{"_id":"6a8bcc654ae1f596e5017f7e","slug":"best-time-to-upload-video-on-youtube-to-get-more-views-and-subscribers-tech-tips-2026-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tips: यूट्यूब पर नहीं आ रहे व्यूज? वीडियो अपलोड करने का ये सही समय जान लीजिए, तेजी से बढ़ेगी रीच","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Tips: यूट्यूब पर नहीं आ रहे व्यूज? वीडियो अपलोड करने का ये सही समय जान लीजिए, तेजी से बढ़ेगी रीच
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:15 AM IST
सार
How To Get More Views On YouTube: यूट्यूब पर व्यूज बढ़ाने के लिए सिर्फ अच्छा कंटेंट ही नहीं, बल्कि सही समय पर वीडियो अपलोड करना भी बहुत जरूरी है। नई रिसर्च के मुताबिक, यूट्यूब शॉर्ट्स और लंबे वीडियो के लिए अलग-अलग समय और दिन सबसे अच्छे होते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
यूट्यूब
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूट्यूब पर आज लाखों लोग कंटेंट बना रहे हैं, लेकिन हर कोई चाहता है कि उनके वीडियो पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज आएं। कई बार अच्छी क्वालिटी और बेहतरीन कंटेंट होने के बावजूद वीडियो वायरल नहीं हो पाता। इसका एक बड़ा कारण वीडियो को अपलोड करने का गलत समय हो सकता है। सोशल मीडिया एनालिटिक्स कंपनियों जैसे 'बफर' और 'हबस्पॉट' की हालिया रिसर्च के अनुसार, यूट्यूब पर वीडियो पब्लिश करने का एक परफेक्ट टाइम होता है, जो यह तय कर सकता है कि आपका वीडियो कितने लोगों तक पहुंचेगा। आइए जानते हैं किस समय वीडियो अपलोड करने पर ज्यादा व्यूज मिलने के चांस अधिक होते हैं।
2 of 5
लंबे वीडियो के लिए सही समय
- फोटो : YouTube
लंबे वीडियो के लिए सही समय
रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप यूट्यूब पर लंबे वीडियो यानी लॉन्ग फॉर्म कंटेंट बनाते हैं, तो आपके लिए सुबह का समय सबसे बेहतर है। लाखों वीडियो के डेटा विश्लेषण से पता चला है कि रविवार की सुबह 10 बजे का समय लंबे वीडियो पब्लिश करने के लिए सबसे शानदार माना गया है। इसके अलावा, सोमवार और मंगलवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच वीडियो अपलोड करने से भी बेहतरीन इंगेजमेंट मिलता है। लोग सुबह के समय या वीकेंड पर आराम से जानकारी वाले या मनोरंजन वाले लंबे वीडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं।
3 of 5
यूट्यूब शॉर्ट्स के लिए अलग है ट्रेंड
- फोटो : अमर उजाला
यूट्यूब शॉर्ट्स के लिए अलग है ट्रेंड
यूट्यूब शॉर्ट्स के मामले में दर्शकों का व्यवहार बिल्कुल उल्टा है। छोटे और मनोरंजन से भरपूर शॉर्ट्स के लिए शाम का समय सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। रिसर्च के अनुसार, शुक्रवार को शाम 4 बजे से लेकर 7 बजे के बीच शॉर्ट्स अपलोड करने पर सबसे ज्यादा व्यूज आने की संभावना होती है। इसके अलावा, गुरुवार और शनिवार की शाम (6 बजे से 9 बजे के बीच) भी शॉर्ट्स के लिए प्राइम टाइम माना जाता है। दिनभर ऑफिस, स्कूल या कॉलेज के बाद शाम को लोग रिलैक्स होने के लिए शॉर्ट कंटेंट स्क्रॉल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अपलोड करने से जुड़ी खास बात
- फोटो : FREEPIK
अपलोड करने से जुड़ी खास बात
विशेषज्ञ हमेशा यह सलाह देते हैं कि आपको सीधे पीक टाइम पर वीडियो पब्लिश करने के बजाय, उस समय से करीब एक या दो घंटे पहले अपना वीडियो अपलोड करना चाहिए। ऐसा करने से यूट्यूब के एल्गोरिदम को आपके वीडियो को प्रोसेस करने, उसे इंडेक्स करने और सही दर्शकों की फीड में भेजने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
यूट्यूब स्टूडियो है सबसे भरोसेमंद टूल
- फोटो : FREEPIK
यूट्यूब स्टूडियो है सबसे भरोसेमंद टूल
हालांकि यह सारा डेटा एक बड़े विश्लेषण पर आधारित है, लेकिन हर चैनल की ऑडियंस अलग होती है। आपके चैनल के लिए सबसे सटीक समय क्या है, यह जानने के लिए यूट्यूब स्टूडियो का ऑडियंस टैब सबसे बेहतरीन विकल्प है। वहां मौजूद ग्राफ आपको यह साफ-साफ बता देगा कि आपके चैनल के सब्सक्राइबर किस दिन और किस समय सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।