो रही है। 10,000mAh की विशाल बैटरी, तगड़े स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरे के साथ दोनों में क्या बड़ा फर्क है, आइए समझते हैं।
विज्ञापन
रेडमी नोट 17 प्रो Vs रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स
- फोटो : शाओमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्मार्टफोन बाजार में जब भी रेडमी की 'नोट' सीरीज आती है, तो मिड-रेंज सेगमेंट में हलचल मच जाती है। कंपनी ने अपनी लेटेस्ट Note 17 सीरीज को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में उतार दिया है और 3 सितंबर को इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। इस लाइनअप में Redmi Note 17 5G, Redmi Note 17 Pro 5G और Redmi Note 17 Pro Max 5G शामिल हैं। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान Note 17 Pro 5G और सबसे प्रीमियम मॉडल Note 17 Pro Max 5G ने खींचा है। अगर आप इन दोनों फोन में से किसी एक को खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो पहले इनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की तुलना करना जरूरी है।
डिजाइन में ज्यादा बड़ा अंतर नहीं
दोनों में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले
यह भी पढ़ें: रेडमी 17 5जी: 7900mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 के साथ आ रहा नया फोन, 25,000 रुपये से कम हो सकती है कीमत
प्रोसेसर में Pro Max को मिली ज्यादा ताकत
RAM और स्टोरेज में भी Pro Max आगे
50MP कैमरा दोनों में, लेकिन सेल्फी में बड़ा अंतर
10,000mAh की बैटरी है Pro Max की सबसे बड़ी खासियत
HyperOS 3 और Android 16 का सपोर्ट
भारत में कितनी होगी कीमत?
Redmi Note 17 Pro या Pro Max, किसे खरीदना बेहतर?
विज्ञापन
डिजाइन में ज्यादा बड़ा अंतर नहीं
- Redmi Note 17 Pro 5G और Note 17 Pro Max 5G दोनों का डिजाइन प्रीमियम रखा गया है। दोनों फोन में प्लास्टिक फ्रेम और बैक दिया गया है, जबकि फ्रंट पर Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा मिलती है।
- दोनों डिवाइस के पीछे डुअल कैमरा सेटअप वर्टिकल डिजाइन में दिया गया है। फोन के किनारों को हल्का कर्व रखा गया है, जबकि फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले मिलता है।
- खास बात यह है कि दोनों फोन IP68 और IP69K रेटिंग के साथ आते हैं। यानी धूल और पानी से बचाव के मामले में दोनों फोन मजबूत हैं और सीमित समय तक पानी में डूबने के साथ हाई-प्रेशर वॉटर जेट को भी झेल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले
- डिस्प्ले के मामले में दोनों फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED पैनल दिया गया है। दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है।
- Redmi Note 17 Pro में 68 बिलियन कलर्स और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
- वहीं, Note 17 Pro Max में HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट मिलता है। इसका फायदा खासतौर पर Netflix और दूसरे OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज देखते समय दिखाई दे सकता है।
- यानी सामान्य इस्तेमाल में दोनों की स्क्रीन शानदार है, लेकिन वीडियो और OTT कंटेंट के लिए Pro Max थोड़ा आगे निकलता है।
यह भी पढ़ें: रेडमी 17 5जी: 7900mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 के साथ आ रहा नया फोन, 25,000 रुपये से कम हो सकती है कीमत
प्रोसेसर में Pro Max को मिली ज्यादा ताकत
- दोनों फोन में Qualcomm Snapdragon चिपसेट दिया गया है, लेकिन यहां बड़ा अंतर देखने को मिलता है।
- Redmi Note 17 Pro 5G में Snapdragon 6S Gen 4 प्रोसेसर है। यह 4nm तकनीक पर बना है और रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया, मल्टीटास्किंग और सामान्य गेमिंग के लिए अच्छी परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।
- वहीं, Redmi Note 17 Pro Max 5G में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट मिलता है। यह भी 4nm तकनीक पर आधारित है, लेकिन इसकी क्लॉक स्पीड ज्यादा है।
- बेंचमार्क आंकड़ों की बात करें तो Pro का AnTuTu स्कोर करीब 8.3 लाख बताया गया है, जबकि Pro Max ने AnTuTu 11 पर करीब 10.1 लाख अंक हासिल किए हैं। इसलिए ज्यादा गेमिंग और हेवी टास्क के लिए Pro Max बेहतर विकल्प नजर आता है।
RAM और स्टोरेज में भी Pro Max आगे
- Redmi Note 17 Pro 5G में अधिकतम 12GB LPDDR4X RAM मिलती है। इसमें 128GB UFS 2.2 स्टोरेज और ज्यादा स्टोरेज वाले मॉडल में UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।
- दूसरी तरफ, Note 17 Pro Max में अधिकतम 12GB LPDDR5X RAM मिलती है। इसमें 512GB तक स्टोरेज का विकल्प दिया गया है और बड़े स्टोरेज वेरिएंट में UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है।
- यानी फाइल ट्रांसफर और ऐप लोडिंग जैसी चीजों में Pro Max ज्यादा तेज अनुभव दे सकता है।
50MP कैमरा दोनों में, लेकिन सेल्फी में बड़ा अंतर
- कैमरा सेटअप को देखें तो दोनों फोन में पीछे डुअल कैमरा दिया गया है। इनमें 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है।
- Redmi Note 17 Pro के मुख्य कैमरे में f/1.8 अपर्चर और OIS मिलता है। वहीं Pro Max में 50MP सेंसर के साथ f/1.5 अपर्चर दिया गया है। इससे कम रोशनी में फोटो क्वालिटी बेहतर होने की उम्मीद है।
- सेल्फी कैमरे में अंतर और ज्यादा साफ है। Pro में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जबकि Pro Max में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
- इसलिए सेल्फी, वीडियो कॉल और सोशल मीडिया कंटेंट बनाने वालों के लिए Pro Max ज्यादा आकर्षक हो सकता है।
10,000mAh की बैटरी है Pro Max की सबसे बड़ी खासियत
- बैटरी के मामले में Redmi ने दोनों फोन को काफी दमदार बनाया है। Redmi Note 17 Pro 5G में 8,340mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। इसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
- वहीं, Pro Max में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें 100W HyperCharge और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
- दोनों फोन में Xiaomi Surge G1 Battery Management Chip भी दिया गया है, जो बैटरी के तापमान और मैनेजमेंट को बेहतर तरीके से संभालने में मदद करता है।
- अगर आपकी पसंद लंबी बैटरी लाइफ है, तो Pro Max साफ तौर पर ज्यादा दमदार विकल्प है।
HyperOS 3 और Android 16 का सपोर्ट
- सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों फोन HyperOS 3 पर चलते हैं, जो Android 16 पर आधारित है। Redmi ने दोनों डिवाइस के लिए 5 साल तक बड़े OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। यानी दोनों फोन को लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलेगा।
- एआई फीचर्स भी दोनों फोन में दिए गए हैं। इनमें Gemini इंटीग्रेशन के साथ AI Erase Pro, AI Glare Removal, AI Image Expansion, AI Sky, AI Bokeh, AI Image Enhancement और Circle to Search जैसे फीचर्स शामिल हैं।
भारत में कितनी होगी कीमत?
- फिलहाल Redmi Note 17 Pro 5G और Redmi Note 17 Pro Max 5G की भारत में कीमत की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
- Redmi Note 17 Pro की शुरुआती कीमत करीब 27,999 रुपये बताई गई है। ऐसे में उम्मीद है कि Pro और Pro Max मॉडल की कीमत 30,000 रुपये से ऊपर हो सकती है।
Redmi Note 17 Pro या Pro Max, किसे खरीदना बेहतर?
- अगर आपको अच्छा डिस्प्ले, 50MP कैमरा, बड़ी बैटरी और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए दमदार फोन चाहिए तो Redmi Note 17 Pro एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
- लेकिन अगर आप ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर, तेज RAM और स्टोरेज, 32MP सेल्फी कैमरा, 100W चार्जिंग और 10,000mAh बैटरी चाहते हैं तो Redmi Note 17 Pro Max ज्यादा बेहतर पैकेज साबित हो सकता है।
- हालांकि, दोनों में से सही फोन चुनने का सबसे बड़ा फैसला भारत में इनकी कीमत सामने आने के बाद ही होगा।