{"_id":"6a8d19aa55bb0dd5be093549","slug":"bgmi-lite-pre-registration-starts-for-android-users-know-how-to-apply-tech-news-hindi-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू: सस्ते स्मार्टफोन्स में भी बिना अटके चलेगा गेम, कब होगा लॉन्च?","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू: सस्ते स्मार्टफोन्स में भी बिना अटके चलेगा गेम, कब होगा लॉन्च?
Tue, 25 Aug 2026 09:57 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 25 Aug 2026 09:57 AM IST
सार
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के दीवानों के लिए बड़ी खबर है। कम स्टोरेज वाले स्मार्टफोन्स के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन Android यूजर्स के लिए Google Play Store पर शुरू हो गया है। जानिए गेम के लिए कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन...
विज्ञापन
BGMI Lite इस साल के अंत में लॉन्च हो सकता है।
- फोटो : BGMI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोबाइल गेमिंग के शौकीनों का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। अगर आपके स्मार्टफोन में स्टोरेज कम है या रैम की कमी के चलते आप भारी-भरकम गेम्स का मजा नहीं ले पाते हैं, तो अब निराश होने की जरूरत नहीं है। गेमिंग की दुनिया में तहलका मचाने वाले लोकप्रिय गेम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया का हल्का वर्जन यानी BGMI Lite जल्द ही दस्तक देने वाला है। Android यूजर्स के लिए इसका प्री-रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया गया है।
एंट्री लेवल फोन्स में आसानी से चलेगा गेम
भारत में Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले गेमर्स अब Google Play Store पर जाकर इस गेम के लिए आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। हालांकि, Krafton India ने अभी तक इसके आधिकारिक लॉन्च की तारीख से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के अंत तक यह गेम बाजार में आ जाएगा। खास बात यह है कि इसका शुरुआती डाउनलोड साइज मात्र 1 जीबी के आसपास रहने वाला है। रेगुलर गेम के मुकाबले यह काफी कम है, जिससे कम बजट और कम स्टोरेज वाले डिवाइस में भी यह बिना रुके और बिल्कुल स्मूथ चलेगा।
iPhone यूजर्स को करना होगा इंतजार
पुराने खिलाड़ियों के लिए भी कंपनी ने एक राहत भरी खबर दी है। Krafton India के अनुसार, जो यूजर्स पहले से असली गेम खेल रहे हैं, उन्हें लाइट वर्जन के लिए नया अकाउंट बनाने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, आपके पुराने गेम आइटम्स और प्रोग्रेस इस नए वर्जन में कैसे ट्रांसफर होंगे, इसे लेकर अभी पूरी तस्वीर साफ नहीं की गई है। वहीं, iPhone इस्तेमाल करने वाले गेमर्स को फिलहाल थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि iOS प्लेटफॉर्म के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने की कोई जानकारी अभी साझा नहीं की गई है।
विज्ञापन
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
अगर आप भी इस गेम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बेहद आसान है। सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Play Store एप को ओपन करें और सर्च बार में BGMI Lite टाइप करें। सर्च रिजल्ट में दिखने वाली आधिकारिक लिस्टिंग को ही खोलें। पब्लिशर की सही जानकारी जांचने के बाद वहां दिख रहे प्री-रजिस्ट्रेशन बटन पर टैप कर दें। इसके बाद स्क्रीन पर आने वाले निर्देशों का पालन करें। आपको ऑटोमैटिक इंस्टॉलेशन का विकल्प भी मिलेगा, जिसे चालू करने पर गेम के लॉन्च होते ही वह आपके फोन में खुद-ब-खुद डाउनलोड हो जाएगा। यदि आप इसे खुद इंस्टॉल करना चाहते हैं, तो अपनी सुविधानुसार इस विकल्प को बंद भी रख सकते हैं।