फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   best tech gadgets gift ideas for raksha bandhan 2026 details hindi

Rakhi Tech Gifts: मिठाई और कपड़ों का जमाना हुआ पुराना! इस रक्षाबंधन अपने भाई-बहन को दें ये 'ट्रेंडी गैजेट्स'

Mon, 24 Aug 2026 02:42 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 24 Aug 2026 02:42 PM IST
सार

Rakhi Gifts For Siblings: इस रक्षाबंधन के मौके पर पारंपरिक तोहफों की जगह भाई या बहन को कुछ अनोखा गैजेट गिफ्ट करें। अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा कि रक्षाबंधन के दिन अपने सिबलिंग्स को क्या गिफ्ट करें, तो हम आपकी उलझन सुलझा सकते हैं। यहां देखिए रक्षाबंधन में गिफ्ट करने के लिए ट्रेंडी गैजेट्स की पूरी लिस्ट। 

विज्ञापन
best tech gadgets gift ideas for raksha bandhan 2026 details hindi
राखी में ये गिफ्ट रहेंगे बेस्ट - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस साल यह प्यारा त्योहार 28 अगस्त 2026 को मनाया जा रहा है। बदलते वक्त के साथ तोहफे देने का तरीका भी बदल गया है। अब ज्यादातर लोग पारंपरिक कपड़ों और मिठाइयों की जगह ऐसे काम के गैजेट्स देना पसंद करते हैं जो उनके भाई या बहन की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना सकें। अगर आप भी अपने सिबलिंग को कुछ खास टेक गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो बाजार में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं।
विज्ञापन


हेल्थ ट्रैकिंग के लिए स्मार्ट रिंग
आजकल स्वास्थ्य और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए कलाई पर बंधी स्मार्टवॉच से एक कदम आगे बढ़कर स्मार्ट रिंग का चलन काफी बढ़ गया है। आप अपने भाई या बहन की सेहत का ख्याल रखने के लिए उन्हें स्मार्ट रिंग गिफ्ट कर सकते हैं, जो नींद, हार्ट रेट और तनाव सहित कई स्वास्थ्य मेट्रिक्स को ट्रैक करती है। आमतौर पर स्मार्ट रिंग को बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। एक बार चार्ज करने पर स्मार्ट रिंग 30 दिन आराम से चल जाता है। आपको मार्केट में अगल-अलग ब्रांड के स्मार्ट रिंग 3,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच मिल जाएंगे।
विज्ञापन


म्यूजिक और एंटरटेनमेंट के लिए ऑडियो डिवाइस
संगीत के शौकीन भाई-बहनों के लिए ऑडियो गैजेट्स से बेहतर कोई तोहफा नहीं हो सकता। एक शानदार साउंड एक्सपीरियंस के लिए आप उन्हें ब्लूटूथ इयरबड्स दे सकते हैं, जिसमें बेहतर बेस (Bass) और अडैप्टिव नॉइस कैंसलिंग (ANC) का फुल सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, अगर घर में पार्टी का माहौल बनाना हो या बाहर म्यूजिक का मजा लेना हो, तो ब्लूटूथ स्पीकर भी एक दमदार विकल्प है, जो अपनी बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंदर यादों के लिए डिजिटल फोटो फ्रेम
बीते हुए खास पलों को हमेशा आंखों के सामने रखने के लिए डिजिटल फोटो फ्रेम एक बहुत ही इमोशनल और प्यारा तोहफा है। आप वाईफाई वाला डिजिटल फोटो फ्रेम खरीद सकते हैं, जिसमें वाईफाई नेटवर्क के जरिए दूर रहकर भी नई तस्वीरें और वीडियो आसानी से जोड़े जा सकते हैं। इसके अलावा आजकल पर्सनलाइज्ड एनएफसी (NFC) मेमोरी गिफ्ट्स भी काफी ट्रेंड में हैं, जिनमें स्मार्टफोन टैप करते ही डिजिटल वीडियो या फोटो एल्बम तुरंत खुल जाता है।

गेमर्स के लिए खास माउस
अगर आपका भाई या बहन ई-स्पोर्ट्स और वीडियो गेम्स खेलने का शौकीन है, तो उन्हें खास गेमिंग एक्सेसरीज दी जा सकती हैं। उनके लिए वायरलेस गेमिंग माउस उनके लिए परफेक्ट रहेगा। गेमिंग के लिए खासतौर पर डिजाइन किए गए माउस गेमिंग सेशन को मजेदार बना देते हैं।


स्मार्ट ट्रैकर
अगर आपके भाई या बहन अक्सर अपनी चाबियां, वॉलेट या बैग भूल जाते हैं, तो Apple AirTag या JioTag जैसे स्मार्ट ट्रैकर डिवाइस एक बहुत ही काम का गिफ्ट है। इसे किसी भी सामान में लगाया जा सकता है और फोन से ट्रैक किया जा सकता है।

मल्टी-पर्पस हेयर स्टाइलर
बहनों के लिए यह एक शानदार गिफ्ट है। Dyson Airwrap या Philips का कोई एडवांस हीट-प्रोटेक्टिंग स्टाइलर उनके रूटीन को काफी आसान और स्टाइलिश बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed