{"_id":"6a8c01743a45251067057050","slug":"vivo-x500-series-launch-september-zeiss-camera-200mp-telephoto-specs-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"iPhone 18 Pro को टक्कर देने आ रहा Vivo X500: 200MP कैमरा से होगा लैस, 240fps पर रिकॉर्ड होगा 4K वीडियो!","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
iPhone 18 Pro को टक्कर देने आ रहा Vivo X500: 200MP कैमरा से होगा लैस, 240fps पर रिकॉर्ड होगा 4K वीडियो!
Mon, 24 Aug 2026 02:01 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:01 PM IST
सार
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo अगले महीने अपनी फ्लैगशिप X500 सीरीज लॉन्च करने जा रही है। Zeiss कैमरा और पावरफुल 200MP टेलीफोटो लेंस से लैस यह सीरीज सिनेमा-ग्रेड वीडियो रिकॉर्डिंग का अनुभव देगी।
विज्ञापन
Vivo X500
- फोटो : Vivo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्मार्टफोन फोटोग्राफी के दीवानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रीमियम कैमरा स्मार्टफोन्स के लिए मशहूर दिग्गज चीनी टेक कंपनी Vivo अपनी अगली पीढ़ी की फ्लैगशिप X500 सीरीज को अगले महीने यानी सितंबर में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि इसी महीने एपल भी अपनी बहुप्रतीक्षित iPhone 18 Pro सीरीज को बाजार में उतारने जा रहा है। ऐसे में टेक बाजार में दोनों कंपनियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। इस नई सीरीज के तहत Vivo तीन अलग-अलग मॉडल्स- X500, X500 Pro और X500 Pro Max पेश करेगा।
कंपनी ने क्यों ड्रॉप किया X400 नाम?
अक्सर कंपनियां अपनी सीरीज को क्रमवार आगे बढ़ाती हैं, लेकिन Vivo ने अपनी पिछली X300 सीरीज के बाद सीधे X500 पर छलांग लगा दी है। कंपनी ने X400 ब्रांडिंग को पूरी तरह छोड़ दिया है। इसके पीछे की मुख्य वजह 'टेट्राफोबिया' है। चीन और पूर्वी एशिया के कई देशों में नंबर चार (4) को बेहद अशुभ माना जाता है, क्योंकि चीनी भाषा में चार का उच्चारण 'मौत' शब्द से काफी मिलता-जुलता है। यही कारण है कि स्थानीय मान्यताओं का सम्मान करते हुए कंपनी ने चार अंक से दूरी बनाई है।
सिनेमा-ग्रेड वीडियो और Zeiss का दमदार लेंस
Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर हान बॉक्सियाओ ने पुष्टि की है कि आगामी X500 सीरीज में मोबाइल वीडियो और कैमरा परफॉर्मेंस को एक नए स्तर पर ले जाया गया है। इस सीरीज के प्रो मॉडल्स में Vivo की ब्लू-प्रिंट इमेजिंग टीम और Sony द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया नया Zeiss सुपर डायनामिक मुख्य कैमरा मिलेगा। इसके केंद्र में 50 मेगापिक्सल का ब्लू-प्रिंट गुआंगयु 900 सेंसर लगा है, जो इंडस्ट्री का सबसे ज्यादा 17EV डायनामिक रेंज देने में सक्षम है। इसका फायदा यह होगा कि तेज धूप या विपरीत रोशनी में भी तस्वीरों और वीडियो के डार्क व ब्राइट एरिया में बेहतरीन डिटेलिंग नजर आएगी।
विज्ञापन
फोन में मिलेगा गिंबल जैसा स्टेबलाइजेशन
कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन में 4K 240fps स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग और 4K 120fps एचडीआर वीडियो का सपोर्ट दिया गया है। वीडियो को बिना हिले स्थिर रखने के लिए मुख्य कैमरे में 3-डिग्री ओआईएस (OIS) तकनीक दी गई है, जो हाथ में बिना किसी अतिरिक्त जिम्बल के भी स्थिर फुटेज रिकॉर्ड करती है। खासतौर पर X500 Pro Max में यह स्टेबलाइजेशन तकनीक फोटोग्राफी को अलग ही लेवल पर ले जाएगी।
लीक में सामने आया 'थानोस 500' कोडनेम
मशहूर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, कंपनी के भीतर इस फ्लैगशिप लाइनअप को "थानोस 500" कोडनेम दिया गया है। इस सीरीज में Vivo X300 Ultra से लिया गया 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी शामिल होगा। कैमरे के अलावा कंपनी ने डिस्प्ले, सॉफ्टवेयर और प्रोसेसर के स्तर पर भी कई बड़े अपग्रेड किए हैं, जो इसे इस साल का सबसे ताकतवर फ्लैगशिप स्मार्टफोन बनाने का दम रखते हैं।