{"_id":"6a97ed5f6a53f669730cdd28","slug":"jiohotstar-launched-in-uk-canada-singapore-stream-content-in-over-12-languages-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जियो हॉटस्टार बना ग्लोबल ओटीटी प्लेटफॉर्म: 3 देशों में हुआ लॉन्च, 12 से अधिक भाषाओं में देख सकेंगे कंटेंट","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
जियो हॉटस्टार बना ग्लोबल ओटीटी प्लेटफॉर्म: 3 देशों में हुआ लॉन्च, 12 से अधिक भाषाओं में देख सकेंगे कंटेंट
Wed, 02 Sep 2026 03:03 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 02 Sep 2026 03:03 PM IST
सार
जियो हॉटस्टार ने भारतीय मनोरंजन को ग्लोबल दर्शकों तक पहुंचाने के लिए ब्रिटेन, कनाडा और सिंगापुर में अपनी स्ट्रीमिंग सेवा शुरू कर दी है। प्लेटफॉर्म पर 1.60 लाख घंटे से ज्यादा कंटेंट मिलेगा, जिसमें फिल्में, टीवी शो, रियलिटी प्रोग्राम और नए ओरिजिनल शामिल हैं।
विज्ञापन
जियो हॉटस्टार भारत के बाहर तीन देशों में हुआ लॉन्च
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के ओटीटी मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के बाद अब लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कदम रख दिए हैं। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर यूके, कनाडा और सिंगापुर में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों और एशियाई संस्कृति में दिलचस्पी रखने वाले दर्शकों के लिए 12 से अधिक भाषाओं में 1.60 लाख घंटे से ज्यादा का कंटेंट उपलब्ध कराया गया है।
हर साल जुड़ेंगे 30 हजार घंटे नए कंटेंट
JioHotstar ने बताया कि ब्रिटेन, कनाडा और सिंगापुर के लिए हर साल 30 हजार घंटे से ज्यादा नया कंटेंट जोड़ा जाएगा। इंटरनेशनल लॉन्च के साथ कई नए ओरिजिनल भी पेश किए गए हैं। इनमें अली बाबा और चालीस भूत, प्रिंस ऑफ मोलिवुड, पार्ट टाइमर्स और द कोर्ट जैसे शो शामिल हैं।
इसके अलावा लोकप्रिय टीवी कार्यक्रमों और फिल्मों की भी बड़ी रेंज दर्शकों को मिलेगी। इसका मतलब है कि भारतीय मनोरंजन के नए और पुराने दोनों तरह के कंटेंट को एक ही प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
Bigg Boss देखने वालों के लिए खास सुविधा
JioHotstar के इंटरनेशनल लॉन्च में बिग बॉस को भी अहम जगह दी गई है। यह रियलिटी शो छह भाषाओं में उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि पहली बार ब्रिटेन, कनाडा और सिंगापुर में रहने वाले दर्शक शो के सभी संस्करणों में लाइव वोटिंग कर सकेंगे। कनाडा और ब्रिटेन के दर्शकों को 24x7 लाइव फीड की सुविधा भी मिलेगी। वहीं कनाडा में दर्शक बिग बॉस हिंदी के एपिसोड टीवी प्रसारण से सात दिन पहले देख सकेंगे।
कई टीवी शो पहले देखने का मौका
कनाडा और सिंगापुर में दर्शक कुछ चुनिंदा टीवी शोज को टेलीविजन प्रसारण से पहले देख सकेंगे। ब्रिटेन में भी कुछ कार्यक्रमों को टेलीविजन प्रसारण के साथ ही स्ट्रीम किया जाएगा। इससे भारतीय टीवी कंटेंट को विदेशों में देखने वाले दर्शकों को ज्यादा तेज पहुंच मिलेगी।
वेब सीरीज और फिल्मों की भी लंबी लिस्ट
JioHotstar की इंटरनेशनल लाइब्रेरी में लोकप्रिय वेब सीरीज और ओरिजिनल प्रोग्राम भी शामिल हैं। यूजर्स 'क्रिमिनल जस्टिस', 'स्पेशल ऑप्स', 'असुर', 'आर्या', 'केरल क्राइम फाइल्स' और 'हार्टबीट' जैसी धांसू वेब सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं। रियालिटी शोज में 'कॉफी विद करण', 'खतरों के खिलाड़ी', 'एमटीवी हसल', 'स्प्लिट्सविला', 'रोडीज' और 'कुकू विद कोमाली' जैसे शोज दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके साथ ही फिल्मी दीवानों के लिए 'ट्वेल्थ फेल', 'किल', 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग', 'छिछोरे', 'धुरंधर' और 'जब वी मेट' जैसी शानदार फिल्में भी स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध रहेंगी।
पहली बार क्वाटर्ली सब्सक्रिप्शन प्लान
JioHotstar ने विदेशों में अपने यूजर्स के लिए पहली बार क्वाटर्ली सब्सक्रिप्शन प्लान भी पेश किए हैं। इसके साथ सालाना प्लान का विकल्प भी रहेगा। ब्रिटेन में तिमाही प्लान की कीमत 19.99 पाउंड और सालाना प्लान की कीमत 69.99 पाउंड रखी गई है। कनाडा में ये प्लान क्रमशः 19.99 कनाडाई डॉलर और 49.99 कनाडाई डॉलर में उपलब्ध होंगे। वहीं सिंगापुर में तिमाही प्लान 29.98 सिंगापुर डॉलर और सालाना प्लान 69.98 सिंगापुर डॉलर का होगा।
सिर्फ भारतीयों तक सीमित नहीं है JioHotstar का लक्ष्य
JioStar के इंटरनेशनल बिजनेस प्रमुख अमित मल्होत्रा के मुताबिक, कंपनी का उद्देश्य सिर्फ भारतीय स्ट्रीमिंग सेवा को दूसरे देशों में पहुंचाना नहीं है। उनका कहना है कि स्ट्रीमिंग की अगली बड़ी चुनौती सिर्फ ज्यादा से ज्यादा कंटेंट उपलब्ध कराने की नहीं, बल्कि दर्शकों के देखने और उससे जुड़ने के अनुभव को बदलने की है।
कंपनी का मानना है कि विदेशों में रहने वाले दक्षिण एशियाई दर्शकों का भारतीय मनोरंजन से मजबूत जुड़ाव है। साथ ही दुनिया भर के दर्शक अब अपने देश और भाषा से अलग संस्कृतियों की कहानियों में भी रुचि ले रहे हैं।